NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / लम्बे समय से खराब फॉर्म में चल रहे हैं अजिंक्य रहाणे, जानिए आंकड़े
    अगली खबर
    लम्बे समय से खराब फॉर्म में चल रहे हैं अजिंक्य रहाणे, जानिए आंकड़े
    खराब फॉर्म में चल रहे हैं रहाणे

    लम्बे समय से खराब फॉर्म में चल रहे हैं अजिंक्य रहाणे, जानिए आंकड़े

    लेखन अंकित पसबोला
    Jan 15, 2022
    04:07 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे टेस्ट क्रिकेट में लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं।

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहांसबर्ग टेस्ट में रहाणे ने अपने करियर में पहली बार गोल्डन डक हासिल किया। उन्होंने दूसरी पारी में वापसी की और अर्धशतक बनाया।

    हालांकि, केपटाउन में रहाणे एक बार फिर लड़खड़ा गए। उन्होंने सीरीज के निर्णायक टेस्ट में क्रमश: नौ और एक के स्कोर किए।

    यहां हम रहाणे के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

    आंकड़े

    2013 से 2016 तक ऐसा रहा रहाणे का प्रदर्शन

    साल 2013 से 2016 तक रहाणे ने 47.33 की औसत से 2,272 रन बनाए। इस बीच उन्होंने आठ शतक और नौ अर्धशतक लगाए।

    इस दौरान उन्होंने विदेशों में खेले 21 टेस्ट में 51.22 की औसत (शतक-5, अर्धशतक-8) से 1,588 रन बनाए। वहीं घरेलू टेस्ट में उन्होंने 40.23 की औसत से 684 रन बनाए।

    रहाणे ने 2013 में 217 रन और साल 2014 में 809 रन अपने नाम किए।

    वहीं उन्होंने 2015 में 593 और 2016 में 653 रन बनाए।

    जानकारी

    फिलहाल ऐसा रहा है रहाणे का टेस्ट करियर

    रहाणे ने 82 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 38.52 की औसत से 4,931 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 12 शतक और 25 अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने अक्टूबर 2016 में इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (188) किया था।

    आंकड़े

    2017 से 2020 तक ऐसा रहा रहाणे का प्रदर्शन

    2017 से 2020 तक रहाणे ने 39.84 की औसत से 2,112 रन बनाए। उस बीच उन्होंने चार शतक और 13 अर्धशतक लगाए।

    रहाणे ने 16 घरेलू टेस्ट में 38.52 की औसत से 809 रन बनाए। घर से दूर उन्होंने 19 मैचों में 40.71 के औसत से 1,303 रन बनाए।

    उन्होंने 2017 में 554 रन और साल 2018 में 644 रन बनाए।

    उन्होंने 2019 में 642 और 2020 में 272 रन अपने नाम किए।

    2021-22

    रहाणे के लिए खराब रहा 2021-22 का दौर

    मेलबर्न में संघर्षपूर्ण शतक और भारत को ऑस्ट्रेलिया में जीत दिलवाने के बाद से रहाणे के प्रदर्शन पर निरंतर गिरावट देखने को मिली है।

    रहाणे ने 2021 में 13 मैचों में 20.82 की औसत से 479 रन बनाए। इस बीच उन्होंने 67 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ सिर्फ दो अर्धशतक लगाए।

    वहीं 2022 में भी रहाणे के भाग्य में कोई बदलाव नहीं आया। उन्होंने इस साल दो टेस्ट में सिर्फ 17.00 की निराशाजनक औसत से 68 रन बनाए हैं।

    खराब दौर

    पिछले दो सालों में शतक नहीं लगा सके हैं रहाणे

    रहाणे ने दिसंबर 2020 में मेलबर्न में 112 और 27* रन बनाए थे।

    तब से उन्होंने 15 मैचों में 20.25 की औसत से 547 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक लगाए हैं और 11 बार दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके हैं।

    इस बीच घर में उन्होंने पांच मैच खेले हैं और 18.87 की औसत से 151 रन बनाए हैं।

    उन्होंने विदेशो में खेले 10 टेस्ट मैचों में 20.84 के औसत से 396 रन बनाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    टेस्ट क्रिकेट
    भारतीय क्रिकेट टीम
    अजिंक्य रहाणे

    ताज़ा खबरें

    ISRO का सैटेलाइट EOS-09 लॉन्च हुआ असफल, तीसरा चरण नहीं कर पाया पार  ISRO
    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी

    क्रिकेट समाचार

    दूसरा टेस्ट: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराकर सीरीज में की बराबरी, बने ये रिकार्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम
    ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: भारत की हार के बाद फिलहाल ऐसी है टीमों की स्थिति टेस्ट क्रिकेट
    एशेज 2021-22, चौथा टेस्ट: इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो ने लगाया शतक, ऐसा रहा तीसरा दिन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    ICC ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में स्लो-ओवर रेट के लिए बनाया नया नियम, जानिए क्या हुआ बदलाव इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल

    टेस्ट क्रिकेट

    चोटिल रोहित शर्मा की जगह भारतीय टेस्ट टीम में चुने गए प्रियांक पांचाल कौन हैं? क्रिकेट समाचार
    एशेज: ऑस्ट्रेलिया की टीम से जुड़े दो तेज गेंदबाज, मेलबर्न टेस्ट खेल सकते हैं कमिंस क्रिकेट समाचार
    न्यूजीलैंड में दोबारा क्वारंटाइन में भेजी गई बांग्लादेश क्रिकेट टीम, जानें कारण क्रिकेट समाचार
    क्वारंटाइन की समस्या के कारण न्यूजीलैंड-बांग्लादेश टेस्ट सीरीज पर छाए संकट के बादल बांग्लादेश क्रिकेट टीम

    भारतीय क्रिकेट टीम

    अंडर-19 एशिया कप: अफगानिस्तान को हराकर भारत ने किया सेमीफाइनल में प्रवेश क्रिकेट समाचार
    सेंचुरियन टेस्ट: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत ने पहली पारी में बनाए 327 रन क्रिकेट समाचार
    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत, पहला टेस्ट: शमी ने झटके पांच विकेट, ऐसा रहा तीसरा दिन क्रिकेट समाचार
    सेंचुरियन टेस्ट: भारत ने दूसरी पारी में बनाए 174 रन, 305 रनों का लक्ष्य दिया क्रिकेट समाचार

    अजिंक्य रहाणे

    डे-नाइट टेस्ट के लिए भारतीय टीम ने की ये मांग, पुजारा-रहाणे ने भी की टिप्पणी क्रिकेट समाचार
    IPL 2020: नौ सीजन बाद रहाणे ने छोड़ी राजस्थान, इस टीम में हुए शामिल राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2020: बंद हुई ट्रांसफर विंडो, रहाणे-अश्विन समेत अब दूसरी टीम से खेलते दिखेंगे ये खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग
    धोनी की तरह भारतीय टीम में आ सकता है यह टिकट कलेक्टर, रणजी में मचाई धूम क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025