NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / वनडे विश्व कप 2023: श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को दिया 172 रनों का लक्ष्य, परेरा का अर्धशतक 
    अगली खबर
    वनडे विश्व कप 2023: श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को दिया 172 रनों का लक्ष्य, परेरा का अर्धशतक 

    वनडे विश्व कप 2023: श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को दिया 172 रनों का लक्ष्य, परेरा का अर्धशतक 

    लेखन मनोज शर्मा
    Nov 09, 2023
    05:24 pm

    क्या है खबर?

    वनडे विश्व कप 2023 के 41वें मैच में गुरुवार को श्रीलंका क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.4 ओवरों में सभी 10 विकेट खोकर 171 रन बनाए।

    टीम के लिए कुसल परेरा सबसे अधिक 51 रन बनाने में कामयाब रहे। यह विश्व कप 2023 का सबसे तेज अर्धशतक रहा। न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट 3 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे।

    आइए श्रीलंका की पारी पर एक नजर डालते हैं।

    बल्लेबाजी

    लड़खड़ाते नजर आए श्रीलंकाई बल्लेबाज

    श्रीलंका की शुरुआत काफी खराब रही और टीम को 3 रन के स्कोर पर पथुम निसांका (2) के रूप में पहला झटका लगा।

    इसके बाद भी नियमित अंतराल में विकेट गिरने से टीम लड़खड़ाती दिखाई दी।

    कुसल मेंडिस (6), सदीरा समरविक्रमा (1), चरिथ असलंका (8), एंजेलो मैथ्यूज (16) और धनंजय डी सिल्वा (19) जल्दी आउट होने से टीम को नुकसान हुआ।

    परेरा और महीश तीक्षाणा (38*) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाया।

    जानकारी

    तीक्षाणा और मदुशंका ने बनाया साझेदारी का रिकॉर्ड

    तीक्षाणा और दिलशान मदुशंका ने वनडे विश्व कप में श्रीलंका की ओर से 10वें विकेट के लिए अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया। दोनों ने 87 गेंदों में 43 रन जोड़ते हुए अहम साझेदारी निभाई।

    रिपोर्ट

    परेरा ने जमाया तूफानी अर्धशतक 

    परेरा ने लगातार विकेट पतन के बीच शानदार पारी खेलते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया।

    उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए और मैदान के हर कोने में शॉट जमाए। वह जब तक मैदान में रहे गेंदबाजों पर हावी रहे।

    यह उनके वनडे क्रिकेट करियर का 17वां अर्धशतक रहा। इस विश्व कप में यह उनका दूसरा अर्धशतक रहा।

    उन्होंने अपनी पारी में 182.14 की स्ट्राइक रेट से 28 गेंदों में 51 रन बनाए। उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के भी जमाए।

    रिपोर्ट

    परेरा के नाम दर्ज हुई खास उपलब्धि 

    परेरा ने इस मुकाबले में केवल 22 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था।

    वह श्रीलंका की ओर से वनडे विश्व कप में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए।

    उनके अलावा दिनेश चांदीमल ने 2015 संस्करण में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 गेंदों में ही अर्धशतक जमाया था।

    श्रीलंका के लिए विश्व कप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड एंजेलो मैथ्यूज (20 गेंद बनाम स्कॉटलैंड, 2015) के नाम है।

    जानकारी

    मेंडिस के वनडे में 3,500 रन पूरे, ऐसा करने वाले 16वें श्रीलंकाई 

    मेंडिस इस मुकाबले में बड़ी पारी तो नहीं खेल पाए, लेकिन उन्होंने खास उपलब्धि हासिल करते हुए वनडे क्रिकेट में अपने 3,500 रन पूरे कर लिए। वह इस आंकड़े तक पहुंचने वाले श्रीलंका के 16वें बल्लेबाज बने।

    रिपोर्ट

    कीवी गेंदबाजों का प्रभावशाली प्रदर्शन 

    पिछले कुछ मैचों में बिखरी हुई सी नजर आई कीवी गेंदबाजी इस मैच में पूरी तरह से संगठित नजर आई।

    बोल्ट ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 3 श्रीलंकाई बल्लेबाजों का शिकार किया।

    ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर की गेंदबाजी सबसे किफायती (2.20) रही। उन्होंने 10 ओवर में केवल 22 रन खर्च करते हुए 2 विकेट हासिल किए।

    तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन भी लय में नजर आए, उन्होंने 2 बल्लेबाजों को आउट किया। रचिन रविंद्र ने भी 2 विकेट लिए।

    रिपोर्ट

    बोल्ट के वनडे विश्व कप में 50 विकेट पूरे, ऐसा करने वाले पहले कीवी 

    अनुभवी गेंदबाज बोल्ट इस मुकाबले में अपने पुराने रंग में नजर आए। उन्होंने अहम विकेट निकालने के साथ ही खास उपलब्धि भी अपने नाम की।

    उन्होंने वनडे विश्व कप में अपने 50 विकेट पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले न्यूजीलैंड के पहले गेंदबाज बने।

    ओवरऑल वनडे विश्व कप टूर्नामेंट में वह ऐसा करने वाले छठे गेंदबाज बने हैं।

    इसके अलावा बोल्ट ने मैच के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 600 विकेट भी पूरे कर लिए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वनडे विश्व कप 2023
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    LSG बनाम RCB: जितेश शर्मा ने जड़ा पहला IPL अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB ने LSG को 6 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: RCB ने LSG को हराते हुए क्वालीफायर-1 में स्थान किया पक्का, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    LSG बनाम RCB: विराट कोहली IPL में सर्वाधिक अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाजन बने, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    वनडे विश्व कप 2023

    श्रीलंका के कोर्ट ने क्रिकेट बोर्ड को किया बहाल, खेल मंत्री ने किया था बर्खास्त श्रीलंका क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: बांग्लादेश को लगा झटका, शाकिब अल हसन बचे हुए टूर्नामेंट से बाहर वनडे क्रिकेट
    इब्राहिम जादरान ने रचा इतिहास, विश्व कप में शतक लगाने वाले पहले अफगानी बल्लेबाज बने इब्राहिम जादरान

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    विश्व कप 2023: श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले रोहित शर्मा ने वानखेड़े को बताया खास  रोहित शर्मा
    विश्व कप 2023 में शुभमन गिल का बल्ला रहा है खामोश, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    वनडे विश्व कप 2023, भारत बनाम श्रीलंका: वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और रोचक आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप: श्रीलंका ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन भारतीय क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड: डेरिल मिचेल ने वनडे विश्व कप में बनाया अपना तीसरा 50+ स्कोर वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराकर दर्ज की चौथी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स वनडे क्रिकेट
    ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड: एडम जैम्पा ने चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  एडम जैम्पा
    ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड: जेम्स नीशम ने लगाया वनडे करियर का 7वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े जेम्स नीशम

    क्रिकेट समाचार

    बांग्लादेश बनाम श्रीलंका: कुसल मेंडिस ने वनडे प्रारूप में पूरे किए 3,500 रन, जानिए आंकड़े श्रीलंका क्रिकेट टीम
    विश्व कप 2023: अफगानिस्तान के खिलाफ वार्नर 145 की औसत से बनाते हैं रन, जानिए आंकड़े डेविड वार्नर
    विश्व कप 2023: एंजेलो मैथ्यूज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 'टाइम आउट' होने वाले पहले खिलाड़ी बने  एंजेलो मैथ्यूज
    बांग्लादेश बनाम श्रीलंका: चरिथ असलंका ने पूरे किए 1,500 वनडे रन, जानिए उनके आंकड़े श्रीलंका क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025