Loading...
क्राइस्टचर्च टेस्ट: मोहम्मद सिराज की फिर अनदेखी, आकाश दीप की जगह कन्कशन सब्स्टीट्यूट बने प्रसिद्ध कृष्णा
मोहम्मद सिराज की फिर हुई अनदेखी

क्राइस्टचर्च टेस्ट: मोहम्मद सिराज की फिर अनदेखी, आकाश दीप की जगह कन्कशन सब्स्टीट्यूट बने प्रसिद्ध कृष्णा

Nov 29, 2026
10:36 am

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ क्राइस्टचर्च में जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज आकाश दीप सिर में चोट (कन्कशन) लगने के कारण शेष मुकाबले से बाहर हो गए हैं। भारतीय टीम प्रबंधन ने उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को 'कन्कशन सब्स्टीट्यूट' के रूप में टीम में शामिल किया है, जबकि अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद सिराज की एक बार फिर से अनदेखी कर दी गई है।

चोट

कैसे लगी आकाश को चोट?

पहली पारी में 5 विकेट लेने और बल्ले से 29 रनों का महत्वपूर्ण योगदान देने वाले आकाश को बल्लेबाजी के दौरान 2 बार हेलमेट पर गेंद लगी।

उन्हें पहले जैकब डफी की गेंद सिर पर लगी और इसके बाद काइल जैमीसन की एक गेंद भी उनके हेलमेट पर जा लगी।

लगातार 2 बार सिर पर चोट लगने के कारण जांच में उन्हें कन्कशन की पुष्टि हुई, जिसके बाद उन्हें मैच से बाहर होना पड़ा। इससे टीम को बड़ा झटका लगा।

बयान

BCCI ने जारी किया आधिकारिक बयान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक्स पर पोस्ट करते हुए इस बदलाव की पुष्टि कर आधिकारिक बयान जारी किया है।

बोर्ड ने लिखा, 'क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन बल्लेबाजी करते समय आकाश दीप के हेलमेट पर 2 बार गेंद लगी। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को उनके कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में शामिल किया गया है। BCCI की मेडिकल टीम आकाश दीप की निगरानी कर रही है।'

ADVERTISEMENT

समर्थन

अश्विन ने किया टीम प्रबंधन का समर्थन

आकाश के बाहर होने के बाद कई विशेषज्ञों ने सवाल उठाए कि टीम प्रबंधन को कृष्णा की जगह सिराज को चुनना चाहिए था।

हालांकि, भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक्स पर लिखा, 'जब कन्कशन सब्स्टीट्यूट का उपयोग करने का अवसर होता है, तो हमेशा ऐसे खिलाड़ी को लाना अच्छा विचार होता है जो पहले सीरीज में खेल चुका हो। सिराज मैच के बीच में सीधे आकर तुरंत प्रभाव डालने के लिए बहुत अधिक 'फ्रेश' (अभ्यास से दूर) थे।'

ADVERTISEMENT