डार्विन टेस्ट: मेहदी हसन मिराज ऑस्ट्रेलिया में 5 विकेट हॉल लेने वाले पहले बांग्लादेशी स्पिनर बने
क्या है खबर?
डार्विन टेस्ट में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की दूसरी पारी में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए। यह उनके टेस्ट करियर का कुल 15वां और ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध पहला, 5 विकेट हॉल साबित हुआ। उनकी उम्दा गेंदबाजी के चलते ही ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी दूसरी पारी में सभी विकेट खोकर 284 रन ही बना सकी। आइए उनकी गेंदबाजी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
गेंदबाजी
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में शानदार रही मिराज की गेंदबाजी
दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर मिराज ने मैच के तीसरे दिन के दौरान स्टीव स्मिथ को आउट करते हुए अपने विकेटों का खाता खोला था।
मैच के चौथे दिन उन्होंने एलेक्स कैरी, बो वेब्स्टर, पैट कमिंस और नाथन लियोन को अपनी फिरकी के जाल में फंसाया।
उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में 33.1 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 66 रन देते हुए 5 विकेट लिए।
वह पहली पारी में कोई विकेट नहीं ले सके थे।
मिराज
मिराज ने हासिल किए ये मुकाम
मिराज अब ऑस्ट्रेलिया में 5 विकेट हॉल लेने वाले 2019 के बाद दूसरे विदेशी स्पिनर बने हैं।
उनसे पहले 2019 में सिडनी टेस्ट में कुलदीप यादव (5/99) ने ये कारनामा किया था।
इसके साथ ही वह लगभग डेढ़ दशक बात ऑस्ट्रेलिया में तीसरी या चौथी पारी में 5 विकेट हॉल वाले विदेशी स्पिनर बने हैं।
उनसे पहले आखिरी बार श्रीलंका के रंगना हेराथ (5/95, होबार्ट 2012) ने ये मुकाम हासिल किया था।
ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया में 5 विकेट हॉल वाले पहले बांग्लादेशी स्पिनर
मिराज अब ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर 5 विकेट हॉल लेने वाले बांग्लादेश के पहले स्पिनर बने हैं।
बता दें कि इसी टेस्ट में पहली पारी के दौरान तेज गेंदबाज हसन महमूद ऑस्ट्रेलिया में 5 विकेट हॉल लेने वाले पहले बांग्लादेशी खिलाड़ी बने थे।
इन दोनों के अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 विकेट हॉल लेने वाले बांग्लादेशी सिर्फ मोहम्मद रफीक (5/62, 2006) और शाकिब अल हसन (5/68 और 5/85, 2017) हैं।
करियर
शानदार रहा है मिराज का करियर
मिराज ने साल 2016 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था।
उन्होंने 59 मैचों की 104 पारियों में 31.83 की औसत से 224 विकेट लिए हैं।
इसमें 15 बार 5 विकेट हॉल और 3 बार मैच में 10 विकेट हॉल शामिल है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/58 का रहा है।
दूसरी तरफ बल्लेबाजी में वह 105 पारियों में 24.16 की औसत से 2296 रन बना चुके हैं। इसमें 2 शतक और 10 अर्धशतक शामिल है।