Loading...
क्राइस्टचर्च टेस्ट: भारत की खराब फील्डिंग पर फूटा सुनील गावस्कर का गुस्सा, बताया क्यों छूटे कैच
भारत की खराब फील्डिंग पर फूटा सुनील गावस्कर का गुस्सा

क्राइस्टचर्च टेस्ट: भारत की खराब फील्डिंग पर फूटा सुनील गावस्कर का गुस्सा, बताया क्यों छूटे कैच

Nov 28, 2026
04:14 pm

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ क्राइस्टचर्च में जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय क्रिकेट टीम की खराब फील्डिंग और स्लिप फील्डरों की गलत पोजिशनिंग को देखकर पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर अपना आपा खो बैठे। उनकी नाराजगी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भारत ने पहली पारी में 4 आसान मौके गंवाए, जिसका फायदा उठाकर न्यूजीलैंड ने 356 रन बना लिए। इससे भारतीय टीम दबाव में आ गई।

प्रकरण

क्या था पूरा मामला?

दूसरे दिन भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप की गेंद कीवी बल्लेबाज के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर स्लिप में खड़े केएल राहुल से ठीक पहले टप्पा खा गई। इस पर गावस्कर नाखुश दिखे।

सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने उनका वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'जुनून पहले की तरह चरम पर है! सुनील गावस्कर स्लिप में कैच गिरने पर खुद को नहीं रोक सके। वे कल शाम से ही उस फील्डर को एक गज आगे खड़े होने के लिए कह रहे हैं!'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें वीडियो

ADVERTISEMENT

कारण

क्यों भड़के गावस्कर?

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद गावस्कर ने कहा, "टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ फील्डर भी आसान कैच छोड़ देते हैं। इसके लिए किसी पर उंगली नहीं उठा सकते।"

उन्होंने कहा, "मेरे नाराज होने का कारण था कि मैं कल से ही कह रहा हूं कि फिल्डरों को कुछ कदम और आगे (बल्लेबाज के करीब) खड़े होना चाहिए। कुछ मौकों पर बेहतर पोजिशनिंग के साथ कैच लपके जा सकता थे। एक आसान मौका तो निश्चित रूप से गंवाया गया।"

ADVERTISEMENT

फील्डिंग

पूरे दौरे पर भारी पड़ रही है भारत की खराब फील्डिंग

हालांकि, दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पिन कोच साईराज बहुतुले ने टीम की फील्डिंग का बचाव किया, लेकिन लगातार छूटते कैच अब एक बड़ी बहस का विषय बन गए हैं।

इससे पहले वेलिंगटन टेस्ट में भी भारत ने 2 बड़े कैच छोड़े थे, जो टीम को काफी भारी पड़े थे।

पहली पारी में हेनरी निकोल्स ने 175 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में डेरिल मिचेल जीवनदार मिलने के बाद मैच ड्रॉ कराने में सफल रहे।

ADVERTISEMENT