NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WTC: दूसरे चक्र में कैसा रहा चेतेश्वर पुजारा का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    WTC: दूसरे चक्र में कैसा रहा चेतेश्वर पुजारा का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े 
    चेतेश्वर पुजारा ने WTC फाइनल में किया निराश (तस्वीर: ट्विटर/@BCCI)

    WTC: दूसरे चक्र में कैसा रहा चेतेश्वर पुजारा का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन अंकित पसबोला
    Jun 11, 2023
    11:06 pm

    क्या है खबर?

    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के दूसरे चक्र के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ हार झेलनी पड़ी।

    'द ओवल' में खेले गए फाइनल मैच में जीत के लिए 444 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में 234 रनों पर सिमट गई।

    इस फाइनल मैच में चेतेश्वर पुजारा ने 14 और 27 रन के स्कोर किए।

    ऐसे में आइए उनके इस चक्र में किए प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

    WTC 

    WTC के दूसरे चक्र में पुजारा का प्रदर्शन 

    WTC के दूसरे चक्र में पुजारा अपने नाम के अनरूप प्रदर्शन नहीं कर सके हैं।

    उन्होंने इस चक्र में 17 टेस्ट खेले, जिसमें 32.00 की औसत के साथ 928 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 123 चौके और 2 छक्के भी लगाए।

    इस चक्र में वह सिर्फ 1 शतक और 6 अर्धशतक लगा सके।

    पुजारा WTC 2021-23 में भारत की ओर से विराट कोहली (932) के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

    शतक 

    पुजारा ने बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था अपना इकलौता शतक 

    WTC के इस चक्र में पुजारा ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ शतक लगाया था।

    उन्होंने दिसंबर 2022 में चटगांव में खेले गए मैच में दूसरी पारी में 130 गेंदों में नाबाद 102 रन बनाए थे। उन्होंने अपनी शतकीय पारी में 13 चौके भी लगाए थे।

    उस टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 90 रन बनाए थे। भारत ने वो टेस्ट 188 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया था।

    WTC 2019-21 

    WTC 2019-21 में पुजारा ने किया था निराश 

    पुजारा के लिए WTC का पहला चक्र खराब रहा था।

    उन्होंने WTC 2019-21 में 18 मैच की 30 पारियों में 28.03 की साधारण सी औसत के साथ 841 रन बनाए थे। विशेष रूप से इस बीच वह कोई शतक नहीं लगा सके थे।

    उन्होंने 81 के सर्वोच्च स्कोर के साथ 9 अर्धशतक लगाए थे।

    वह पिछले चक्र में भारत की ओर से 5वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे।

    टेस्ट करियर 

    शानदार रहा है पुजारा का टेस्ट करियर 

    पुजारा टेस्ट विशेषज्ञ बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक 102 टेस्ट मैचों में लगभग 44 की औसत से 7,195 रन बनाए हैं। इस बीच वह 206 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 19 शतक और 35 अर्धशतक लगा चुके हैं।

    टेस्ट क्रिकेट में पुजारा ने 3 दोहरे शतक भी लगाए हैं। उन्होंने 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था।

    क्रिकेट के सबसे बड़े प्रारूप में उन्होंने 863 चौके और 16 छक्के लगाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चेतेश्वर पुजारा
    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    टेस्ट क्रिकेट
    क्रिकेट के आंकड़े

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार
    आपके आधार कार्ड का कोई कर रहा दुरुपयोग? जानिए कैसे लगाएं पता आधार कार्ड
    सोनू निगम मीडिया पर भड़के, कहा- सठिया गए हैं क्या, एक ही बात कितनी बार बताऊं? सोनू निगम

    चेतेश्वर पुजारा

    दूसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को पारी और 182 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    साल 2022 में इन 5 बल्लेबाजों ने खत्म किया अपने शतकों का सूखा विराट कोहली
    डेविड वार्नर का भविष्य की योजनाओं पर खुलासा, कहा- 12 महीने खेल के साथ कमेंट्री करूंगा ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    कौन हैं सऊद शकील, जिन्हें कहा जा रहा है पाकिस्तान का चेतेश्वर पुजारा? पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप

    WTC फाइनल: चोट के बाद भी क्रीज पर डटे रहे अजिंक्य रहाणे, पत्नी ने लुटाया प्यार भारतीय क्रिकेट टीम
    WTC फाइनल: स्मिथ ने बनाए 155 रन, BGT की 7 पारियों में बनाए थे 145 रन ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    WTC फाइनल, चौथा दिन: लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने गंवाए 6 विकेट, ऐसा रहा पहला सत्र भारतीय क्रिकेट टीम
    तीनों फॉर्मेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले बाएं हाथ के भारतीय स्पिनर हैं जडेजा, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    WTC फाइनल (2021-23) से जुड़ी सभी अहम जानकारी  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    WTC फाइनल: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  भारतीय क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए अफगानिस्तान की टीम घोषित, राशिद को दिया आराम  राशिद खान
    WTC फाइनल: रोहित शर्मा के लिए खास है खिताबी मुकाबला, जानिए रोचक आंकड़े  रोहित शर्मा

    क्रिकेट के आंकड़े

    IPL 2023: शीर्ष पर रहते हुए प्लेऑफ में पहुंची है गुजरात टाइटंस, ऐसा रहा सफर  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: CSK ने दूसरे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई, जानिए सफर  इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली के लिए यादगार बन गया IPL 2023, बनाए ये शानदार रिकॉर्ड  IPL 2023
    IPL इतिहास में CSK का प्लेऑफ में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025