बिग बैश लीग 2026-27 का पहला मैच भारत में आयोजित कराना चाहती है क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया- रिपोर्ट
क्या है खबर?
भारत में क्रिकेट की लोकप्रियता जगजाहिर है। घरेलू मैच से लेकर के अंतरराष्ट्रीय मैच तक हर मुकाबले को देखने के लिए मैदान पर दर्शक मौजूद होते हैं। क्रिकेट की दीवानगी के चलते ही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) विश्व की सबसे बड़ी क्रिकेट फ्रेंचाइजी लीग है। इस बीच खबर है कि बिग बैश लीग (BBL) के अगले संस्करण के पहले मैच को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) भारत में आयोजित करवाना चाहता है।
रिपोर्ट
चेन्नई में मैच आयोजित कराना चाहती है CA
SEN क्रिकेट की रिपोर्ट के अनुसार, CA अगले BBL संस्करण के पहले मैच को चेन्नई में आयोजित कराना चाहता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह भारतीय और दक्षिण एशियाई दर्शकों को जोड़ने की CA की बड़ी योजना का हिस्सा है। CA की फिलहाल ऐसी योजना है कि तमिलनाडु की राजधानी में सालाना गेम आयोजित किया जाए। हालांकि, इस पर भी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की मंजूरी की जरूरत होगी।
रिपोर्ट
भारत में CA के 2 अधिकारी थे मौजूद
रिपोर्ट के मुताबिक, CA के 2 सीनियर स्टाफ मेंबर फिल रिग्बी और मार्गोट हार्ले मैच के आयोजन की संभावना तलाशने के लिए भारत में थे। भारत में BBL गेम कराने की यह कोशिश तब हो रही है जब उनकी 8 बिग बैश फ्रेंचाइजी में से कम से कम 2 की बिक्री को लेकर बातचीत चल रही है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि CA की यह योजना कितनी सफल हो पाती है।