LOADING...
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ग्लेन मैक्सवेल को अनुबंध सूची से किया बाहर, जानिए क्या रहा कारण
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ग्लेन मैक्सवेल को केंद्रीय अनुबंध सूची से बाहर कर दिया है

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ग्लेन मैक्सवेल को अनुबंध सूची से किया बाहर, जानिए क्या रहा कारण

Apr 01, 2026
05:42 pm

क्या है खबर?

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने अनुभवी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को 2026-27 सीजन के लिए केंद्रीय अनुबंध सूची से बाहर कर दिया गया है। इस फैसले से 37 वर्षीय मैक्सवेल के अंतरराष्ट्रीय करियर पर सवाल उठ रहे हैं। CA ने टेस्ट में नियमित रूप से खेलने वाले 21 खिलाड़ियों की सूची जारी की है, जिसमें मैक्सवेल का नाम शामिल नहीं है। मैक्सवेल ने आखिरी टेस्ट मैच 2017 में खेला था और तब से वह टेस्ट क्रिकेट की योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं।

प्राथमिकताएं

क्या हैं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की प्राथमिकताएं?

मैक्सवेल को अनुबंध सूची से ऐसे समय में बाहर किया गया है जब CA बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, भारत और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के साथ व्यस्त क्रिकेट सीजन की तैयारी कर रहा है। यह चयन अगले 12 महीनों में टीम की प्राथमिकताओं को दर्शाता है। मैक्सवेल वनडे से संन्यास के बाद टी-20 क्रिकेट के लिए उपलब्ध हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के टी-20 विश्व कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टी-20 में भी उनकी स्थिति सुरक्षित नहीं है।

चोट

चोट से प्रभावित रहा है मैक्सवेल का करियर?

मैक्सवेल का करियर मैदान के बाहर अप्रत्याशित चोटों और CA के साथ अनुशासन संबंधी समस्याओं से प्रभावित रहा है। उन्हें केंद्रीय अनुबंध सूची से बाहर करने का हालिया निर्णय इस ऑलराउंडर के लिए उथल-पुथल भरे कुछ वर्षों का अंत हो सकता है। टी-20 विश्व कप में उन्होंने मात्र 62 रन बनाए, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 110.71 रहा। ऑस्ट्रेलिया की टीम विश्व कप में ग्रुप चरण से ही आगे नहीं बढ़ पाई थी।

Advertisement

करियर

कैसा रहा है मैक्सवेल का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर?

मैक्सवेल ने साल 2012 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था। वह ऑस्ट्रेलिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक हैं और उनके नाम टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में तीसरे सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने अब तक 130 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं, जिनमें 28.97 की औसत और 154.42 की स्ट्राइक रेट से 2,897 रन बनाने सफल रहे हैं। इसमें रिकॉर्ड 5 शतक भी शामिल हैं।

Advertisement

सूची

ऑस्ट्रेलिया के अनुबंधित खिलाड़ियों की पूरी सूची

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा 2026-27 के लिए कुल 21 खिलाड़ियों को अनुबंध सूची में जगह दी है। इनमें जेवियर बार्टलेट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, ब्रेंडन डॉगेट, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिचेल मार्श, टॉड मर्फी, माइकल नेसर, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, ब्यू वेबस्टर और एडम जैम्पा शामिल हैं।

Advertisement