NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / दिनेश चांदीमल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, बनाए ये रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    दिनेश चांदीमल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, बनाए ये रिकॉर्ड्स
    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोहरा शतक लगाने वाले पहले श्रीलंकाई बने चांदीमल (तस्वीर: ट्विटर/@OfficialSLC)

    दिनेश चांदीमल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, बनाए ये रिकॉर्ड्स

    लेखन अंकित पसबोला
    Jul 11, 2022
    04:25 pm

    क्या है खबर?

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट में श्रीलंका के दिनेश चांदीमल ने शानदार दोहरा शतक (206*) लगाया है।

    यह किसी भी श्रीलंकाई खिलाड़ी का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड हो गया है।

    चांदीमल के शतक की मदद से श्रीलंका ने पहली पारी में 554 रन बनाए थे।

    आइए उनके द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    पारी

    ऐसी रही चांदीमल की पारी

    चांदीमल ने मैच के चौथे दिन अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक पूरा किया। उन्होंने 326 गेंदों में 16 चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 206* रन बनाए।

    अपनी पारी के दौरान उन्होंने एंजेलो मैथ्यूज के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 83 रन जोड़े।

    वहीं पांचवे विकेट के लिए कुसल मेंडिस के साथ मिलकर 133 रन जोड़े।

    वह आखिरी तक नाबाद रहे और पूरी श्रीलंकाई टीम 554 रन बनाकर आउट हुई।

    उपलब्धि

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोहरा शतक लगाने वाले पहले श्रीलंकाई बने चांदीमल

    चांदीमल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोहरा शतक लगाने वाले श्रीलंका के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले कुमार संगाकारा के नाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक व्यकितग स्कोर वाले श्रीलंकाई होने का रिकॉर्ड दर्ज था। बता दें संगाकारा ने 2007 में होबार्ट में 192 रन बनाए थे।

    चांदीमल का यह सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बन गया है। इससे पहले उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी 2017 में भारत के खिलाफ 164 रनों की थी।

    कीर्तिमान

    चांदीमल ने पूरे किए 4,500 टेस्ट रन

    अपनी शानदार पारी के दौरान चांदीमल ने अपने टेस्ट करियर में 4,500 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है और वह ऐसा करने वाले श्रीलंका के कुल 12वें खिलाड़ी बन गए हैं।

    चांदीमल के अब 123 पारियों में लगभग 42 की औसत से 4,665 रन हो गए हैं। उन्होंने रनों के मामले में हसन तिलकरत्ने (4,545) को पीछे छोड़ दिया है और वह 11वें सबसे ज्यादा टेस्ट रन वाले श्रीलंकाई बन गए हैं।

    आंकड़े

    घरेलू टेस्ट में पूरे किए 2,000 रन

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चांदीमल ने आठ टेस्ट में 48.45 की औसत से 579 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने दो शतक और एक अर्धशतक भी लगाया है।

    उन्होंने घर पर खेलते हुए भी अपने 2,000 रन पूरे कर लिए हैं।

    चांदीमल के अब घरेलू टेस्ट में 43.91 की औसत से 2,020 रन हो गए हैं।

    वहीं विदेशों में उन्होंने 2,296 रन जबकि न्यूट्रल वेन्यू पर 349 रन बनाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    दिनेश चांदीमल
    क्रिकेट के आंकड़े

    ताज़ा खबरें

    शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 636 अंक टूटा  शेयर बाजार समाचार
    कमल हासन की 'ठग लाइफ' कर्नाटक में नहीं होगी रिलीज, जानिए क्या है कारण  कर्नाटक हाई कोर्ट
    टाटा हैरियर EV भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर  टाटा मोटर्स
    INDIA गठबंधन में शामिल पार्टियों ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, विशेष सत्र की मांग की नरेंद्र मोदी

    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    बांग्लादेश के सबसे सफल ऑलराउंडर हैं शाकिब अल हसन, जानें उनके रिकार्ड्स क्रिकेट समाचार
    शानदार रहा है हाशिम अमला का अंतरराष्ट्रीय करियर, जानें उनके रिकार्ड्स हाशिम अमला
    IPL 2022: कोलकाता के खिलाफ कैसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन? रोहित शर्मा
    MI बनाम KKR: मुंबई इंडियंस लगातार तीसरा मैच हारी, मैच में बने ये रिकार्ड्स कोलकाता नाइट राइडर्स

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    भारत बनाम श्रीलंका, डे-नाइट टेस्ट: जीत से नौ विकेट दूर है भारत, ऐसा रहा दूसरा दिन भारतीय क्रिकेट टीम
    डे-नाइट टेस्ट: भारत ने श्रीलंका को 238 रनों से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम
    इस साल जून-जुलाई में श्रीलंका का दौरा करेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, कार्य्रकम हुआ घोषित क्रिकेट समाचार
    श्रीलंका दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी वनडे, टी-20 और टेस्ट टीमों का ऐलान किया क्रिकेट समाचार

    दिनेश चांदीमल

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम घोषित क्रिकेट समाचार
    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लिमिटेड ओवर्स सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम घोषित, चांदीमल भी शामिल क्रिकेट समाचार
    भारत बनाम श्रीलंका: दूसरे टी-20 में चोटिल होने के बाद अस्पताल में भर्ती किए गए किशन क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट के आंकड़े

    विराट कोहली ने RCB से खेलते हुए पूरे किए 7,000 रन, बनाए ये रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन कैसा रहा? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022 में एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके रोहित शर्मा, जानें आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: लीग स्टेज के बाद सर्वाधिक रन, विकेट और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025