NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / DC बनाम PBKS: प्रभसिमरन सिंह ने जड़ा IPL करियर का पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े
    अगली खबर
    DC बनाम PBKS: प्रभसिमरन सिंह ने जड़ा IPL करियर का पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े
    प्रभसिमरन सिंह ने जड़ा दूसरा IPL अर्धशतक (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    DC बनाम PBKS: प्रभसिमरन सिंह ने जड़ा IPL करियर का पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े

    लेखन भारत शर्मा
    May 13, 2023
    09:37 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 59वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) के युवा सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलते हुए शतक जड़ दिया है।

    यह उनके IPL करियर का पहला शतक रहा है, जिसे उन्होंने महज 61 गेंदों में पूरा किया।

    उनकी इस पारी की बदौलत ही PBKS की टीम मैच में चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही।

    आइए उनकी पारी और IPL आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पारी

    कैसी रही प्रभसिमरन की पारी?

    PBKS को 10 रन के स्कोर पर कप्तान शिखर धवन (7) के रूप में पहला झटका लगने के बाद प्रभसिमरन ने दूसरे छोर पर टिककर बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

    उन्होंने सैम कर्रन (20) के साथ चौथे विकेट के लिए 72 रन की अहम साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

    उन्होंने अर्धशतक के बाद तेज बल्लेबाजी की और 61 गेंद में शतक पूरा किया। वह 10 चौके और 6 छक्कों की मदद से 103 रन बनाकर आउट हुए।

    करियर

    कैसा रहा है प्रभसिमरन का IPL करियर

    प्रभसिमरन ने 29 अप्रैल, 2019 को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ अपना IPL डेब्यू किया था।

    उसके बाद से वह 18 मैच खेल चुके हैं और इसमें 23.41 की औसत और 141.04 की स्ट्राइक रेट से 398 रन बना चुके हैं।

    उन्होंने 5 अप्रैल, 2023 को राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ पहला अर्धशतक (60) लगाया था और अब उन्होंने शतक भी जड़ दिया है।

    वह इस लीग में अब तक 40 चौके और 21 छक्के भी जड़ चुके हैं।

    उपलब्धि

    प्रभसिमरन बने IPL में शतक लगाने वाले छठे सबसे युवा खिलाड़ी

    इस शतकीय पारी के साथ ही प्रभसिमरन IPL में शतक जड़ने वाले छठे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 22 साल 276 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है।

    सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का रिकॉर्ड मनीष पांडे (19 साल 253 दिन) के नाम दर्ज है।

    उनके बाद ऋषभ पंत (20 साल 218 दिन), देवदत्त पडिक्कल (20 साल 289 दिन), यशस्वी जायसवाल (21 साल 123 दिन) और संजू सैमसन (22 साल 151 दिन) का नंबर आता है।

    जानकारी

    प्रभसिमरन ने बनाया IPL 2023 का चौथा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर

    प्रभसिमरन ने इस शतकीय पारी के साथ IPL 2023 में चौथा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया है। इस सीजन में अब तक सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर यशस्वी जायसवाल (124) ने बनाया है। उनके बाद वेंकटेश अय्यर (104), सूर्यकुमार यादव (103) का नंबर आता है।

    रिकॉर्ड

    IPL में शतक जड़ने वाले 7वें अनकैप्ड खिलाड़ी हैं प्रभसिमरन

    इस शतक के साथ ही प्रभसिमरन IPL में शतक जड़ने वाले 7वें अनकैप्ड खिलाड़ी भी बन गए हैं। सबसे पहले साल 2008 में शॉन मार्श ने यह कारनामा किया था।

    उनके बाद मनीष पांडे ने साल 2009, पॉल वाल्थाटी ने साल 2011, देवदत्त पडिक्कल ने साल 2021, रजत पाटीदार ने साल 2022 और यशस्वी जायसवाल ने इसी सीजन में यह उपलब्धि हासिल की है।

    बता दें कि IPL कई अनकैप्ड खिलाड़ियों को अपना करियर संवारने का मौका दे चुका है।

    जानकारी

    PBKS की ओर से लगा 14वां शतक

    प्रभसिमरन का शतक PBKS की ओर से IPL में 14वां शतक रहा है और वह इस मामले में दूसरे नंबर पर है। IPL में सबसे अधिक शतक RCB (15) की ओर से जड़े गए हैं। इसके बाद RR (14) और DC (10) का नंबर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    पंजाब किंग्स
    दिल्ली कैपिटल्स
    टी-20 क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH ने RCB को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: SRH ने RCB को 42 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    IPL 2025: फिलिप सॉल्ट ने SRH के खिलाफ जड़ा तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    बारिश में कार स्टार्ट करते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? कार

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: CSK बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: MI के जोफ्रा आर्चर शेष मैचों से हुए बाहर, क्रिस जॉर्डन लेंगे उनकी जगह IPL 2023
    IPL 2023: डेविड वार्नर का CSK के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? डेविड वार्नर
    IPL 2023: MI ने RCB के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  मुंबई इंडियंस

    पंजाब किंग्स

    IPL 2023: PBKS ने MI को हराकर दर्ज की चौथी जीत, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    MI बनाम PBKS: अर्शदीप सिंह ने मुंबई के खिलाफ झटके 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: PBKS बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: PBKS बनाम LSG मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए आईएस बिंद्रा स्टेडियम मोहाली के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    दिल्ली कैपिटल्स

    IPL 2023: DC ने SRH को हराकर दर्ज की लगातार दूसरी जीत, बने ये रिकॉर्ड्स   इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: इशांत शर्मा को पिछले साल किसी ने नहीं खरीदा, 717 दिन बाद की धमाकेदार वापसी IPL 2023
    IPL 2023: DC बनाम SRH मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: DC बनाम SRH मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    टी-20 क्रिकेट

    PBKS बनाम LSG: यश ठाकुर ने झटके 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: कौन हैं PBKS के अथर्व तायडे, जिन्होंने LSG के खिलाफ अर्धशतक लगाया? इंडियन प्रीमियर लीग
    KKR बनाम GT: रहमानुल्लाह गुरबाज ने 27 गेंदों में लगाया अर्धशतक, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: सूर्यकुमार यादव ने 24 गेंदों में लगाया अर्धशतक, जानिए आंकड़े  सूर्यकुमार यादव
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025