NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WPL 2023: मुंबई इंडियंस को हराकर अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स 
    खेलकूद

    WPL 2023: मुंबई इंडियंस को हराकर अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स 

    WPL 2023: मुंबई इंडियंस को हराकर अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स 
    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 20, 2023, 09:58 pm 1 मिनट में पढ़ें
    WPL 2023: मुंबई इंडियंस को हराकर अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स 
    दिल्ली ने मुंबई को 9 विकेट से हराया (तस्वीर: ट्विटर/@wplt20)

    विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के 18वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हरा दिया है और अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों के बाद 8 विकेट खोकर 109 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने एलिस कैप्सी (38*) और मेग लैनिंग (32*) की पारियों की मदद से लक्ष्य हासिल किया। आज के मैच पर एक नजर डालते हैं।

    दिल्ली ने दर्ज की जोरदार जीत 

    पहले खेलते हुए मुंबई की शुरुआत खराब रही और टीम ने 21 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो दिए। इसके बाद पूजा वस्त्राकर और हरमनप्रीत कौर ने 29 गेंदों में 37 रन की साझेदारी की। वस्त्राकर ने 19 गेंदों में सर्वाधिक 26 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली को मेग लैनिंग और शफाली की जोड़ी ने 56 रन की साझेदारी करके अच्छी शुरुआत दिला दी। इसके बाद कैप्सी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके 9 ओवर में जीत दिलाई।

    कप्प ने की कमाल की गेंदबाजी 

    नई गेंद से घातक गेंदबाजी करने वाली मरिजन कप्प ने मिडिल ओवर्स में भी किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने अपने 4 ओवरों में 13 रन देकर 2 विकेट लिए। उन्होंने लगातार दो गेंदों में यास्तिका और साइवर-ब्रंट के विकेट चटकाए। कप्प के नाम अब 7 मैचों में 9 विकेट हो गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस बीच उनका इकॉनमी रेट 6 से कम रहा है। कप्प के अलावा आज जेस जोनसन और शिखा पांडे ने 2-2 विकेट लिए।

    ऐसी रही दिल्ली की बल्लेबाजी 

    पारी की शुरुआत करने आई शफाली वर्मा ने 15 गेंदों में 33 रन की पारी खेली। इस बीच उन्होंने 6 चौके और 1 छक्का लगाया। कप्तान लैनिंग ने 22 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का लगाया। नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए आई कैप्सी ने 17 गेंदों में नाबाद 38 रन की पारी खेलकर जीत दिलाई। उन्होंने अपनी पारी में 5 छक्के लगाए। दिल्ली ने नौवें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

    लैनिंग ने फिर हासिल की ऑरेंज कैप 

    अपनी 32 रनों की नाबाद पारी की बदौलत लैनिंग ने एक बार फिर से ऑरेंज कैप हासिल कर ली है। उनके अब 7 मैचों में 54.20 की औसत से 271 रन हो गए हैं। वहीं पर्पल कैप सोफी एक्लेस्टोन (13 विकेट) के पास है।

    पहले स्थान पर पहुंची दिल्ली की टीम 

    इस जीत के साथ दिल्ली ने अंक तालिका में मुंबई को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। दोनों टीमों ने अब तक 7 में से 5 मैच जीते हैं। हालांकि, दिल्ली (+1.978) का अब नेट-रन-रेट मुंबई (+1.725) से बेहतर हो गया है। इन दोनों के अलावा यूपी वारियर्स प्ले-ऑफ में अपनी जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें प्ले-ऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    विमेंस प्रीमियर लीग
    दिल्ली कैपिटल्स
    मुंबई इंडियंस
    क्रिकेट समाचार
    महिला क्रिकेट

    विमेंस प्रीमियर लीग

    WPL 2023: मुंबई ने दिल्ली को दिया 110 रन का लक्ष्य  दिल्ली कैपिटल्स
    WPL 2023: मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने लगातार सातवें मैच में गंवाया टॉस हरमनप्रीत कौर
    WPL 2023: यूपी वारियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े दिल्ली कैपिटल्स
    WPL 2023: RCB बनाम MI मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े मुंबई इंडियंस

    दिल्ली कैपिटल्स

    WPL 2023: मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानें प्लेइंग इलेवन विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  विमेंस प्रीमियर लीग
    IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स के पहले होम मैच के टिकटों की बिक्री शुरू, जानिए कीमत इंडियन प्रीमियर लीग
    दिल्ली कैपिटल्स ने सत्य नडेला के साथ मिलकर अमेरिकी टी-20 लीग के लिए खरीदी टीम  सत्य नडेला

    मुंबई इंडियंस

    WPL 2023: प्लेऑफ में पहुंच चुकी है मुंबई और दिल्ली, जानिए तीसरे स्थान के लिए समीकरण विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: मुंबई इंडियंस की लीग में पहली हार, यूपी वारियर्स ने 5 विकेट से हराया  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL: सोफी एक्लेस्टोन ने लिए 3 विकेट, लीग की संयुक्त रूप से सबसे सफल गेंदबाज बनीं सोफी एक्लेस्टोन
    WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने यूपी वारियर्स को दिया 128 रन का लक्ष्य विमेंस प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    ब्रेट ली ने सचिन तेंदुलकर को बताया सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, तारीफ में कही ये बातें सचिन तेंदुलकर
    बांग्लादेश बनाम आयरलैंड: बारिश के कारण रद्द हुआ दूसरा वनडे, बांग्लादेश ने बनाए थे 349 रन बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: विराट कोहली हासिल कर सकते हैं बड़ी उपलब्धि, केवल 47 रनों की जरूरत विराट कोहली
    WTC 2021-23: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा दौर में ऐसा रहा सभी टीमों का प्रदर्शन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप

    महिला क्रिकेट

    WPL 2023: यूपी ने गुजरात को हराकर प्ले-ऑफ में बनाई जगह यूपी वारियर्स
    विमेंस प्रीमियर लीग: ताहलिया मैकग्राथ ने लगाया यूपी के खिलाफ अर्धशतक ताहलिया मैकग्राथ
    WPL 2023: कौन हैं गुजरात जायंट्स पर आरोप लगाने वाली डिआंड्रा डॉटिन? जानिए पूरा विवाद विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी  विमेंस प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023