Loading...
डेरिल मिचेल ने ट्रैंपोलिन से की वेलिंगटन की पिच की तुलना, जानिए क्या दिया बयान
न्यूजीलैंड के मध्यक्रम बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने ट्रैंपोलिन से की वेलिंगटन की पिच की तुलना

डेरिल मिचेल ने ट्रैंपोलिन से की वेलिंगटन की पिच की तुलना, जानिए क्या दिया बयान

Nov 07, 2026
02:36 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में महज 134 रनों पर ऑलआउट होने के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान की पिच पर गहरा असंतोष व्यक्त किया है। इस मुकाबले में जहां बाकी कीवी बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए, वहीं मिचेल ने 55 रनों की जुझारू पारी खेलकर टीम को 134 के स्कोर तक पहुंचाया। आइए जानते हैं उन्होंने पिच को लेकर क्या कुछ कहा है।

बयान

मिचेल ने पिच को लेकर क्या दिया बयान?

न्यूजीलैंड की पारी के बाद मिचेल ने कहा, "वहां बल्लेबाजी करना काफी चुनौतीपूर्ण था। कुछ मौकों पर यह पिच बिल्कुल एक ट्रैम्पोलिन (असमान उछाल वाली सतह) पर बल्लेबाजी करने जैसी लग रही थी। हमें बिल्कुल अंदाजा नहीं हो पा रहा था कि गेंद किस ऊंचाई पर आकर बल्ले पर लगेगी। हमने जैसे-तैसे संघर्ष किया, अपनी तरफ से पूरी कोशिश की और अब उम्मीद है कि हम गेंद के साथ कुछ विशेष करके मैच में वापसी कर सकते हैं।"

रन

स्ट्राइक रोटेट करने में आ रही परेशानी पर क्या बोले मिचेल?

मिचेल ने आगे कहा, "हम सभी के लिए स्ट्राइक रोटेट करना और गैप ढूंढना बहुत मुश्किल हो रहा था। विशेष रूप से एक ड्रॉप-इन विकेट होने के कारण गेंद टप्पा खाने के बाद रुक रही थी, जिससे हल्के हाथों से खेलकर रन दौड़ना मुमकिन नहीं था।"

उन्होंने आगे कहा, "जब ऐसी स्थिति में असमान उछाल भी जुड़ जाए, तो आपके पास केवल अपने स्वाभाविक खेल पर भरोसा करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता।"

ADVERTISEMENT

बल्लेबाजी

कैसी रही न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी?

मुकाबले में न्यूजीलैंड की बल्लेबाज बेहद खराब रही। कीवी टीम को 53 रन तक 5 झटके लग गए थे।

उसके बाद मिचेल ने कप्तान मिचेल सैंटनर (31) के साथ छठे विकेट के लिए 90 गेंदों में 59 रन की साझेदारी करते हुए स्कोर को 100 के पार पहुंचाया।

मिचेल ने एक छोड़ संभालकर टीम को 134 रन तक पहुंचाने में मदद की।

वह 104 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों से 55 रन बनाकर आउट हुए।

ADVERTISEMENT