LOADING...
DC बनाम PBKS: नितीश राणा ने खेली IPL में अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी, 3,000 रन भी पूरे
नितीश राणा ने PBKS के खिलाफ खेली शानदार पारी (तस्वीर: एक्स@IPL)

DC बनाम PBKS: नितीश राणा ने खेली IPL में अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी, 3,000 रन भी पूरे

Apr 25, 2026
05:24 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 35वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के ऑलराउंडर नितीश राणा ने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (91) खेली। यह उनके IPL करियर का 22वां और PBKS के खिलाफ चौथा अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 29 गेंदों में पूरा किया। हालांकि, वह बदकिस्मत रहे और 9 रन से अपना पहला शतक चूक गए। उनकी इस पारी की बदौलत DC की टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

बल्लेबाजी

कैसी रही राणा की पारी और साझेदारी?

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी DC को 28 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लग गया था। उसके बाद बल्लेबाजी पर आए राणा ने केएल राहुल (152*) के साथ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 95 गेंदों में 220 रन की साझेदारी निभाई। इस दौरान राणा ने अपना अर्धशतक पूरा कर आक्रामक पारी खेली। वह 44 गेंदों में 11 चौके और 4 छक्कों की मदद से 91 रन बनाकर आउट हुए।

जानकारी

राणा ने पूरे किए 3,000 IPL रन

अपनी पारी का 70वां रन बनाते ही राणा ने खास उपलब्धि हासिल की। उनके IPL में 3,000 रन पूरे हो गए हैं। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले कुल 30वें खिलाड़ी हैं। बड़ी बात है कि उन्होंने सर्वाधिक 432 रन DC के खिलाफ बनाए हैं।

Advertisement

रिकॉर्ड

राहुल-राणा ने बनाया DC के लिए साझेदारी का नया रिकॉर्ड

राहुल और राणा के बीच हुई 220 रन की साझेदारी IPL में DC के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। इसी तरह यह DC के लिए PBKS के खिलाफ भी सबसे बड़ी साझेदारी है। इसके अलावा यह IPL इतिहास में किसी भी विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। IPL में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स और विराट कोहली के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने IPL 2016 में 229 रन की साझेदारी की थी।

Advertisement

करियर

कैसा रहा है राणा का IPL करियर?

राणा ने 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 123 IPL मैच खेले हैं, जिसकी 117 पारियों में 27.97 की औसत और 138.20 की स्ट्राइक रेट से 3,021 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से कुल 22 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इसी मैच में आया है। वह DC से पहले राजस्थन रॉयल्स (RR), मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से खेल चुके हैं।

Advertisement