टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक बार बल्लेबाजों को शून्य पर आउट करने वाले गेंदबाज, शीर्ष पर कौन?
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम को ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, जिनमें फिलिप सॉल्ट (0), जोस बटलर (0) और टॉम बैंटन (39) के विकेट शामिल है। इसके साथ ही वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में तीसरे सर्वाधिक बार बल्लेबाजों को शून्य पर आउट करने वाले गेंदबाज बन गए। आइए अन्य पर नजर डालते हैं।
#1
राशिद खान - 28
टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक बार बल्लेबाजों को शून्य पर आउट करने का रिकॉर्ड अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्पिनर राशिद खान के नाम दर्ज है। उन्होंने 28 बार बल्लेबाजों को शून्य पर आउट किया है। उन्होंने अपने करियर में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को सर्वाधिक 5 बार शून्य पर आउट किया है। उन्होंने अपने करियर में 115 मैचों में 13.73 की औसत और 6.04 की इकॉनमी से 193 विकेट चटकाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/3 का है।
#1
शाहीन अफरीदी - 28
इस सूची में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी भी संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं। उन्होंने भी 28 बार बल्लेबाजों को शून्य पर आउट किया है। उन्होंने अपने करियर में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक को सर्वाधिक 3 बार शून्य पर आउट किया है। उन्होंने अब तक 103 मैचों में 21.35 की औसत और 7.84 की इकॉनमी से 136 विकेट चटकाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/22 का है।
#2
अर्शदीप सिंह - 27
इस सूची में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 27 बार बल्लेबाजों को शून्य पर आउट किया है। उन्होंने अपने करियर में इंग्लैंड के बल्लेबाज फिलिप सॉल्ट को 11 पारियों में सर्वाधिक 5 बार शून्य पर आउट किया है। उन्होंने अब तक 88 मैचों में 19.44 की औसत और 8.53 की इकॉनमी से 134 विकेट अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/51 विकेट का रहा है।
#3
मुस्तफिज़ुर रहमान - 22
इस सूची में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मुस्तफिज़ुर रहमान तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 22 बार बल्लेबाजों को शून्य पर आउट किया है। उन्होंने अपने करियर में किसी विशेष खिलाड़ी को एक से अधिक बार शून्य पर आउट नहीं किया है। उन्होंने अब तक 128 मैचों में 21.01 की औसत और 7.27 की इकॉनमी से 160 विकेट अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/10 विकेट का रहा है।