Loading...
दूसरे टेस्ट से बाहर होने पर रो पड़े सिराज? पूर्व क्रिकेटर ने चयन पर उठाये सवाल
मोहम्मद सिराज को दूसरे टेस्ट में भी मौका नहीं मिला (फाइल तस्वीर)

दूसरे टेस्ट से बाहर होने पर रो पड़े सिराज? पूर्व क्रिकेटर ने चयन पर उठाये सवाल

Nov 27, 2026
09:36 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज मुरली कार्तिक ने क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से भी मोहम्मद सिराज को बाहर किए जाने पर सवाल उठाए। उन्होंने लाइव प्रसारण के दौरान दिखे दृश्यों के आधार पर पूछा कि क्या टीम से बाहर होने के बाद सिराज भावुक हो रहे थे? सिराज मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) चक्र में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इसके बावजूद उन्हें दोनों टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली।

क्रिकेट

6 साल बाद सिराज को नहीं मिला मौका 

शुक्रवार (27 नवंबर) को भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने एक बार फिर सिराज के बिना तेज गेंदबाजी आक्रमण उतारा।

उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा की जगह तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को टेस्ट डेब्यू का मौका दिया।

सिराज के अंतरराष्ट्रीय टेस्ट करियर में यह 6 साल बाद पहला मौका है, जब वह किसी टेस्ट सीरीज के कम से कम एक मुकाबले में भी नहीं खेल रहे हैं। डेब्यू के बाद से वह लगातार सीरीज का हिस्सा रहे थे।

बयान

क्या बोले कार्तिक? 

टॉस के बाद सिराज धूप का चश्मा लगाए मैदान में घूमते नजर आए।

इसे देखकर कार्तिक ने सवाल किया कि क्या 32 वर्षीय गेंदबाज टीम से बाहर किए जाने के बाद भावुक हैं।

सोनी स्पोर्ट्स पर कार्तिक ने कहा कि क्या सिराज रो रहे हैं?

उन्होंने कहा कि कुछ खिलाड़ी बाहर होने पर सहज रहते हैं, लेकिन कुछ हर हाल में खेलना चाहते हैं। सिराज भी उन्हीं खिलाड़ियों में शामिल हैं जो दर्द के बावजूद अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं।

ADVERTISEMENT

गेंदबाज

सिराज को टीम में शामिल करने की जरूरत ही क्या थी- कार्तिक 

कार्तिक ने आगे कहा कि कई बार खिलाड़ी दर्द को छिपा लेते हैं। सिराज को इससे पहले वनडे टीम से भी बाहर रखा गया। वेस्टइंडीज के खिलाफ भी उन्हें आखिरी विकल्प के तौर पर मौका मिला।

इस तरह की चीजें किसी खिलाड़ी को तकलीफ पहुंचाती हैं।

अगर टीम प्रबंधन को लगता है कि सिराज अच्छी फॉर्म में नहीं हैं या नेट्स पर उनकी गेंदबाजी प्रभावी नहीं है तो उन्हें टीम में शामिल करके साथ ले जाने की जरूरत क्या थी?

ADVERTISEMENT

आंकड़े

विदेशों में सिराज का प्रदर्शन

सिराज ने घर से बाहर अब तक 28 मुकाबले खेले हैं और इसकी 53 पारियों में 29.43 की औसत से 103 विकेट चटकाए हैं।

उन्होंने 5 बार 5 विकेट हॉल लिया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/15 का रहा है।

इस खिलाड़ी ने सिर्फ एक टेस्ट मैच तटस्थ स्थान पर खेला है। उस मुकाबले की दोनों पारियों को मिलाकर उन्होंने 5 विकेट लिए थे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 3 टेस्ट में कुल 5 विकेट चटकाए हैं।

ADVERTISEMENT