Page Loader
IPL 2025: DC बनाम RCB मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए अरुण जेटली स्टेडियम के आंकड़े 
RCB इस संस्करण शानदार फॉर्म में है (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: DC बनाम RCB मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए अरुण जेटली स्टेडियम के आंकड़े 

Apr 26, 2025
06:55 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 46वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से 27 अप्रैल को होगा। अक्षर पटेल की कप्तानी वाली DC फिलहाल अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है, जबकि रजत पाटीदार के नेतृत्व वाली RCB की टीम तीसरे पायदान पर है। अब ये दोनों टीमें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आपस में भिड़ेंगी। आइए इस स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और अन्य आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

पिच

कैसा है पिच का मिजाज? 

अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छी होती है। तेज आउटफील्ड और छोटी सीमाएं बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने की प्रेरित करती हैं। इस पिच पर तेज गेंदबाजों के लिए ज्यादा कुछ नहीं है। ऐसे में उन्हें विकेट निकालने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होते हैं। स्पिनरों को पिच से मदद मिलती है और उनका रिकॉर्ड भी अच्छा है। इस स्टेडियम की पिच काली मिट्‌टी से बनी है, जो काफी कठोर और सपाट है।

जानकारी

ऐसा रहेगा मौसम का हाल

एक्यूवेदर के मुताबिक, 27 अप्रैल को दिल्ली में अच्छी गर्मी होगी। दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। मैच की शुरुआत रात 7:30 बजे होगी। बारिश की कोई उम्मीद नहीं है।

आंकड़े

अरुण जेटली स्टेडियम के आंकड़े 

इस स्टेडियम में अब तक 91 IPL मैच खेले जा चुके हैं। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 43 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 47 मैच जीते हैं। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 167 रन है। यहां उच्चतम स्कोर SRH (266/7 बनाम DC, 2024) और न्यूनतम DC (83, बनाम CSK, 2013) के नाम दर्ज है। इस मैदान पर सबसे बड़ी पारी क्रिस गेल (128 बनाम DC, 2012) ने खेली थी।

टीम

इस स्टेडियम में ऐसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन 

DC ने अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में 84 मुकाबले खेले हैं, इसमें से 37 मैच में जीत और 45 मुकाबलों में उन्हें हार मिली है। इस मैदान पर DC का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 257 रन का रहा है। दूसरी तरफ RCB ने इस मैदान पर 10 मैच खेले हैं, जिसमें से 6 में उसे जीते मिली है, जबकि 4 में हार का सामना किया है। RCB का इस मैदान पर सर्वोच्च स्कोर 215 रन का रहा है।

प्रमुख

प्रमुख खिलाड़ियों का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन 

विराट कोहली ने DC के खिलाफ 30 पारियों में 135.38 की स्ट्राइक रेट से 1,079 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 99 रन है। केएल राहुल ने RCB के खिलाफ 16 पारियों में 147.32 की स्ट्राइक रेट से 741 रन बनाए हैं। इस टीम के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 132* रन रहा है। Sभवनेश्वर कुमार ने DC के खिलाफ 22 पारियों में 32.95 की औसत से 20 विकेट लिए हैं। अक्षर पटेल ने RCB के खिलाफ 19 विकेट झटके हैं।