NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL में कप्तान के तौर पर कैसा है धोनी का प्रदर्शन? पढ़िए आंकड़ों समेत पूरा विश्लेषण
    अगली खबर
    IPL में कप्तान के तौर पर कैसा है धोनी का प्रदर्शन? पढ़िए आंकड़ों समेत पूरा विश्लेषण

    IPL में कप्तान के तौर पर कैसा है धोनी का प्रदर्शन? पढ़िए आंकड़ों समेत पूरा विश्लेषण

    लेखन Neeraj Pandey
    Sep 09, 2020
    08:30 am

    क्या है खबर?

    क्रिकेट के खेल में किसी भी टीम के लिए सभी 11 खिलाड़ी जरूरी होते हैं, लेकिन कप्तान का महत्व थोड़ा अधिक रहता है।

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलने वाली सभी आठ टीमें भी अपने-अपने कप्तानों पर काफी निर्भर रहती हैं।

    चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने लगातार अपनी कप्तानी का जलवा दिखाया है।

    एक नजर डालते हैं धोनी की कप्तान के तौर पर मजबूती और रिकॉर्ड्स पर।

    जानकारी

    ऐसा रहा है धोनी का IPL करियर

    190 IPL मैच खेल चुके धोनी ने 42.20 की बेहतरीन औसत के साथ 4,432 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 23 अर्धशतक लगाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 137.85 का रहा है।

    कप्तानी के आंकड़े

    धोनी के पास IPL और इंटरनेशनल लेवल पर है कप्तानी का काफी अनुभव

    एमएस धोनी ने सबसे ज़्यादा 174 IPL मैचों में कप्तानी की है जिसमें 104 में उन्हें जीत मिली है और उनका जीत प्रतिशत सबसे ज़्यादा 60.11 का है।

    चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने अपना हर सीजन धोनी की कप्तानी में ही खेला है।

    इसके अलावा वह भारत के सबसे सफल कप्तान भी रह चुके हैं। धोनी ने भारत के लिए कप्तान के तौर पर सबसे अधिक वनडे मैच जीते हैं।

    टी-20 में भी वह अभी पहले नंबर पर हैं।

    उपलब्धियां

    धोनी की CSK के नाम हैं IPL के ये रिकॉर्ड्स

    धोनी की कप्तानी में CSK ने 2010 और 2011 में लगातार खिताब पर कब्जा जमाया था। CSK इकलौती टीम है जिसने अपना खिताब डिफेंड किया है।

    इसके बाद धोनी की कप्तानी में ही CSK ने दो साल के बैन के बाद IPL 2018 का खिताब जीता था।

    तीन बार IPL का खिताब जीतने के अलावा धोनी की कप्तानी में CSK पांच बार लीग की रनर-अप टीम भी रही है।

    डाटा

    धोनी के नाम हैं ये अनोखे रिकार्ड्स

    सभी सीजन में मिलाकर धोनी ने 20वें ओवर में सबसे अधिक रन (564) बनाए हैं। विकेट के पीछे 132 शिकार कर चुके धोनी ने सबसे अधिक 38 स्टंपिंग की हैं और दूसरे सबसे अधिक 94 कैच लिए हैं।

    रिकॉर्ड्स

    इस सीजन ये रिकॉर्ड्स बना सकते हैं धोनी

    धोनी ने 190 मैच खेले हैं और उनसे ज्यादा मैच केवल सुरेश रैना (193) ने ही खेले हैं।

    रैना ने इस सीजन नहीं खेलने का फैसला किया है और ऐसे में धोनी के पास 200 IPL मैच खेलने वाला पहला खिलाड़ी बनने का मौका होगा। रोहित शर्मा ने 188 मैच खेले हैं।

    CSK के लिए उन्होंने 3,858 रन बनाए हैं और उनके पास रैना (4,527) को पछाड़कर टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाला बल्लेबाज बनने का मौका होगा।

    धोनी की खूबी

    कप्तान और बल्लेबाज के तौर पर धोनी के अंदर हैं ये खूबियां

    कप्तान के तौर पर धोनी की सबसे बड़ी खूबी है कि वह हर मौके पर खुद को शांत रखते हैं। मैच कितनी भी जटिल परिस्थिति में क्यों न हो, धोनी संयम बरतते हैं।

    इसके अलावा बल्लेबाज के रूप में धोनी फिनिशर के रूप में विख्यात हैं और वह सटीक गणना के साथ मैच को अंत तक ले जाते हैं और फिनिश करते हैं। इसका अंदाजा ऊपर बताये गए उनके 20वें ओवर के रनों से लगाया जा सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    महेंद्र सिंह धोनी
    आईपीएल समाचार

    ताज़ा खबरें

    AMT गियरबॉक्स के कारण गाड़ी में क्यों लगते हैं झटके? जानिए कैसे पाएं छुटकारा  कार
    हैदराबाद के गुलजार हाउस के पास लगी भीषण आग, बच्चों समेत 17 लोगों की मौत तेलंगाना
    पाकिस्तान को बेनकाब करेगा 59 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल; जानें किसे मिली जगह, कौनसा दल कहां जाएगा कांग्रेस समाचार
    मिथुन चक्रवर्ती को मुंबई नगर निगम का नोटिस- एक हफ्ते में जवाब दें, वरना होगी कार्रवाई मिथुन चक्रवर्ती

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2020: क्वारंटाइन नियमों के कारण ट्रेनिंग शुरु नहीं कर पा रही MI और KKR कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2020: दिनेश कार्तिक ने बताया क्रिस लिन को टीम से जाने देने का कारण कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2020: CSK का एक खिलाड़ी और 12 सपोर्ट स्टॉफ कोरोना पॉजिटिव, पूरी टीम हुई क्वारंटाइन चेन्नई सुपरकिंग्स
    मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स: IPL में कौन बेहतर? जानिए क्या कहते हैं आंकड़े चेन्नई सुपरकिंग्स

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL 2020: टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर क्या रही है टीमों की प्रतिक्रिया? कोलकाता नाइट राइडर्स
    मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स दोनों के साथ IPL जीत चुके हैं ये खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: क्या है CSK की निरंतरता का राज? फाफ डू प्लेसी ने किया खुलासा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: पीयूष चावला ने बताया 6.75 करोड़ रूपये में बिकने के पीछे का कारण कोलकाता नाइट राइडर्स

    महेंद्र सिंह धोनी

    पूर्व सिलेक्टर चेयरमैन सैयद किरमानी ने बताया कैसे हुआ था धोनी का चयन क्रिकेट समाचार
    फादर्स डे स्पेशल: सोशल मीडिया सेंसेशन बने हुए हैं इन भारतीय क्रिकेटरों के बच्चे रोहित शर्मा
    आज ही के दिन इंग्लैंड को हराकर भारत ने जीता था चैंपियन्स ट्रॉफी का खिताब क्रिकेट समाचार
    विश्व कप इतिहास में भारत क्रिकेट टीम के पांच सबसे बेहतरीन मैच भारतीय क्रिकेट टीम

    आईपीएल समाचार

    बॉलीवुड के इन पांच सितारों ने फिल्में छोड़ अपनाया दूसरा करियर बॉलीवुड समाचार
    आज तक नहीं टूट पाए IPL के पहले सीजन में बने ये रिकॉर्ड इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: जानिए कौन हैं जेसन रॉय की जगह दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हुए डेनिएल सैम्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: भारत लौटे सुरेश रैना, नहीं लेंगे IPL में हिस्सा इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025