NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: DC बनाम PBKS मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली के आंकड़े 
    अगली खबर
    IPL 2023: DC बनाम PBKS मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली के आंकड़े 
    अरुण जेटली स्टेडियम पर अब तक IPL के 82 मैच खेले गए हैं (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: DC बनाम PBKS मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली के आंकड़े 

    लेखन मनोज शर्मा
    May 13, 2023
    08:00 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 59वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से होना है।

    यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शनिवार (13 मई) को खेला जाएगा।

    IPL 2023 में DC के इस घरेलू मैदान इस बार 7 मैचों की मेजबानी मिली है। इनमें से 5 मैच खेले जा चुके हैं।

    आइए इस स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और अन्य आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    रिपोर्ट

    कैसा है पिच का मिजाज? 

    इस स्टेडियम की पिच कठोर और सपाट है। इसका मतलब है कि यह बल्लेबाजों के लिए मददगार होगी।

    ज्यादातर मैचों में टीमें 180 रन के आंकड़े को पार कर जाती हैं, जिससे पता चलता है कि पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल है।

    सपाट विकेट पर गेंद पूरी तरह से बल्ले पर आती है, जिससे बल्लेबाजों को बाउंड्री लगाने में मदद मिलती है।

    यहां बाउंड्री की लंबाई काफी छोटी है, जिससे बल्लेबाजों को अतिरिक्त बढ़त मिलती है।

    जानकारी

    कैसा रहेगा मौसम का हाल? 

    दिल्ली में शनिवार को दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और रात में 30 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। हवा की गति लगभग 10 किमी/घंटा के आसपास होगी। इसके अलावा दिल्ली में बारिश की संभावना भी न के बराबर है।

    रिपोर्ट

    अरुण जेटली स्टेडियम के IPL से जुड़े खास आंकड़े 

    इस स्टेडियम में अब तक 82 IPL मैच खेले जा चुके हैं।

    यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 35 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 46 मैच जीते हैं।

    इस स्टेडियम में IPL में उच्चतम स्कोर (231/4, DC 2011) और न्यूनतम स्कोर (83, DC 2013) के नाम दर्ज है।

    यहां सबसे बड़ी पारी क्रिस गेल और ऋषभ पंत (128-128) ने खेली थी। यहां सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी लसिथ मलिंगा (5/13, बनाम DC, 2011) ने की थी।

    रिपोर्ट

    अरुण जेटली स्टेडियम में इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन रहा है शानदार 

    इस स्टेडियम में DC के कप्तान डेविड वार्नर और PBKS के कप्तान शिखर धवन का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है।

    वार्नर ने यहां 33 मैचों में 31.27 की औसत और 123.40 की स्ट्राइक रेट से 907 रन बनाए हैं। 107* के उच्चतम स्कोर के साथ उन्होंने इस मैदान पर 7 अर्धशतक जमाए हैं।

    धवन ने यहां 21 मैचों में 39.94 की औसत और 130.96 की स्ट्राइक रेट से 719 रन बनाए हैं। यहां उन्होंने 8 अर्धशतक भी जमाए हैं।

    रिपोर्ट

    1948 में खेला गया था यहां पहला टेस्ट मैच 

    देश की राजधानी में स्थिति इस स्टेडियम का निर्माण वर्ष 1883 में हुआ था। यहां की दर्शक क्षमता लगभग 42,000 की है।

    पूर्व में इस स्टेडियम को 'फिरोज शाह कोटला स्टेडियम' के नाम से जाना जाता था। यहां पहला अंतरराष्ट्रीय मैच (टेस्ट) 1948 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया था।

    यहां पहला वनडे भारत और श्रीलंका के बीच 1982 में खेला गया था। यहां पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच अफगानिस्तान और इंग्लैंड (2016) के बीच खेला गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    दिल्ली कैपिटल्स
    पंजाब किंग्स
    डेविड वार्नर

    ताज़ा खबरें

    'डिटेक्टिव शेरदिल' का ट्रेलर जारी, अनोखे जासूस की भूमिका में नजर आए दिलजीत दोसांझ दिलजीत दोसांझ
    RCB में अपनी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है डियाजियो? जानिए क्या है पूरा मामला इंडियन प्रीमियर लीग
    कक्षा निर्माण घोटाले में मनीष सिसोदिया को दूसरा समन भेजा गया  मनीष सिसोदिया
    कल दिखेगा स्ट्रॉबेरी मून का खास नजारा, जानिए कब और कैसे देखें अंतरिक्ष

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: विराट कोहली का MI के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  विराट कोहली
    IPL: शुभमन गिल का नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शानदार रहा है औसत, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    IPL 2023: सूर्यकुमार यादव का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? सूर्यकुमार यादव
    IPL 2023: KKR के खिलाफ PBKS ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  कोलकाता नाइट राइडर्स

    दिल्ली कैपिटल्स

    IPL 2023: DC ने SRH को दिया 145 का लक्ष्य, सुंदर-भुवनेश्वर ने की उम्दा गेंदबाजी इंडियन प्रीमियर लीग
    SRH बनाम DC: वाशिंगटन सुंदर ने झटके 3 विकेट, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: DC ने SRH को हराकर दर्ज की लगातार दूसरी जीत, बने ये रिकॉर्ड्स   इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: इशांत शर्मा को पिछले साल किसी ने नहीं खरीदा, 717 दिन बाद की धमाकेदार वापसी IPL 2023

    पंजाब किंग्स

    IPL 2023:PBKS ने MI को दिया 215 का लक्ष्य, सैम कर्रन ने खेली उम्दा पारी   इंडियन प्रीमियर लीग
    MI बनाम PBKS: कैमरून ग्रीन ने IPL करियर में जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: PBKS ने MI को हराकर दर्ज की चौथी जीत, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    MI बनाम PBKS: अर्शदीप सिंह ने मुंबई के खिलाफ झटके 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    डेविड वार्नर

    ऋषभ पंत करीब 6 महीने रह सकते हैं क्रिकेट से दूर, BCCI देगा 21 करोड़ रुपये ऋषभ पंत
    डेविड वार्नर का संन्यास पर बड़ा बयान, कहा- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हो सकता है आखिरी साल टेस्ट क्रिकेट
    डेविड वार्नर ने अपनी जिंदगी के खास लोगों को कहा धन्यवाद, लिखा इमोशनल पोस्ट ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    बिग बैश लीग: स्टीव स्मिथ ने जमाया लगातार दूसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े स्टीव स्मिथ
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025