NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2019: इन रिकॉर्ड्स में फिसड्डी दिल्ली है सबसे आगे, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े
    अगली खबर
    IPL 2019: इन रिकॉर्ड्स में फिसड्डी दिल्ली है सबसे आगे, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

    IPL 2019: इन रिकॉर्ड्स में फिसड्डी दिल्ली है सबसे आगे, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

    लेखन मोहम्मद वाहिद
    Jan 18, 2019
    12:48 pm

    क्या है खबर?

    दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी-20 लीग IPL के 12वें सीज़न का आगाज़ 23, मार्च 2019 से होगा।

    IPL के इतिहास पर नज़र डाले तो पता चलेगा कि इस लीग में खिलाड़ियों ने कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

    IPL के पिछले 11 सीज़न में दिल्ली कैपिटल्स (DC) भले ही इस लीग का खिताब हासिल करने में नाकाम रही है, लेकिन उन्होंने कई रिकॉर्ड्स बनाए हैं।

    RCB के यूनिक रिकॉर्ड्स के बाद हम आप को लिए लाएं हैं DC के यूनिक रिकॉर्ड्स।

    बल्लेबाज़

    बल्लेबाज़ी दिल्ली की रही है कमज़ोर कड़ी

    बल्लेबाज़ों के खराब प्रदर्शन के कारण ही दिल्ली IPL का खिताब हासिल नहीं कर पाई है।

    दिल्ली IPL के इतिहास में 9 बार 100 रनों के अंदर सिमट चुकी है। IPL में दिल्ली का सबसे कम स्कोर 66 है, जो उसने 2017 में मुंबई के खिलाफ बनाया था।

    IPL के 11 सीज़न में दिल्ली सिर्फ 5 बार ही 200 से ज़्यादा रन बना पाई है। ये IPL के इतिहास में सभी सीज़न खेलने वाली टीमों में सबसे खराब प्रदर्शन है।

    निरंतरता

    सहवाग ने लगातर तीन साल दिल्ली के लिए बनाएं सबसे ज़्यादा रन

    विरेंद्र सहवाग ने दिल्ली के लिए लगातर तीन साल सबसे ज़्यादा रन बनाएं हैं। सहवाग 2010, 2011 और 2012 में दिल्ली के टॉप रन स्कोरर थे। उन्होनें IPL 2010 में 356, IPL 2011 में 424 और IPL 2012 में 495 रन बनाएं थे।

    दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज़ों ने दिल्ली के लिए चार सीज़न में सबसे ज़्यादा विकेट लिए हैं।

    मोर्ने मोर्केल ने 2 बार, इमरान ताहिर और क्रिस मॉरिस ने 1-1 बार दिल्ली के लिए सबसे ज़्यादा विकेट लिए हैं।

    प्रदर्शन

    ऋषभ पंत और मोर्केल के नाम हैं स्पेशल रिकॉर्ड्स

    IPL के पिछले सीज़न में पंत ने 14 मैचों में 684 रन बनाएं थे। इसके साथ ही वह IPL के किसी एक सीज़न में 600+ रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए थे।

    पंत से पहले गौतम गंभीर ने 2008 में दिल्ली के लिए सबसे ज़्यादा 534 रन बनाएं थे।

    वहीं तेज़ गेंदबाज़ मोर्केल ने IPL 2012 में 25 विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम की थी। दिल्ली के लिए इस खिताब को हासिल करने वाले वह इकलौते गेंदबाज़ हैं।

    साझेदारी

    वार्नर और ओझा की रिकॉर्ड साझेदारी

    IPL 2012 में दिल्ली के लिए खेलते हुए डेविड वार्नर और नमन ओझा ने दूसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड 189* रनों की साझेदारी की थी। ये साझेदारी दोनों ने डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ बनाई थी।

    दिल्ली के लिए IPL के इतिहास में किसी भी विकेट के लिए ये सबसे बड़ी साझेदारी है। वहीं IPL के पूरे टूर्नामेंट में दूसरे विकेट के लिए ये पांचवी सबसे बड़ी साझेदारी है।

    क्या आप जानते हैं?

    दिल्ली ने बदले हैं सबसे ज़्यादा कप्तान

    IPL के पिछले 11 सीज़न में दिल्ली 12 कप्तान बदल चुकी है। इसके साथ ही दिल्ली के नाम IPL के इतिहास में सबसे ज़्यादा कप्तान बदलने का रिकॉर्ड है। इस सूची में दूसरे नंबर पर पंजाब है, जो अब तक 11 कप्तान बदल चुकी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    ऋषभ पंत

    ताज़ा खबरें

    गूगल क्रोम में आया नया जेमिनी AI असिस्टेंट, इस तरह करें उपयोग  गूगल
    लश्कर-ए-तैयबा का सह-संस्थापक आमिर हमजा लाहौर में घायल, अस्पताल में भर्ती पाकिस्तान समाचार
    #NewsBytesExclusive: फंगल इंफेक्शन क्यों एक बढ़ता हुआ खतरा है? त्वचा विशेषज्ञ से जानिए  त्वचा की देखभाल
    गूगल ने वीओ 3 और इमेजन 4 किया लॉन्च, क्या है इनकी खासियत? गूगल

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL Auction 2019: अनसोल्ड हो सकते हैं ये स्टार खिलाड़ी क्रिकेट समाचार
    IPL Auction 2019: आज लगेगी खिलाड़ियों की बोली, यहां जानिये प्रत्येक टीम की महत्वपूर्ण जानकारियां कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2019 Auction: जानिए कौन हैं Rs. 8.4 करोड़ में बिकने वाले मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती क्रिकेट समाचार
    IPL 2019 Auction: जानिए इस सीजन सबसे महंगे दामों में बिकने वाले खिलाड़ियों के नाम कोलकाता नाइट राइडर्स

    क्रिकेट समाचार

    #Opinion: इन वजहों से राजस्थान नहीं जीत सकती IPL 2019 का खिताब राजस्थान रॉयल्स
    आखिरी गेंद पर चाहिए थे छह रन और बिना बल्ला लगाए जीत गई टीम, देखें वीडियो भारतीय क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी एल्बी मॉर्कल ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास दक्षिण अफ्रीका
    ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रचने पर पाक दिग्गजों ने की भारतीय टीम की सराहना पाकिस्तान समाचार

    ऋषभ पंत

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: एडिलेड टेस्ट में पंत ने रचा इतिहास, धोनी को भी छोड़ा पीछे भारत की खबरें
    भारत का नहीं पता लेकिन हम पूरी सीरीज़ खेल भावना के साथ खेलेंगे- टिम पेन भारत की खबरें
    #Alvida2018: 2018 की टी-20 की सर्वश्रेष्ठ टीम, जिसे हराना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन होगा रोहित शर्मा
    IPL 2019: ये बल्लेबाज़ बन सकते हैं ऑरेंज कैप विजेता विराट कोहली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025