LOADING...
दिल्ली कैपिटल्स ने सत्य नडेला के साथ मिलकर अमेरिकी टी-20 लीग के लिए खरीदी टीम 
MLC में DC फ्रेंचाइजी ने खरीदी हिस्सेदारी (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

दिल्ली कैपिटल्स ने सत्य नडेला के साथ मिलकर अमेरिकी टी-20 लीग के लिए खरीदी टीम 

Mar 17, 2023
02:39 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की दिल्ली कैपिटल्स (DC) टीम ने संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में एक नए टी-20 टूर्नामेंट की फ्रेंचाइजी में हिस्सेदारी खरीदी है। दिलचस्प बात यह है कि दिल्ली कैपिटल्स के मालिकाना हक वाली GMR ग्रुप ने इस नई टीम को खरीदने के लिए माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्य नडेला के साथ हाथ मिलाया है। टीम का नाम 'सिएटल ओरकास' रखा गया है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

MLC  

इस साल जुलाई में शुरू होने जा रही है MLC 

दरअसल, अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट (MLC) नाम से एक नई टी-20 फ्रेंचाइजी लीग जुलाई 2023 में शुरू होने जा रही है। तय कार्यक्रम के अनुसार MLC के उद्घाटन संस्करण में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें सिएटल के अलावा टेक्सास, लॉस एंजिल्स, न्यूयॉर्क, वाशिंगटन डीसी और सैन फ्रांसिस्को शामिल है। IPL की सबसे सफल टीमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स भी इस नई लीग से जुड़ चुकी हैं।

सिएटल ओरकास

सिएटल ओरकास में इन समूहों ने किया है निवेश 

MLC ने अपने बयान में कहा, "दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक GMR ग्रुप विश्व स्तर की क्रिकेट टीम बनाने और संचालित करने में मदद करने के लिए सिएटल ओरकास के साथ साझेदारी करेगा।" सिएटल के प्रमुख निवेशक समूह में GMR और नडेला के अलावा, सोमा सोमसेगर (मैड्रोना वेंचर्स के प्रबंध निदेशक), समीर बोदास (सह-संस्थापक और सीईओ, आइसर्टिस), अशोक कृष्णमूर्ति (प्रबंध भागीदार, ग्रेटपॉइंट वेंचर्स) और संजय पार्थसारथी (माइक्रोसॉफ्ट और अवलारा में पूर्व वरिष्ठ कार्यकारी) शामिल हैं।

Advertisement

GMR 

GMR ग्रुप ने भी की पुष्टि 

दिल्ली कैपिटल्स का मालिकाना हक GMR ग्रुप और JWS ग्रुप नाम की दो बड़ी कंपनियों के पास है। GMR ग्रुप के प्रबंध निदेशक किरन कुमार ग्रांधी ने भी MLC में अपनी हिस्सेदारी की पुष्टि की है। इस बारे में उन्होंने कहा, "हम अमेरिका को विश्व स्तर पर क्रिकेट के विकास के लिए नए मोर्चे के रूप में देखते हैं और यह लीग हमें यह शानदार अवसर प्रदान कर रही है।"

Advertisement

IPL 

MLC में रहेगा IPL फ्रेंचाइजी का दबदबा 

MI, CSK और DC के अलावा, कोलकाता नाइट राइडर्स MLC का हिस्सा होगी। KKR के पास लॉस एंजिलिस फ्रेंचाइजी की कमान है। इसका मतलब है कि MLC में 6 में से 4 टीमों का स्वामित्व IPL फ्रेंचाइजी के पास होगा। जिस तरह सिएटल टीम को चलाने के लिए कैपिटल्स ने सत्य नडेला के साथ हाथ मिलाया है, उसी तरह CSK ने भी एक स्थानीय निवेशक के साथ गठजोड़ किया हुआ है।

Advertisement