NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को झटका, मिचेल मार्श शेष मैचों में नहीं होंगे टीम का हिस्सा 
    अगली खबर
    IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को झटका, मिचेल मार्श शेष मैचों में नहीं होंगे टीम का हिस्सा 
    मिचेल मार्श IPL से बाहर हो गए हैं (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को झटका, मिचेल मार्श शेष मैचों में नहीं होंगे टीम का हिस्सा 

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 22, 2024
    06:53 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में खराब प्रदर्शन कर रही दिल्ली कैपिटल्स (DC) को एक बड़ा झटका लगा है।

    अब टीम के बचे हुए मैच से स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श बाहर हो गए हैं।

    क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें घर पर रहने की सलाह दी है। टी-20 विश्व कप से पहले उन्हें दाहिनी हैमस्ट्रिंग में लगी आंशिक चोट को ठीक करने के लिए भी कहा गया है। वह अभी ऑस्ट्रेलिया में हैं।

    ऐसे में आइए पूरी खबर पर नजर डालते हैं।

    बयान

    कोच रिकी पोटिंग ने क्या कहा?

    DC के कोच रिकी पोंटिग ने मार्श को लेकर कहा, "मुझे नहीं लगता कि वह वापस आएगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उसकी रिकवरी प्रक्रिया शुरू करने के लिए उसे घर पर रखना चाहता है।"

    उन्होंने आगे कहा, "मैंने उससे पिछले दिनों बात की थी और ऐसा लगता है कि उसे इस चोट से उबरने में जितना मैंने सोचा था उससे थोड़ा ज्यादा समय लग जाएगा। वह टी-20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम का हिस्सा होगा।"

    प्रदर्शन 

    इस सीजन में कैसा रहा मार्श का प्रदर्शन? 

    मार्श इस सीजन में कुछ कमाल नहीं कर सके थे। उन्होंने IPL 2024 में 4 मैच खेले, जिसमें 160.53 की स्ट्राइक रेट के साथ 61 रन बनाए थे।

    उन्हें डेविड वार्नर के जोड़ीदार के रूप में DC के सलामी बल्लेबाज के तौर पर भी आजमाया गया था, जिसमें वह असफल रहे थे।

    उन्होंने इस सीजन में अपना सर्वोच्च स्कोर 23 रन बनाया। गेंदबाजी में उन्होंने सिर्फ 1 विकेट हासिल किया था।

    करियर

    मार्श के IPL करियर पर एक नजर 

    मार्श ने 2010 में अपने IPL करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अब तक इस लीग में कुल 42 मैच खेले हैं, जिसमें 19.59 की औसत और 127.83 की स्ट्राइक रेट के साथ 666 रन बनाए हैं।

    इस बीच उन्होंने 89 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 3 अर्धशतक लगाए हैं। गेंदबाजी में उन्होंने 21.49 की औसत के साथ 37 विकेट चटकाए हैं।

    इस बीच 25 रन देते हुए 4 विकेट लेना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

    कप्तान

    विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान हो सकते हैं मार्श 

    मार्श टी-20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान हो सकते हैं। मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड और चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने उनका इस पद के लिए पहले ही समर्थन कर दिया है।

    मार्श ने 8 मैचों में ऑस्ट्रेलिया का नेतृत्व किया है और 7 में जीत हासिल की है।

    उन्हें केवल 1 मैच में हार मिली है। कप्तान के रूप में उन्होंने 8 मैचों में 69.20 की औसत और 170.44 की स्ट्राइक रेट से 346 रन बनाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मिचेल मार्श
    दिल्ली कैपिटल्स
    क्रिकेट समाचार
    टी-20 क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    ISRO का सैटेलाइट EOS-09 लॉन्च हुआ असफल, तीसरा चरण नहीं कर पाया पार  ISRO
    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी

    मिचेल मार्श

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श ने भारत के खिलाफ लगाया लगातार दूसरा वनडे अर्धशतक भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स को झटका, मिचेल मार्श एक सप्ताह के लिए ऑस्ट्रेलिया लौटे  IPL 2023
    IPL के बीच मिचेल मार्श शादी के बंधन में बंधे, उनकी पत्नी के बारे में जानिए क्रिकेट समाचार
    IPL 2023: मिचेल मार्श ने SRH के खिलाफ लिए 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    दिल्ली कैपिटल्स

    IPL में MI और DC का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    MI बनाम DC: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में किसको मिलेगी मदद? जानिए पिच और मौसम रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: रोहित शर्मा ने DC के खिलाफ पूरे किए 1,000 रन, हासिल की यह उपलब्धि इंडियन प्रीमियर लीग
    रोमारियो शेफर्ड IPL इतिहास में 20वें ओवर में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2024: डेवोन कॉनवे बचे हुए सीजन से बाहर, CSK ने रिचर्ड ग्लीसन को किया शामिल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में LSG और CSK का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: मुंबई इंडियंस के ऐसे रिकॉर्ड्स, जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे  मुंबई इंडियंस
    IPL: RCB की टीम छोड़ने के बाद इन खिलाड़ियों ने किया कमाल का प्रदर्शन  इंडियन प्रीमियर लीग

    टी-20 क्रिकेट

    नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय में लगातार 6 छक्के जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बने  नेपाल क्रिकेट टीम
    IPL में RCB और SRH का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL में इन गेंदबाजों ने किया है विराट कोहली को सबसे ज्यादा बार आउट  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: केएल राहुल ने टी-20 क्रिकेट में पूरे किए 300 छक्के, जानिए उनके आंकड़े  केएल राहुल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025