NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टोक्यो ओलंपिक में जनसंख्या के हिसाब से सबसे अच्छा प्रदर्शन किस देश ने किया?
    अगली खबर
    टोक्यो ओलंपिक में जनसंख्या के हिसाब से सबसे अच्छा प्रदर्शन किस देश ने किया?
    टोक्यो ओलंपिक में नीरज ने जीता गोल्ड

    टोक्यो ओलंपिक में जनसंख्या के हिसाब से सबसे अच्छा प्रदर्शन किस देश ने किया?

    लेखन अंकित पसबोला
    Aug 10, 2021
    08:52 pm

    क्या है खबर?

    टोक्यो ओलंपिक खेलों का सफलतापूर्वक समापन बीते रविवार को हो चुका है।

    भारत की झोली में टोक्यो ओलंपिक से एक स्वर्ण सहित कुल सात पदक आए हैं, जो इतिहास में किसी एक ओलंपिक में सर्वाधिक हैं।

    बड़ी आबादी वाला भारत ओलंपिक में अपनी पदक संख्या को दहाई तक भी नहीं पंहुचा सका है। वहीं 50 लाख से भी कम आबादी वाले न्यूजीलैंड ने कुल 20 पदक जीते हैं।

    आइए जानते हैं जनसंख्या के हिसाब किस देश ने अच्छा प्रदर्शन किस?

    भारत

    ऐसा रहा भारत का जनसंख्या के हिसाब से पदक का औसत

    इस समय भारत की आबादी लगभग 139 करोड़ (worldometer के मुताबिक) है। ऐसे में सात पदकों के हिसाब से टोक्यो ओलंपिक में भारत के 20 करोड़ नागरिकों से औसतन एक पदक आया।

    रियो ओलंपिक में भारत ने कुल दो पदक हासिल किए थे, ऐसे में भारत ने रियो में प्रति 65 करोड़ नागरिकों पर एक पदक हासिल किया था।

    रियो की तुलना में टोक्यो में भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन ओलंपिक पदकों का यह औसत आंकड़ा भी निराशाजनक है।

    अव्वल देश

    प्रति व्यक्ति ओलंपिक पदक के मामलों में ये देश रहे अव्वल

    सैन मैरिनो ने एक रजत और दो कांस्य के साथ कुल तीन पदक जीते। सैन मैरिनो की कुल आबादी 33,930 है और प्रत्येक 11,310 की जनसंख्या से देश को एक पदक मिला है।

    टोक्यो ओलंपिक में बरमूडा की महिला ट्रायथलीट फ्लोरा डफी ने स्वर्ण पदक जीता है। यह ओलंपिक में बरमूडा का पहला स्वर्ण पदक है। उत्तरी अटलांटिक महासागर में स्थित छोटे से द्वीप की आबादी सिर्फ 63,918 है।

    अन्य देश

    इन देशों का भी शानदार रहा औसत

    ग्रेनेडा इस तालिका में तीसरे स्थान पर है। टोक्यो ओलंपिक में एक पदक हासिल करने वाले ग्रेनेडा की जनसंख्या 1,12,523 है।

    वहीं टोक्यो में दो पदक जीतने वाले बहमास (1,96,622 प्रति पदक) का औसत भी उम्दा रहा है।

    प्रति व्यक्ति पदक के मामले में न्यूजीलैंड का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा है। न्यूजीलैंड की जनसंख्या 48,22,233 है। ऐसे में औसतन 2,41,112 नागरिकों से एक पदक आया है।

    टोक्यो में कुल नौ पदक जीतने वाले जमैका का प्रति पदक का औसत 3,29,019 रहा।

    औसत

    ऐसा है पदक तालिका में शीर्ष रहने वाले देशों का औसत

    टोक्यो खेलों में शीर्ष पर रहने वाले अमेरिका ने 39 स्वर्ण सहित कुल 113 पदक हासिल किए। अमेरिका की जनसंख्या लगभग 33 करोड़ है और टोक्यो में औसतन 2.9 लाख नागरिकों में अमेरिका ने एक पदक जीता है।

    वहीं कुल 88 पदक जीतने वाले चीन ने 1.5 करोड़ नागरिकों पर एक पदक जीता है।

    मेजबान देश जापान ने कुल 58 पदक जीते हैं और औसतन दो लाख नागरिकों पर एक पदक जीता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ओलंपिक
    टोक्यो ओलंपिक

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    ओलंपिक

    ओलंपिक 2020: इन एथलीट्स और खेलों से है भारत को पदक जीतने की उम्मीद टोक्यो ओलंपिक
    टोक्यो ओलंपिक: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर की विजयी शुरुआत हॉकी समाचार
    टोक्यो ओलंपिक: भारतीय महिला भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने जीता रजत पदक भारोत्तोलन
    क्रोम ब्राउजर के डायनासोर गेम को मिला अपडेट, ओलंपिक्स को सेलिब्रेट कर रही है गूगल गूगल

    टोक्यो ओलंपिक

    टोक्यो ओलंपिक: सेमीफाइनल में ज्वेरेव से हारे नोवाक जोकोविच टेनिस
    टोक्यो ओलंपिक: भारतीय हॉकी टीम ने जापान को हराया, ऐसा रहा आज भारत का दिन पीवी सिंधु
    टोक्यो ओलंपिक: दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम ने जिंदा रखी क्वार्टर-फाइनल की उम्मीदें हॉकी समाचार
    टोक्यो ओलंपिक: नोवाक जोकोविच को हराकर पाब्लो करेनो बुस्टा ने जीता कांस्य पदक टेनिस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025