NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / दलीप ट्रॉफी 2023: क्वार्टरफाइनल में इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें 
    अगली खबर
    दलीप ट्रॉफी 2023: क्वार्टरफाइनल में इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें 
    ईस्ट जोन की कप्तानी करेंगे अभिमन्यु ईश्वरन (तस्वीर: ट्विटर/@BCCI)

    दलीप ट्रॉफी 2023: क्वार्टरफाइनल में इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें 

    लेखन अंकित पसबोला
    Jun 26, 2023
    03:11 pm

    क्या है खबर?

    दलीप ट्रॉफी 2023 की शुरुआत 28 जून से होनी है। घरेलू क्रिकेट में फर्स्ट क्लास प्रारूप में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में वेस्ट जोन और साउथ जोन की टीमें पिछले सीजन यानि 2022-2023 की फाइनलिस्ट होने के चलते पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं।

    इनके अलावा सेंट्रल जोन, नॉर्थ जोन, नॉर्थ ईस्ट जोन और ईस्ट जोन क्वार्टरफाइनल में मुकाबला करती नजर आएंगी।

    इस बीच उन खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं, जो इस सीजन में कमाल कर सकते हैं।

    रिंकू 

    रिंकू सिंह (सेंट्रल जोन)

    सेंट्रल जोन के बल्लेबाज रिंकू सिंह का इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में शानदार प्रदर्शन रहा था।

    उन्होंने लाल गेंद वाले क्रिकेट में भी प्रभावित किया है। फर्स्ट क्लास करियर में उन्होंने अब तक 40 मैचों में लगभग 60 की औसत के साथ 2,875 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 7 शतक और 19 अर्धशतक लगाए हैं।

    रणजी ट्रॉफी 2022-23 सीजन में उन्होंने उत्तर प्रदेश के लिए 63.14 की औसत के साथ 442 रन बनाए थे।

    ईश्वरन 

    अभिमन्यु ईश्वरन (ईस्ट जोन)

    इस बार कई लोगों की निगाहें अभिमन्यु ईश्वरन पर होंगी, जो टूर्नामेंट में ईस्ट जोन का नेतृत्व करेंगे।

    उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2022-23 में 66.50 की औसत से 798 रन बनाए थे।

    ईश्वरन पिछले कुछ सालों में भारत की टेस्ट टीम में चुने जा चुके हैं। हालांकि, उन्हें अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिल सका है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 47.85 की औसत से 6,556 रन बनाए हैं, जिसमें 22 शतक शामिल हैं।

    मजूमदार 

    अनुस्तुप मजूमदार (ईस्ट जोन)

    ईस्ट जोन के एक और बल्लेबाज जिन पर नजरें रहेंगी, वह अनुस्तुप मजूमदार हैं।

    रणजी ट्रॉफी के पिछले सीजन में उन्होंने 61.92 की औसत से 867 रन बनाए थे। वह उस सीजन में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी रहे थे।

    अनुभवी मजूमदार ने अपने फर्स्ट क्लास करियर में 80 मैचों में 42.22 की औसत से 4,814 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 13 शतक भी अपने नाम किए हैं।

    आवेश 

    आवेश खान (सेंट्रल जोन)

    तेज गेंदबाज आवेश खान सेंट्रल जोन की गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करेंगे।

    वह पिछले सीजन की रणजी ट्रॉफी में मध्य प्रदेश की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। उस सीजन में उन्होंने केवल 8 मैचों में 20.13 की औसत से 38 विकेट लिए।

    26 वर्षीय आवेश ने अब तक फर्स्ट क्लास करियर में 22.4 की औसत से 144 विकेट लिए हैं। इस बीच 24 रन देते हुए 7 विकेट लेना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

    हर्षित 

    हर्षित राणा (नॉर्थ जोन)

    हर्षित राणा नॉर्थ जोन की योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण होंगे। उन्होंने IPL 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ओर से खेलते हुए प्रभावित किया था।

    इससे पहले रणजी ट्रॉफी 2022-23 में उन्होंने 26.66 की औसत से 5 मैचों में 21 विकेट लिए थे।

    वह दिल्ली की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। उन्होंने बल्लेबाजी में 30.40 की औसत से 152 रन बनाए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दलीप ट्रॉफी
    घरेलू क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार
    रिंकू सिंह

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    दलीप ट्रॉफी

    दलीप ट्रॉफी और ईरानी कप को फिर से शुरू करने पर विचार कर रहा है BCCI क्रिकेट समाचार
    दलीप ट्रॉफी 2022: वेस्ट जोन की कप्तानी करेंगे अजिंक्य रहाणे, टीमों का हुआ ऐलान क्रिकेट समाचार
    दलीप ट्रॉफी 2022: सेमीफाइनल की चार टीमें हुईं तय, जानें अहम बातें नवदीप सैनी
    दलीप ट्रॉफी में शतक लगाने वाले केरल के पहले क्रिकेटर रोहन कुन्नुमल कौन हैं? क्रिकेट समाचार

    घरेलू क्रिकेट

    रणजी ट्रॉफी: कर्नाटक ने उत्तराखंड को 116 पर किया ढेर, जानिए आज के मैचों का हाल  रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी: हनुमा विहारी ने कलाई में फ्रैक्चर के बाद बाएं हाथ से की बल्लेबाजी हनुमा विहारी
    रणजी ट्रॉफी: श्रेयस गोपाल ने लगाया शतक, उत्तराखंड के खिलाफ मजबूत स्थिति में कर्नाटक कर्नाटक क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी, क्वार्टर फाइनल: मयंक अग्रवाल शतक से चूके, ऐसा रहा दूसरा दिन  रणजी ट्रॉफी

    क्रिकेट समाचार

    जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज: कीमो पॉल ने झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    विश्व कप क्वालीफायर्स: नीदरलैंड ने नेपाल को 7 विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  नीदरलैंड क्रिकेट टीम
    भारतीय टीम में जगह न मिलने पर छलका सरफराज खान का दर्द, शेयर की भावुक पोस्ट  सरफराज़ खान
    नीदरलैंड बनाम नेपाल: मैक्स ओडाउड ने खेली अपने वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी, जानिए उनके आंकड़े  नीदरलैंड क्रिकेट टीम

    रिंकू सिंह

    IPL 2022: कौन हैं कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रिंकु सिंह? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: कम दामों में बिके इन खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    रणजी ट्रॉफी का दूसरा दिन: फिरोजम जोतिन ने लिए 9 विकेट, जगदीशन ने जड़ा शतक अर्जुन तेंदुलकर
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: अजिंक्य रहाणे ने लगाया दोहरा शतक, जानिए दूसरे दिन का हाल रणजी ट्रॉफी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025