Page Loader
RCB बनाम RR: देवदत्त पडिक्कल ने जमाया IPL करियर का 8वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 
देवदत्त पडिक्कल ने खेली अर्धशतकीय पारी (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

RCB बनाम RR: देवदत्त पडिक्कल ने जमाया IPL करियर का 8वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 

Apr 23, 2023
08:18 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 32वें मैच में रविवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ शानदार अर्धशतक (52) जमाया। यह उनके IPL करियर का 8वां अर्धशतक रहा और इसे उन्होंने महज 29 गेंद में पूरा किया। उनकी अर्धशतीय पारी के बावजूद भी RR को मैच में 7 रन की करीबी हार झेलनी पड़ी। आइए पडिक्कल की पारी और आंकड़ों के बारे में जानते हैं।

पारी 

ऐसी रही पडिक्कल की पारी 

जब RR ने 1 के स्कोर पर जोस बटलर का विकेट खो दिया था, तब पडिक्कल क्रीज पर आए थे। उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 34 गेंदों में 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से 52 रन की पारी खेली। वह डेविड विली की गेंद पर कोहली को कैच दे बैठे थे। इस बीच उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर 98 रन की साझेदारी भी की।

IPL करियर 

कैसा रहा है पडिक्कल का IPL करियर?

22 वर्षीय पडि्डकल ने अपना IPL डेब्यू सितंबर, 2020 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ किया था। तब से लेकर अब तक वह 52 मैच खेल चुके हैं। वह 52 पारियों में 27.94 की औसत और 123.91 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,425 रन बना चुके हैं। लीग में उनके नाम 154 चौके और 39 छक्के दर्ज हैं। उनका इस लीग में उच्चतम स्कोर 101 रन का है। इसके अलावा वह 8 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं।

लेखा-जोखा 

रोचक मुकाबले में हारी RR 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 189 रन बनाए थे। RCB से ग्लेन मैक्सवेल ने सबसे ज्यादा 77 रन बनाए थे। जीत के लिए मिले 190 रन का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी RR पूरे ओवर खेलकर 182/6 का स्कोर ही बना सकी। RR से पडिक्कल ने सर्वाधिक 52 रन बनाए। RCB की ओर से हर्षल पटेल ने 32 रन देते हुए 3 विकेट लिए।