Loading...
दलीप ट्रॉफी 2026: तिलक वर्मा की पारियों की बदौलत साउथ जोन ने फाइनल में बनाई जगह
तिलक वर्मा ने फाइनल में किया कमाल (तस्वीर: एक्स/@ICC)

दलीप ट्रॉफी 2026: तिलक वर्मा की पारियों की बदौलत साउथ जोन ने फाइनल में बनाई जगह

Sep 02, 2026
04:47 pm

क्या है खबर?

दलीप ट्रॉफी 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मैच में साउथ जोन ने नॉर्थ जोन को 7 विकेट से हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया। बेंगलुरु के CoE में खेले गए सेमीफाइनल में जीत के लिए मिले 181 रन के लक्ष्य को साउथ जोन ने कप्तान तिलक वर्मा के अर्धशतक (51*) की बदौलत हासिल किया। तिलक ने इस मैच की अपनी पहली पारी में भी शतक लगाया था। आइए मैच पर एक नजर डालते हैं।

पारी 

तिलक ने दोनों पारियों में किया कमाल 

साउथ जोन का नेतृत्व करते हुए तिलक ने पहली पारी में 250 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 116 रन बनाए थे। यह उनके प्रथम श्रेणी करियर का 8वां शतक साबित हुआ था।

इसके बाद अपनी दूसरी पारी में उन्होंने 79 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए।

अपने प्रथम श्रेणी करियर में उन्होंने 24 मैचों की 37 पारियों में 55.77 की औसत के साथ 1,729 रन अपने नाम किए हैं।

लेखा-जोखा 

इस तरह से जीती साउथ जोन की टीम 

दूसरे सेमीफाइनल मैच में नॉर्थ जोन की पहली पारी सिर्फ 195 रन पर सिमट गई। साउथ जोन की ओर से विद्वथ कावेरप्पा ने 4 विकेट लिए।

इसके जवाब में साउथ जोन की टीम ने कप्तान तिलक के शतक की मदद से 312 रन बनाए।

पहली पारी के आधार पर पिछड़ने वाली नॉर्थ जोन ने अपनी दूसरी पारी में 297 रन बनाए।

आखिर में जीत के लिए मिले 181 रन के लक्ष्य को साउथ जोन ने 3 विकेट खोकर हासिल किया।

ADVERTISEMENT

जानकारी

फाइनल में ईस्ट जोन से भिड़ेगी साउथ जोन की टीम 

दलीप ट्रॉफी के फाइनल में साउथ जोन का सामना ईस्ट जोन से 6 सितंबर से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। बता दें कि ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन ने पहले सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन को 4 विकेट से हराया था।

ADVERTISEMENT