NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / मुंबई सिटी FC को टेकओवर करने के करीब मैनचेस्टर सिटी के मालिक, जल्द होगी घोषणा
    खेलकूद

    मुंबई सिटी FC को टेकओवर करने के करीब मैनचेस्टर सिटी के मालिक, जल्द होगी घोषणा

    मुंबई सिटी FC को टेकओवर करने के करीब मैनचेस्टर सिटी के मालिक, जल्द होगी घोषणा
    लेखन Neeraj Pandey
    Nov 28, 2019, 03:04 pm 1 मिनट में पढ़ें
    मुंबई सिटी FC को टेकओवर करने के करीब मैनचेस्टर सिटी के मालिक, जल्द होगी घोषणा

    इंडियन सुपर लीग (ISL) में खेलने वाली मुंबई सिटी FC को खरीदने के लिए सिटी फुटबॉल ग्रुप (मैनचेस्टर सिटी के मालिक) लंबे समय से कोशिश कर रहा है। ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CFG मुंबई सिटी को टेकओवर करने के काफी करीब पहुंच चुकी है। डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक CFG अगले 48 घंटों में मुंबई सिटी को अपने नए क्लब के रूप में घोषित भी कर सकता है।

    सिल्वर लेक से मिला है CFG को बड़ा निवेश

    हाल ही में अमेरिका की एक प्राइवेट संस्था सिल्वर लेक ने CFG में 500 मिलियन डॉलर (लगभग 36 अरब रूपये) का निवेश किया है। ऐसा कहा जा रहा कि इस निवेश के बाद CFG ने मुंबई सिटी को टेकओवर करने की कोशिशें तेज कर दी हैं। इस बातचीत के करीबी सूत्रों का कहना है कि CFG ने मुंबई सिटी के साथ अपने मोलभाव को तेज कर दिया है।

    लगभग 15 करोड़ रूपये में खरीदी गई थी मुंबई सिटी FC

    रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और चार्टर्ड अकाउंटेंट बिमल पारेख ने 2014 में 15 करोड़ रूपये में क्लब को खरीदा था। हालांकि, पिछले साल सेमीफाइनल में पहुंचने वाली मुंबई का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ अन्य ISL क्लबों की तरह मुंबई भी हर साल लगभग 30 करोड़ रूपये का घाटा सह रही है। सिटी के साथ डील उनकी परेशानियों को दूर कर सकती है।

    एशिया में अपने तीसरे क्लब को हासिल करने के करीब CFG

    सितंबर में ही रिपोर्ट्स आई थीं कि CFG और मुंबई सिटी के CEO बिमल पारेख के बीच बातचीत हो चुकी है। भले ही बिमल ने इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी, लेकिन ऐसा माना जा रहा था कि जल्द ही इस डील की घोषणा हो सकती है। यदि CFG मुंबई को टेकओवर करने में कामयाब रहती है तो यह उनका एशिया में तीसरा क्लब होगा।

    अब तक कुछ खास नहीं कर सकी है मुंबई

    लीग के पहले सीजन में मुंबई का प्रदर्शन काफी खराब रहा और वे सातवें स्थान पर रहे। अगले सीजन एक बार फिर वे कुछ खास नहीं कर सके और लीग की समाप्ति छठे स्थान पर रहते हुए की। 2016 में वे पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुए, लेकिन अगले सीजन एक बार फिर वे सातवें स्थान पर रहे। पिछले सीजन भी वे सेमीफाइनल में पहुंचे थे, लेकिन अब तक एक भी बार फाइनल में नहीं पहुंच सके।

    विदेशी निवेशकों को भा रहा है भारतीय बाजार

    इसी साल की शुरुआत में स्विटजरलैंड के दिग्गज क्लब FC बासेल ने आई-लीग के क्लब चेन्नई सिटी FC की 26 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी। फरवरी 2019 में आई-लीग 2017-18 चैंपियन मिनर्वा पंजाब FC ने भी जर्मन क्लब बोरुशिया मोंचेनग्लाडबाख के साथ पार्टनरशिप साइन की थी। ISL के छठे सीजन की शुरुआत से पहले डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु FC ने स्कॉटलैंड के चैंपियन क्लब रेंजर्स FC के साथ 2 साल की डील साइन की थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    इंडियन सुपर लीग
    मैनचेस्टर सिटी

    ताज़ा खबरें

    BBC डॉक्यूमेंट्री: प्रधानमंत्री मोदी से पहले इन विषयों की डॉक्यूमेंट्री पर भी हो चुका है विवाद BBC
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: सूर्यकुमार यादव ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कर सकते हैं टेस्ट डेब्यू- रिपोर्ट  सूर्यकुमार यादव
    बाटला हाउस एनकाउंटर: दोषी आतंकी शहजाद अहमद की हुई मौत, पिछले काफी समय से था बीमार दिल्ली
    असम के मुख्यमंत्री सरमा बोले- मां बनने की सही आयु 22 से 30 वर्ष के बीच असम

    इंडियन सुपर लीग

    मुकेश अंबानी फुटबॉल क्लब आर्सेनल के लिए लगा सकते हैं बोली- रिपोर्ट मुकेश अंबानी
    फीफा ने जारी की सुनील छेत्री की डॉक्यूमेंट्री, 3 एपिसोड में देखिए 'कैप्टन फैंटास्टिक' का सफर FIFA
    इंडियन सुपर लीग 2021-22: केरला ब्लास्टर्स को पेनल्टी शूटआउट में हराकर हैदराबाद बनी चैंपियन फुटबॉल समाचार
    IPL 2021, KKR बनाम MI: जानें मुकाबले का प्रीव्यू, ड्रीम 11 समेत अन्य जरुरी बातें कोलकाता नाइट राइडर्स

    मैनचेस्टर सिटी

    बीमारी के कारण फुटबॉल को अलविदा कहने वाले सर्जियो अगुएरो के नाम हैं ये रिकॉर्ड्स प्रीमियर लीग फुटबॉल
    2021 में खेले गए 5 बेस्ट चैंपियन्स लीग मुकाबलों पर एक नजर चेल्सी FC
    मैनचेस्टर सिटी जा सकते हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो, 31 अगस्त को बंद हो रहा ट्रांसफर विंडो फुटबॉल समाचार
    प्रीमियर लीग: टूर्नामेंट से जुड़े दिलचस्प फैक्ट जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते फुटबॉल समाचार

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023