क्राइस्टचर्च टेस्ट: टॉम लैथम ने लगाया अर्धशतक, न्यूजीलैंड से सर्वाधिक WTC रन बनाने वाले बल्लेबाज बने
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज के दूसरे क्राइस्टचर्च टेस्ट में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान टॉम लैथम ने अपनी पहली पारी में 59 रन बनाए। यह उनके टेस्ट करियर का कुल 32वां और भारत के खिलाफ नौवां अर्धशतक साबित हुआ। इस पारी के दौरान ही वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
पारी
ऐसी रही लैथम की पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरे लैथम ने भारतीय गेंदबाजों के सामने संभलकर बल्लेबाजी की।
इस बीच 29 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर केएल राहुल ने उनका स्लिप में कैच छोड़ा।
इस मौके का फायदा उठाते हुए उन्होंने डेवोन कॉनवे के साथ मिलकर 77 रन की साझेदारी की।
वह 128 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 59 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी का अंत आकाश दीप ने किया।
रिकॉर्ड
लैथम ने विलियमसन का रिकॉर्ड तोड़ा
लैथम ने WTC में न्यूजीलैंड से सर्वाधिक रन बनाने के मामले में पूर्व कप्तान केन विलियमसन का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा।
विलियमसन ने WTC में 32 मैचों की 58 पारियों में 58.17 की औसत के साथ 3,025 रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने 11 शतक और 7 अर्धशतक लगाए थे।
लैथम अब तक WTC में 86 पारियों में 36.16 की औसत के साथ 3,038 रन अपने नाम कर चुके हैं। इस बीच उन्होंने 7 शतक लगाए हैं।