NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / नई चयन समिति का धोनी के भविष्य पर बयान, IPL में अच्छा खेले तो होगा विचार
    खेलकूद

    नई चयन समिति का धोनी के भविष्य पर बयान, IPL में अच्छा खेले तो होगा विचार

    नई चयन समिति का धोनी के भविष्य पर बयान, IPL में अच्छा खेले तो होगा विचार
    लेखन Neeraj Pandey
    Mar 09, 2020, 04:06 pm 1 मिनट में पढ़ें
    नई चयन समिति का धोनी के भविष्य पर बयान, IPL में अच्छा खेले तो होगा विचार

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 13वां संस्करण इसी महीने के अंत में शुरु होने है और सबकी निगाहें लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे एमएस धोनी पर होंगी। काफी लोग यह कह चुके हैं कि धोनी को टीम में वापसी करने के लिए IPL में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। नए मुख्य चयनकर्ता ने भी इस बात से इंकार नहीं किया है और उनका भी कहना है कि धोनी की वापसी उनके प्रदर्शन पर निर्भर होगी।

    IPL में अच्छे प्रदर्शन के बाद ही धोनी के नाम पर होगा विचार- BCCI सूत्र

    BCCI के एक सूत्र ने कहा कि फिलहाल धोनी के बारे में कोई बात नहीं की जा रही है और IPL में अच्छे प्रदर्शन के बाद ही उनके नाम पर विचार किया जाएगा। सूत्र ने कहा, "यदि वह IPL में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो ही उनके नाम पर विचार किया जाएगा। केवल वह ही क्यों काफी सारे सीनियर और जूनियर खिलाड़ी IPL में खेलेंगे। यदि वे अच्छा करते हैं तो उनके नाम पर भी विचार किया जाएगा।"

    प्रैक्टिस शुरु कर चुके हैं धोनी

    IPL 2020 से पहले धोनी ने चेन्नई में साथी खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग शुरु कर दी है। चेन्नई पहुंचने पर धोनी का भव्य स्वागत किया गया था और फैंस ने उन्हें घेर रखा था। प्रैक्टिस के दौरान धोनी ने पांच छक्के लगाकर इस सीजन के लिए अपने इरादे साफ कर दिए थे। धोनी के साथ सुरेश रैना, अंबाती रायडू और पीयूष चावला जैसे खिलाड़ी भी ट्रेनिंग कर रहे हैं।

    विश्व कप सेमीफाइनल के बाद से धोनी ने नहीं खेला है क्रिकेट

    विश्व कप 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला धोनी के लिए आखिरी रहा है और तब से वह किसी क्रिकेट मैच में खेलते नहीं दिखे हैं। पहले तो धोनी दो महीने की छुट्टी पर गए थे, लेकिन इसके बाद से उन्हें टीम में नहीं चुना गया। लगातार उनकी जगह पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने ऋषभ पंत को मौके दिए और पंत को धोनी का विकल्प बताया। धोनी ने अपने भविष्य पर अब तक कुछ नहीं बोला है।

    बहुत मुश्किल होगी धोनी की वापसी

    धोनी का विकल्प बताए जा रहे पंत भले ही पिछले कुछ समय में फेल रहे हैं, लेकिन उनकी जगह केएल राहुल ने अच्छा प्रदर्शन किया। राहुल को विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में तैयार किया जा रहा है और अब तक उनका प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा है। पंत और राहुल के मौजूद रहने की स्थिति में धोनी की वापसी बेहद मुश्किल हो जाएगी क्योंकि भारत टी-20 विश्व कप के लिए संतुलित टीम तैयार करने में लगा है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    इंडियन प्रीमियर लीग
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    महेंद्र सिंह धोनी
    आईपीएल समाचार

    इंडियन प्रीमियर लीग

    इंटरनेशनल क्रिकेट प्लेयर्स के ग्लव्स, पैड्स और हेलमेट की मरम्मत करता है यह व्यक्ति सचिन तेंदुलकर
    IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, टूर्नामेंट में नहीं खेलेगा यह इंग्लिश खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2020: पांच विदेशी खिलाड़ी जिन्हें शायद एक भी मुकाबला खेलने का मौका न मिले क्रिकेट समाचार
    क्या कोरोना वायरस का IPL पर पड़ेगा फर्क? सौरव गांगुली ने दिया जवाब सौरव गांगुली

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL 2020: रेटिंग द्वारा जानिए किस टीम का बल्लेबाज़ी विभाग है कितना मज़बूत कोलकाता नाइट राइडर्स
    BCCI ने IPL प्राइज़ मनी में की बंपर कटौती, अब विजेता टीम को मिलेंगे इतने करोड़ इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: औरेंज और पर्पल कैप जीत चुके ये खिलाड़ी अब टूर्नामेंट में नहीं नजर आते इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: ट्रेनिंग के लिए चेन्नई पहुंचे धोनी, फैंस ने किया बेहतरीन स्वागत इंडियन प्रीमियर लीग

    महेंद्र सिंह धोनी

    एमएसके प्रसाद ने बताया, धोनी के बाद कोहली को क्यों बनाया गया था कप्तान विराट कोहली
    डेब्यू मुकाबले में धोनी से मिली सलाह के बारे में जसप्रीत बुमराह ने किया खुलासा भारतीय क्रिकेट टीम
    धोनी के संन्यास की खबरों पर एमएसके प्रसाद ने रखी अपनी राय क्रिकेट समाचार
    अजय जडेजा ने धोनी को बताया मर्सिडीज़ तो इस खिलाड़ी को कहा अल्टो क्रिकेट समाचार

    आईपीएल समाचार

    सुनील गावस्कर की गांगुली से मांग, अगले साल से महिलाओं के IPL का आयोजन कराएं BCCI
    क्या कोरोना वायरस का IPL पर कोई खतरा है? गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन ने दिया जवाब इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं डिविलियर्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
    कपिल देव बोले- 30 की उम्र पार कर चुके हैं कोहली, अब ज़्यादा प्रैक्टिस करनी चाहिए विराट कोहली

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023