NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत के लिए दोबारा नहीं खेलेंगे धोनी- आशीष नेहरा
    अगली खबर
    भारत के लिए दोबारा नहीं खेलेंगे धोनी- आशीष नेहरा

    भारत के लिए दोबारा नहीं खेलेंगे धोनी- आशीष नेहरा

    लेखन Neeraj Pandey
    Apr 26, 2020
    03:32 pm

    क्या है खबर?

    भले ही कोरोना वायरस ने क्रिकेट पर ब्रेक लगा दिया है, लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के भविष्य को लेकर बात थमने का नाम नहीं ले रही है।

    धोनी को भारतीय टीम से बाहर रहते नौ महीनों से ज़्यादा का समय हो गया और अब तक उनका भविष्य साफ नहीं हो सका है।

    हालांकि, धोनी के पूर्व साथी खिलाड़ी आशीष नेहरा का मानना है कि वह भारत के लिए अपना आखिरी मैच खेल चुके हैं।

    बयान

    भारत के लिए दोबारा नहीं खेलेंगे धोनी- नेहरा

    द टेलीग्राफ से बात करते हुए नेहरा ने कहा कि धोनी की वापसी की उम्मीद बेहद कम है, लेकिन वह सरप्राइज भी दे सकते हैं।

    उन्होंने कहा, "यदि एमएस खेलना चाहते हैं और फिट हैं तो वह विकेटकीपर के रूप में मेरी पहली पसंद हैं। एमएस को जानते हुए मैं कह सकता हूं कि भारत के लिए दोबारा नहीं खेलेंगे, लेकिन क्या पता वह कोई सरप्राइज दे दें।"

    नेहरा ने कहा कि संन्यास की घोषणा नहीं करना अलग मुद्दा है।

    धोनी की वापसी

    इन खिलाड़ियों को भी लगता है कि वापसी नहीं कर सकेंगे धोनी

    भारत के पूर्व महान ओपनर सुनील गावस्कर कई मौकों पर कह चुके हैं कि धोनी ने भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला खेल लिया है।

    हाल ही में आकाश चोपड़ा ने एक यूट्यूब वीडियो में कहा था कि धोनी भारतीय क्रिकेट से दूर हो चुके हैं।

    पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएभ अख्तर ने कहा था कि धोनी को 2019 विश्वकप के बाद ही संन्यास ले लेना चाहिए था।

    भरोसा

    इन लोगों को है धोनी की वापसी का भरोसा

    धोनी के बचपन के कोच का मानना है कि IPL नहीं भी हुआ तो भी धोनी 2020 टी-20 विश्वकप में खेलेंगे।

    उन्होंने इसके पीछे धोनी के अनुभव का हवाला दिया था।

    पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण का भी मानना है कि धोनी अभी 2-3 सालों तक IPL खेल सकते हैं।

    धोनी के करीबी दोस्त ने ABP न्यूज से कहा था कि संन्यास के बारे में पूछने पर धोनी गुस्सा करते हैं।

    संन्यास

    फिलहाल संन्यास लेने के मूड में नहीं दिख रहे हैं धोनी

    धोनी ने नौ महीनों से प्रतियोगी क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन वह संन्यास लेने के मूड में नहीं दिखाई दे रहे हैं।

    BCCI द्वारा सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर किए जाने के तुरंत बाद ही धोनी ने अपनी प्रैक्टिस शुरु कर दी थी।

    चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ धोनी ने ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लिया था और वहां लंबे-लंबे छक्के लगाए थे।

    इस दौरान धोनी की फिटनेस भी काफी अच्छी दिखाई दे रही थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    महेंद्र सिंह धोनी
    भारतीय क्रिकेट टीम
    आशीष नेहरा

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    क्या भारतीय टीम में हो पाएगी धोनी की वापसी? जानिए अब तक किसने क्या कहा महेंद्र सिंह धोनी
    क्रिकेट: क्या होती है सीम बॉलिंग और यह स्विंग से कैसे अलग है? जानिए महत्वपूर्ण बातें ग्लेन मैक्ग्रा
    आज ही के दिन भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता था पहला एशिया कप खिताब पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    IPL 2019 की पांच बेहतरीन परफॉर्मेंस, जब खिलाड़ियों ने अकेले दम पर जिताया मैच इंडियन प्रीमियर लीग

    महेंद्र सिंह धोनी

    ईशांत शर्मा ने बताया, क्यों विराट कोहली के अंडर शानदार है भारत की तेज गेंदबाजी विराट कोहली
    क्रिकेट विश्व कप फाइनल ही नहीं, इस साल की ये चीजें भी सबको हमेशा रहेंगी याद क्रिकेट समाचार
    विजडन ने घोषित की इस दशक की टी-20 इलेवन, धोनी को नहीं मिली जगह भारतीय क्रिकेट टीम
    बुमराह ने बताया, विराट कोहली और एमएस धोनी में कौन बेहतर कप्तान विराट कोहली

    भारतीय क्रिकेट टीम

    आज ही के दिन भारत ने जीता था 2011 विश्व कप, जानिए कुछ अनसुने किस्से महेंद्र सिंह धोनी
    धोनी के छक्के को लेकर भड़के गंभीर, कहा- पूरी टीम ने जिताया था 2011 विश्व कप महेंद्र सिंह धोनी
    सचिन ने खुद किया खुलासा, ऐसे मिला था ओपनिंग करने का मौका क्रिकेट समाचार
    धोनी के दोस्त का खुलासा, संन्यास के नाम पर गुस्सा हो जाते हैं माही क्रिकेट समाचार

    आशीष नेहरा

    बिहार में बनेगा अरुण जेटली का स्टैच्यू, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया ऐलान दिल्ली
    जब आशीष नेहरा ने धोनी को दी थी गाली, गेंदबाज ने अब दी प्रतिक्रिया पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    आशीष नेहरा को धोनी की याद दिलाता है यह युवा भारतीय खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025