Page Loader
DC बनाम CSK: ऋषभ पंत ने जड़ा 16वां IPL अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
ऋषभ पंत ने खेली अर्धशतकीय पारी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

DC बनाम CSK: ऋषभ पंत ने जड़ा 16वां IPL अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Mar 31, 2024
09:22 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 13वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान ऋषभ पंत ने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक (51) जड़ा। यह उनके IPL करियर का 16वां और इस सीजन का पहला अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने केवल 31 गेंदों में पूरा किया। यह उनका CSK के खिलाफ तीसरा अर्धशतक रहा है। उनकी पारी की बदौलत ही DC की टीम मैच में 191/5 रन का बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही।

बल्लेबाजी

कैसी रही पंत की पारी और साझेदारी?

DC को 93 रन के स्कोर पर डेविड वार्नर (52) के रूप में पहला झटका लगा था। उसके बाद पंत बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे थे। उन्होंने पहली गेंद से ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। वह पारी में 32 गेंदों में 159.38 की स्ट्राइक रेट 51 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के भी जड़े। उन्होंने मिचेल मार्श (18) के साथ 31 रन की साझेदारी निभाई।

करियर

कैसा रहा है पंत का IPL करियर?

पंत ने साल 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 101 मैच की 100 पारियों में 34.53 की औसत और 147.56 की स्ट्राइक रेट से 2,935 रन बना चुके हैं। वह DC के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वह अब तक 128 रन के उच्चतक स्कोर के साथ एक शतक और 16 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं। इसके अलावा वह विकेटकीपिंग करते हुए 88 शिकार भी कर चुके हैं।