NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / #CSKvRR: धोनी ने खेली शानदार पारी, चेन्नई ने राजस्थान को रोमांचक मुकाबले में हराया
    अगली खबर
    #CSKvRR: धोनी ने खेली शानदार पारी, चेन्नई ने राजस्थान को रोमांचक मुकाबले में हराया

    #CSKvRR: धोनी ने खेली शानदार पारी, चेन्नई ने राजस्थान को रोमांचक मुकाबले में हराया

    लेखन Neeraj Pandey
    Apr 01, 2019
    12:18 am

    क्या है खबर?

    IPL 2019 के 12वें मुकाबले में CSK ने RR को हरा दिया।

    टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी CSK ने 27 रनों पर ही तीन विकेट गंवा दिए थे, लेकिन एमएस धोनी (75*) की बदौलत उन्होंने 175 रनों का स्कोर खड़ा किया।

    जवाब में राजस्थान की शुरुआत भी बेहद खराब रही थी और मात्र 14 रनों में ही उन्होंने अपने टॉप-3 बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे।

    बेन स्टोक्स (46) के शानदार प्रयास के बावजूद राजस्थान को हार झेलनी पड़ी।

    IPL

    धोनी ने जड़ा IPL का 21वां अर्धशतक

    चेन्नई के कप्तान धोनी ने टीम के घरेलू मैदान में शानदार प्रदर्शन किया। मुश्किल परिस्थितियों से जूझ रही टीम को धोनी ने बाहर निकाला और आखिरी तक मैदान में डटे रहे।

    46 गेंदों में चार चौके और चार छक्कों की बदौलत नाबाद 75 रन बनाने वाले धोनी का यह 21वां IPL अर्धशतक था तो वहीं राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहला।

    यह धोनी का IPL में दूसरा सर्वाधिक स्कोर भी है। IPL में धोनी का सर्वाधिक स्कोर 79 है।

    जयदेव उनादकट

    उनादकट ने फेंका इस सीजन का सबसे महंगा ओवर

    राजस्थान के लिए आखिरी ओवर फेंकने वाले जयदेव उनादकट के ओवर में धोनी और जड़ेजा ने 28 रन कूटे।

    धोनी ने आखिरी तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के उड़ाए तो वहीं जड़ेजा ने भी एक छक्का लगाया।

    इस सीजन का यह सबसे महंगा ओवर साबित हो गया है। उनादकट के बाद वरुण चक्रवर्ती (25) और मोहम्मद शमी (25) ने सबसे महंगे ओवर फेंके हैं।

    उनादकट ने चार ओवरों में 54 रन लुटाए और सिर्फ एक विकेट हासिल कर सके।

    संजू सैमसन

    IPL में सबसे कम उम्र में 2,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने सैमसन

    पिछले मैच में शतक लगाने वाले संजू सैमसन भले ही इस मैच में केवल आठ रन बना सके, लेकिन उन्होंने एक शानदार रिकॉर्ड बनाया।

    24 साल, 140 दिन की उम्र में सैमसन ने IPL करियर में अपने 2,000 रन पूरे कर लिए हैं। सैमसन IPL इतिहास में सबसे कम उम्र में 2,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

    सैमसन ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा है जिन्होंने 24 साल, 175 दिन की उम्र में 2,000 रन पूरे किए थे।

    जीत

    इस तरह चेन्नई ने हासिल की जीत

    चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए थे जिसमें धोनी ने नाबाद 75 और सुरेश रैना ने 36 रनों की पारी खेली थी।

    जवाब में उतरी राजस्थान ने मात्र 14 रनों पर तीन विकेट गंवा दिए थे। स्टीव स्मिथ (28) और राहुल त्रिपाठी (39) ने पारी को संभालने की कोशिश की।

    बेन स्टोक्स ने मात्र 26 गेंदों में 46 तो वहीं जोफ्रा आर्चर ने 11 गेंदों में 24 रन बनाए, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    महेंद्र सिंह धोनी
    राजस्थान रॉयल्स
    IPL 12

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH बनाम KKR मुकाबले में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने KKR को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने अपने आखिरी मैच में KKR को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन  IPL 2025

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL Auction 2019: आज लगेगी खिलाड़ियों की बोली, यहां जानिये प्रत्येक टीम की महत्वपूर्ण जानकारियां कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2019 Auction: जानिए इस सीजन सबसे महंगे दामों में बिकने वाले खिलाड़ियों के नाम कोलकाता नाइट राइडर्स
    पाकिस्तान में प्रसारित नहीं होगा IPL 2019, जानें पूरा मामला पाकिस्तान समाचार
    IPL 2019 Match 1: CSK और RCB की संभावित प्लेइंग इलेवन और ड्रीम इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग

    महेंद्र सिंह धोनी

    इन कारणों से भारतीय टीम जीत सकती है ICC 2019 क्रिकेट विश्व कप का खिताब विराट कोहली
    इन कारणों से भारतीय सीनियर खिलाड़ियों को IPL नहीं खेलना चाहिए इंडियन प्रीमियर लीग
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: दूसरे वनडे में भारत की जीत, जानिये कौन-कौन से रिकॉर्ड टूटे और बने विराट कोहली
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: जानिए तीसरे वनडे में क्या होगी भारतीय टीम की रणनीति और प्लेइंग इलेवन विराट कोहली

    राजस्थान रॉयल्स

    IPL 2019 Auction: नीलामी में बिकने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों की लिस्ट कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2019: ये गेंदबाज़ बन सकते हैं पर्पल कैप विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2019: इन युवा भारतीय खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नज़रे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019: स्मिथ और वार्नर को नहीं मिलेगी कप्तानी- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 12

    वॉर्नर ने दिया सनराइजर्स फैंस को संदेश, मात्र 500 रुपये में मिलेगी मैच टिकट, देखें वीडियो क्रिकेट समाचार
    IPL 2019: शुरुआती कुछ मुकाबले मिस कर सकते हैं सनराइजर्स के कप्तान केन विलियमसन सनराइजर्स हैदराबाद
    IPL 2019: दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा ऐलान, सौरव गांगुली को जोड़ा अपने साथ सौरव गांगुली
    कोहली ने बताया, RCB के लिए खेली गई उनकी कौन सी पारी है यादगार विराट कोहली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025