Page Loader
देवधर ट्रॉफी 2023, फाइनल: कुमार कुशाग्र ने लगाया लिस्ट-A करियर का छठा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
कुमार कुशाग्र ने लगाया अर्धशतक (तस्वीर: ट्विटर/@BCCIdomestic)

देवधर ट्रॉफी 2023, फाइनल: कुमार कुशाग्र ने लगाया लिस्ट-A करियर का छठा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Aug 03, 2023
09:44 pm

क्या है खबर?

देवधर ट्रॉफी 2023 का फाइनल मुकाबला साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच पुडुचेरी में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ जोन ने 328 रन बनाए। 329 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईस्ट जोन की ओर से विकेटकीपर कुमार कुशाग्र ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 58 गेंदों पर 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 68 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर ने उन्हें रोहित रायडू के हाथों कैच आउट कराया।

प्रदर्शन

घरेलू क्रिकेट में कुशाग्र का प्रदर्शन

यह कुशाग्र के लिस्ट-A क्रिकेट करियर का छठा अर्धशतक है। उन्होंने लिस्ट-A के 16 मुकालों में करीब 52 की औसत से 536 रन बनाए हैं। उन्होंने 13 प्रथम श्रेणी मुकाबले की 22 पारियों में 39.45 की औसत और 61.04 की स्ट्राइक रेट से 868 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक और 1 शतक भी लगाया। साथ ही 5 टी-20 में उन्होंने 7.25 की औसत और 100 की स्ट्राइक रेट से 29 रन बनाए हैं।