LOADING...
क्रिकेटर रसिख सलाम ने छिपाई थी असली उम्र, BCCI ने किया दो साल के लिए बैन

क्रिकेटर रसिख सलाम ने छिपाई थी असली उम्र, BCCI ने किया दो साल के लिए बैन

लेखन Neeraj Pandey
Jun 20, 2019
02:33 pm

क्या है खबर?

जम्मू एंड कश्मीर के तेज गेंदबाज और IPL 2019 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले रसिख सलाम उम्र छिपाने के कारण मुश्किल में फंस गए हैं। रसिख सलाम को उम्र छिपाने के कारण BCCI ने दो साल के लिए बैन कर दिया है। इसके अलावा उन्हें अंडर-19 की उस टीम से भी बाहर कर दिया गया है जो इंग्लैंड में त्रिकोणीय श्रंख्ला खेलने जाने वाली है। सलाम की जगह प्रभात मौर्या को टीम में शामिल किया गया है।

खबर

हाल ही में सामने आई थीं उम्र छिपाने की खबर

जम्मू कश्मीर स्टेट बोर्ड ऑफ एजूकेशन ने हाल ही में जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (JKCA) को बताया था कि सलाम ने उन्हें जो उम्र बताई है वह क्रिकेट एसोसिएशन को बताई गई उम्र से अलग है। इसके बाद JKCA और BCCI इस मामले में शामिल हुए और उन्होंने जांच शुरु की। जांच में पाया गया कि सलाम ने दोनों जगह अलग-अलग उम्र बताई थी और इसी कारण उन्हें दो साल के लिए बैन किया गया।

IPL

जम्मू-कश्मीर से IPL में बिकने वाले तीसरे खिलाड़ी थे सलाम

सलाम ने इस साल खूब सुर्खियां बटोरी थीं जब वह जम्मू-कश्मीर से परवेज रसूल और मंजूर डार के बाद IPL में बिकने वाले तीसरे खिलाड़ी बने थे। इसके अलावा वह परवेज रसूल के बाद IPL में स्टार्टिंग इलेवन में शामिल होने वाले दूसरे खिलाड़ी भी बने थे। सलाम को इस साल की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रूपए में खरीदा था।

Advertisement

पहचान

विजय हजारे ट्रॉफी के ट्रायल हैट्रिक लेकर चर्चा में आए थे रसिख सलाम

मुंबई इंडियंस के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले रसिख सलाम पिछले साल विजय हजारे ट्रॉफी के ट्रायल में हैट्रिक लेकर चर्चा में आए थे। सलाम ने विजय हजारे ट्रॉफी के ट्रायल में एक ओवर में चार विकेट लिए थे। 2018-19 अंडर -19 कूचबिहार ट्रॉफी के पांच मैचों 19 विकेट लेकर सलाम ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। इसके बाद IPL 2019 की नीलामी में मुंबई ने सलाम को 20 लाख रूपये में खरीदा था।

Advertisement

अन्य खिलाड़ी

मनजोत कालरा और नीतीश राणा भी हैं उम्र छिपाने के आरोपी

पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने 2014-15 में दिल्ली के खिलाड़ियों द्वारा उम्र छिपाने के मामले को उठाया था और एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस और एसआईटी की जांच में सामने आया है कि अंडर-19 विश्व कप फाइनल में शतक लगाने वाले मनजोत कालरा और नीतीश राणा ने जूनियर क्रिकेट खेलने के लिए उम्र छिपाई थी। जब एफआईआर दर्ज कराई गई थी तो दोनों खिलाड़ी नाबालिग थे और इसी कारण उनके माता-पिता का नाम चार्जशीट में लिखा गया था।

Advertisement