LOADING...
भारत ने खराब फील्डिंग के कारण गंवाई आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज, जानिए कैसे
भारत को खराब फील्डिंग के कारण आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ गंवानी पड़ी है सीरीज

भारत ने खराब फील्डिंग के कारण गंवाई आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज, जानिए कैसे

Jul 12, 2026
11:56 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज में 5वें मुकाबले में 56 रन से करारी हार झेलनी पड़ी। इसके साथ उसे सीरीज में 4-0 की हार मिली है। इससे पहले उसे ऑयरलैंड के खिलाफ भी सीरीज में 2-0 की हार झेलनी पड़ी थी। इस तरह भारत ने पहली बार लगातार 6 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में हार झेली है। इसके लिए टीम की खराब फील्डिंग सबसे बड़ा कारण रही है। आइए जानते हैं कैसे।

आंकड़े

भारत ने दोनों सीरीज में टपकाए कुल 11 कैच

भारत ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए कुल 6 मैचों में 11 कैच टपकाए हैं। इनमें आयरलैंड के खिलाफ दोनों मुकाबलों में 3-3 कैच, इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे और तीसरे मैच में एक-एक और 5वें मुकाबले में टपकाए गए 3 कैच शामिल हैं। भारत ने टी-20 विश्व कप 2026 से लेकर अब तक 24 कैच टपकाए हैं। इनमें अकेले विश्व कप में 13 कैच टपकाए थे। इससे भारत की कैच लेने की दक्षता मात्र 72.1 प्रतिशत रही है।

खामियाजा

भारत ने कैच टपकाने का कैसे उठाया खामियाजा?

इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टी-20 मैच में शिवम दुबे ने महज 3 रन के निजी स्कोर पर हैरी ब्रूक का कैच छोड़ दिया। उसके बाद उन्होंने नाबाद 95 रन की पारी खेलकर टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। इसी तरह 16वें ओवर में सूर्यांश शेडगे ने जोस बटलर का कैच छोड़ दिया, जिन्होंने 131 रन की शतकीय पारी खेलकर मैच छीन लिया। इसी तरह अन्य मुकाबलों में छोड़े गए कैच से भी भारत को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा था।

Advertisement

समाधान

क्या है इस समस्या का समाधान?

खराब कैचिंग के लिए सबसे बड़ा सवाल फील्डिंग कोच टी दिलीप पर खड़ा हो रहा है। हालांकि, उनकी कोचिंग में कुछ अच्छे परिणाम भी मिले हैं, लेकिन साल 2026 में कैचिंग की गुणवत्ता में काफी गिरावट आई है। ऐसे में BCCI उनके साथ समीक्षा बैठक कर सकता है या फिर नए फील्डिंग कोच की नियुक्ति कर सकता है। इसके साथ ही खिलाड़ियों को भी कैचिंग अभ्यास पर ज्यादा जोर देने की जरूरत है। उसके बाद ही सुधार संभव है।

Advertisement