NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / धोनी के मैनेजर ने बताया, संन्यास लेने के बारे में नहीं सोच रहे हैं पूर्व कप्तान
    खेलकूद

    धोनी के मैनेजर ने बताया, संन्यास लेने के बारे में नहीं सोच रहे हैं पूर्व कप्तान

    धोनी के मैनेजर ने बताया, संन्यास लेने के बारे में नहीं सोच रहे हैं पूर्व कप्तान
    लेखन Neeraj Pandey
    Jul 09, 2020, 12:33 pm 1 मिनट में पढ़ें
    धोनी के मैनेजर ने बताया, संन्यास लेने के बारे में नहीं सोच रहे हैं पूर्व कप्तान

    पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने हाल ही में अपना 39वां जन्मदिन मनाया है। कोरोना वायरस के कारण क्रिकेट पर लगे ब्रेक से पहले तक भारतीय क्रिकेट की सबसे बड़ी बहस यही थी कि क्या धोनी की भारतीय टीम में वापसी होगा अथवा वह संन्यास लेंगे। अब उनके मैनेजर मिहिर दिवाकर ने भी साफ किया है कि धोनी फिलहाल संन्यास लेने के बारे में नहीं सोच रहे हैं।

    संन्यास लेने के बारे में नहीं सोच रहे हैं धोनी- मैनेजर

    दिवाकर को लगता है कि अभी धोनी संन्यास लेने के मूड में नहीं हैं और उन्हें भरोसा है कि अभी उनके अंदर काफी क्रिकेट बची है। उन्होंने PTI से कहा, "दोस्त होने के नाते हम उनकी क्रिकेट के बारे में बात नहीं करते हैं। हालांकि, उनको देखते हुए मैं कह सकता हूं कि वह संन्यास लेने के बारे में नहीं सोच रहे हैं। वह IPL खेलने के लिए तैयार हैं।"

    ट्रेंड करा दिया गया था #DhoniRetires, साक्षी ने अफवाह बताते हुए लगाई थी लताड़

    27 मई की शाम से ट्विटर पर तमाम लोग #DhoniRetires हैशटैग के साथ ट्वीट करने लगे थे। धोनी की पत्नी साक्षी ने इसका जवाब देते हुए ट्वीट किया, 'यह केवल अफवाह है। मैं समझ सकती हूं कि लॉकडाउन ने लोगों के दिमाग को अस्थिर बना दिया है। गेट ए लाइफ।' हालांकि, थोड़ी देर के बाद साक्षी ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। पिछले साल सितंबर में भी उन्होंने धोनी के संन्यास की खबरों को अफवाह बताया था।

    धोनी के संन्यास को लेकर लगातार आती रही हैं खबरें

    मार्च में ही स्पोर्ट्सकीड़ा ने रिपोर्ट किया था कि धोनी इसी साल इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। रिपोर्ट में कहा गया था कि धोनी ने अपने करीबी दोस्तों और परिवार को अपने निर्णय के बारे में बता दिया है। हालांकि, इस रिपोर्ट के पांच दिन बाद ही धोनी के करीबी मित्र ने ABP न्यूज से कहा था कि माही संन्यास के बारे में पूछने पर गुस्सा होते हैं।

    एक साल से प्रोफेशनल क्रिकेट नहीं खेले हैं धोनी

    धोनी ने भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला पिछले साल विश्वकप सेमीफाइनल के रूप में खेला था। इस साल जून में ही धोनी के भारतीय टीम से बाहर हुए एक साल पूरे हो गए हैं। इस दौरान धोनी ने प्रोफेशनल क्रिकेट नहीं खेला है। हालांकि, मार्च में उन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स के ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेते देखा गया था और वहां उनके बल्ले में धार नजर आई थी।

    बेहद मुश्किल है अब धोनी की वापसी

    एक साल से प्रोफेशनल क्रिकेट नहीं खेलने वाले धोनी के लिए कोरोना महामारी मुश्किलें बढ़ाने वाली रही है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के लिए धोनी तगड़ी तैयारियां कर रहे थे, लेकिन वह अनिश्चित समय के लिए स्थगित है। इस साल होने वाले टी-20 विश्वकप के स्थगित होने की पूरी उम्मीदें हैं और साथ ही एशिया कप भी रद्द बताया जा चुका है। ऐसे में धोनी के लिए भारतीय टीम में वापसी कर पाना बेहद मुश्किल होगा।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    क्रिकेट समाचार
    महेंद्र सिंह धोनी
    भारतीय क्रिकेट टीम
    2019 क्रिकेट विश्व कप

    क्रिकेट समाचार

    एशिया कप रद्द होने के गांगुली के बयान में कोई दम नहीं है- PCB सौरव गांगुली
    इंटरनेशनल मैच में गेंदबाजी करने और विकेट लेने वाले विकेटकीपर्स महेंद्र सिंह धोनी
    आखिर क्यों पारी की पहली गेंद खेलने से बचते थे सचिन? आंकड़ों से समझें सचिन तेंदुलकर
    सौरव गांगुली ने किया कंफर्म, इस साल के लिए रद्द हो चुका है एशिया कप BCCI

    महेंद्र सिंह धोनी

    #BirthdaySpecial: 39वां जन्मदिन मना रहे धोनी के अदभुत सफर पर एक नजर सौरव गांगुली
    एबी डिविलियर्स ने चुनी अपनी ऑल-टाइम IPL इलेवन, धोनी को बनाया कप्तान इंडियन प्रीमियर लीग
    पार्थिव पटेल ने बताया RCB और नेशनल टीम के कप्तान के रूप में कोहली का अंतर इंडियन प्रीमियर लीग
    पार्थिव पटेल ने बताया धोनी, कोहली और रोहित की कप्तानी में अंतर विराट कोहली

    भारतीय क्रिकेट टीम

    #BirthdaySpecial: 48वां जन्मदिन मना रहे गांगुली की कप्तानी के पांच यादगार लम्हें सौरव गांगुली
    नासिर हुसैन का मानना, इस गलती के कारण ICC टूर्नामेंट्स में असफल रहा भारत विराट कोहली
    पूर्व CoA चेयरमैन का खुलासा, द्रविड़ ने ठुकराया था भारतीय टीम का कोच बनने का ऑफर अनिल कुंबले
    भारत को इतना हराया है कि वे मैच के बाद हमसे मांफी मांगते थे- शाहिद अफरीदी पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    2019 क्रिकेट विश्व कप

    2019 विश्वकप के इन तीन भारतीय खिलाड़ियों को 2003 वाली टीम में लेना पसंद करते गांगुली विराट कोहली
    टाई होने पर बांटी जाए ट्रॉफी, वनडे में सुपर ओवर की जरूरत नहीं- रॉस टेलर क्रिकेट समाचार
    शाकिब अल हसन बोले- 2019 विश्वकप में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' अवार्ड के हकदार थे विलियमसन इंडियन प्रीमियर लीग
    जब क्रिकेट में हुई ये घटनाएं तो बदलने पड़ गए नियम क्रिकेट समाचार

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023