LOADING...
क्रिकेटर आकाश दीप ने अक्षिता राज से वाराणसी में की शादी
आकाश दीप ने अक्षिता राज से की शादी (तस्वीर: एक्स/@GarhManmohan)

क्रिकेटर आकाश दीप ने अक्षिता राज से वाराणसी में की शादी

Jun 25, 2026
09:15 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप अक्षिता राज के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। वाराणसी में एक होटल में उनका वैवाहिक समारोह आयोजित हुआ। आकाश और उनकी पत्नी अक्षिता मूल रूप से बिहार के सासाराम (रोहतास) के रहने वाले हैं। खबरों के मुताबिक, 22 जून की रात आकाश के घर पर तिलक समारोह आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में भोजपुरी गायक गुंजन सिंह और अभिनेत्री काजल राघवानी शामिल हुईं थी।

समारोह  

ताज गैंगेस होटल में हुई आकाश की शादी

ABP के मुताबिक, शादी वाराणसी के आलीशान ताज गैंगेस होटल में आयोजित की गई, जिसमें 300 से ज्यादा मेहमान शामिल हुए। वेन्यू को खास तौर पर शिव मंदिर की थीम पर सजाया गया था। सुरक्षा को ध्यान रखते हुए मेहमानों को QR कोड स्कैन करने के बाद ही वेन्यू में प्रवेश दिया गया। शादी की रस्में शुरू होने से पहले, आकाश दीप शाम करीब 7:30 बजे अपने परिवार के साथ होटल पहुंचे थे।

समारोह 

अपनी शादी में जमकर नाचे आकाश 

वाराणसी के पंडितों ने पारंपरिक पूजा-पाठ कराया, जिसके बाद जोड़े ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की रस्में पूरी कीं। सोशल मीडिया पर आकाश से जुड़ी कुछ फोटो और वीडियो वायरल हो रही हैं, जिनमें भारतीय तेज गेंदबाज बारात के दौरान दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ खुशी से डांस करते हुए देखे जा सकते हैं। वाराणसी में हुए इस समारोह में दोनों परिवारों की खुशी साफ झलक रही थी।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

Advertisement

करियर 

आकाश दीप ने भारत से खेले हैं 10 टेस्ट 

आकाश ने भारत से 10 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 35.78 की औसत के साथ 28 विकेट लिए हैं। इस बीच उन्होंने 1 पारी में 5 विकेट हॉल भी लिया है। उन्होंने भारतीय टीम से वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय नहीं खेला है। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 49 प्रथम श्रेणी मैचों में 169 विकेट लिए हैं। वह घरेलू क्रिकेट में बंगाल क्रिकेट टीम का प्रतिनिधत्व करते हैं।

Advertisement