Loading...
क्राइस्टचर्च टेस्ट: दूसरे मैच में भी नहीं मिला मोहम्मद सिराज को मौका, आखिरकार टूटा ये सिलसिला
सिराज को नहीं मिला मौका (तस्वीर: एक्स/@ICC)

क्राइस्टचर्च टेस्ट: दूसरे मैच में भी नहीं मिला मोहम्मद सिराज को मौका, आखिरकार टूटा ये सिलसिला

Nov 27, 2026
07:39 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम ने दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे इस टेस्ट में भी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया। दूसरी तरफ गुरनूर बरार को टेस्ट डेब्यू का मौका मिला। पहले टेस्ट के मुकाबले भारतीय टीम में सिर्फ एक बदलाव हुआ। प्रसिद्ध कृष्णा की जगह पर गुरनूर को शामिल किया गया।

सिराज 

डेब्यू के बाद से पहली बार सिराज नहीं खेले कोई टेस्ट सीरीज  

सिराज ने दिसंबर 2020 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था।

अपने डेब्यू के बाद से यह पहली ऐसी टेस्ट सीरीज है, जिसमें सिराज ने एक भी मैच नहीं खेला है।

वह पिछले 7 सालों में भारतीय टीम के प्रमुख गेंदबाज हैं।

उनकी जगह पर टीम में शामिल किए गए बरार ने 22 प्रथम श्रेणी मैचों (टेस्ट डेब्यू से पहले) में 26.40 की औसत से 71 विकेट लिए हैं।

जानकारी

इस न्यूजीलैंड दौरे पर सिर्फ एक वनडे खेले सिराज 

न्यूजीलैंड दौरे पर सिराज वनडे सीरीज के लिए भी उपलब्ध थे, लेकिन उन्हें सिर्फ एक ही मैच में मौका मिला था, जिसमें उन्होंने 2 विकेट लिए थे।

ADVERTISEMENT

आंकड़े 

विदेशों में सिराज का प्रदर्शन 

सिराज ने घर से बाहर अब तक 28 मुकाबले खेले हैं और इसकी 53 पारियों में 29.43 की औसत से 103 विकेट चटकाए हैं।

उन्होंने 5 बार 5 विकेट हॉल लिया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/15 का रहा है। इस खिलाड़ी ने सिर्फ एक टेस्ट मैच तटस्थ स्थान पर खेला है। उस मुकाबले की दोनों पारियों को मिलाकर उन्होंने 5 विकेट लिए थे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 3 टेस्ट में कुल 5 विकेट चटकाए हैं।

ADVERTISEMENT

आंकड़े 

शानदार है सिराज का टेस्ट करियर 

सिराज ने अब तक 48 टेस्ट मुकाबले खेले हैं और इसकी 90 पारियों में 29.63 की औसत से 148 विकेट अपने नाम किए हैं।

उन्होंने 5 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं। इस बीच पारी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/15 का रहा है।

घर पर खेलते हुए उन्होंने 29.08 की औसत से 36 विकेट लिए हैं।

अपने टेस्ट करियर में इस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा विकेट (50) इंग्लैंड के खिलाफ चटकाए हैं।

ADVERTISEMENT