NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / 2022 तक चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए IPL खेल सकते हैं धोनी
    2022 तक चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए IPL खेल सकते हैं धोनी
    खेलकूद

    2022 तक चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए IPL खेल सकते हैं धोनी

    लेखन Neeraj Pandey
    August 12, 2020 | 02:52 pm 1 मिनट में पढ़ें
    2022 तक चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए IPL खेल सकते हैं धोनी

    39 साल के हो चुके पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर हर कोई बात कर रहा है। इस बीच चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के CEO काशी विश्वनाथन का कहना है कि एमएस धोनी 2022 में भी CSK को रिप्रजेंट कर सकते हैं। धोनी ने लगातार अपनी फिटनेस पर काम किया है और आज भी खुद को फिट बनाए रखा है। एक साल से अधिक समय से धोनी मैदान में नहीं उतरे हैं।

    शायद 2022 तक खेलने के लिए फिट रहेंगे धोनी- विश्वनाथन

    2008 में IPL की शुरुआत से ही धोनी हर सीजन CSK के कप्तान रहे हैं विश्वनाथन को भरोसा है कि अगले तीन सीजन तक खेलने के लिए धोनी फिट होंगे। उन्होंने इंडिया टुडे से कहा, "हम उनके बारे में किसी प्रकार की चिंता नहीं रखते हैं। जी हां, हम उम्मीद करते हैं कि धोनी IPL 2020 और 2021 खेलने के लिए उपलब्ध होंगे और शायद वह 2022 IPL में भी खेलेंगे।"

    धोनी को पता है अपनी जिम्मेदारी- विश्वनाथन

    हालिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि धोनी ने ट्रेनिंग शुरु कर दी है। विश्वनाथन ने कहा कि धोनी को अपनी जिम्मेदारी बखूबी पता है और वह अपने खेल के बेस्ट जज हैं। उन्होंने कहा, "मैं केवल मीडिया के जरिए सूचना प्राप्त कर रहा हूं कि धोनी ने झारखंड में इंडोर नेट्स पर प्रैक्टिस शुरु कर दी है। हम उनको लेकर कोई चिंता नहीं करते। उन्हें अपनी जिम्मेदारी पता है और वह टीम तथा अपना ख्याल अच्छे से रखेंगे।"

    40 के बाद भी खेलते रहेंगे धोनी- वाटसन

    CSK में धोनी के साथी खिलाड़ी शेन वाटसन का मानना है कि बढ़ती उम्र का असर धोनी पर नहीं पड़ेगा और वह 40 के बाद भी क्रिकेट जारी रखेंगे। उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, "एमएस को खेलना पसंद है। वह सदाबहार क्रिकेटर हैं और उन पर उम्र का असर पड़ता नहीं दिख रहा है। जिस तरह की स्किल उनके पास है और जितनी मेहनत वह करते हैं उस हिसाब से वह 40 के बाद भी खेल सकते हैं।"

    लगभग 14 महीने बाद मैदान में उतरेंगे धोनी

    धोनी ने भारत के लिए और अपना आखिरी प्रोफेशनल मैच पिछले साल क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल के रूप में खेला था। इसके बाद से धोनी अब तक मैदान में नहीं उतर सके हैं और वह लगातार मीडिया से भी दूर हैं। धोनी ने इस साल मार्च की शुरुआत में CSK के साथ ट्रेनिंग शुरु की थी, लेकिन कोरोना के कारण उन्हें वापस घर जाना पड़ा। धोनी अब 19 सितंबर से UAE में शुरू हो रहे IPL में नजर आएंगे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    महेंद्र सिंह धोनी
    आईपीएल समाचार
    IPL 2020

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL से पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए राजस्थान रॉयल्स के फील्डिंग कोच राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2020: इन पांच खिलाड़ियों को इस बार बहुत मिस करेंगे दर्शक शाकिब अल हसन
    मलिंगा बनाम बुमराह: IPL में कौन बेहतर? जानिए क्या कहते हैं आंकड़े मुंबई इंडियंस
    IPL: अगले साल की नीलामी रद्द कर सकती है BCCI BCCI

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL 2020: नेट प्रैक्टिस के लिए 10 गेंदबाजों के साथ UAE जाएंगी CSK और KKR कोलकाता नाइट राइडर्स
    हरभजन बनाम अश्विन: IPL में कौन बेहतर? जानिए क्या कहते हैं आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: परिवार के बिना UAE जाएंगे चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में रोहित शर्मा द्वारा खेली गई पांच बेस्ट पारियों पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग

    महेंद्र सिंह धोनी

    धोनी से आधे मैच खेलने के बावजूद मोर्गन ने तोड़ा उनका विश्व रिकॉर्ड इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2020: टूर्नामेंट के लिए सबसे पहले UAE पहुंचने वाली टीम बन सकती है CSK चेन्नई सुपरकिंग्स
    टी-20 विश्वकप स्थगित होने का धोनी समेत इन दिग्गजों पर क्या प्रभाव पड़ेगा? टी-20 क्रिकेट
    श्रीकांत ने धोनी को बताया गांगुली से बेहतर होम टेस्ट कप्तान, जानें क्या कहते हैं आंकड़े क्रिकेट समाचार

    आईपीएल समाचार

    IPL 2020 के लिए टाइटल स्पॉन्सर बनने की रेस में हैं पतंजलि समेत ये कंपनियां इंडियन प्रीमियर लीग
    क्या IPL से VIVO का हट जाना 'वित्तीय संकट' है? सौरव गांगुली ने दिया ये जवाब इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में काफी मौके मिलने के बावजूद भी फ्लॉप रहे हैं ये खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: डेब्यू सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं ये चार युवा भारतीय खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2020

    IPL 2020: छह दिन का क्वारंटाइन, बॉयो-सेक्योर वातावरण और अन्य नियम इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: VIVO के हटने पर BCCI को हो सकता है 100 करोड़ रूपये का नुकसान इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: भारत सरकार ने दी अनुमति, 19 सितंबर से 10 नवंबर तक खेली जाएगी लीग इंडियन प्रीमियर लीग
    पोलार्ड बनाम ब्रावो: IPL में कौन बेहतर है? जानिए क्या कहते हैं आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023