Loading...
क्राइस्टचर्च टेस्ट: काइल जैमीसन ने हासिल की 4 सफलताएं, पूरे किए अपने 200 प्रथम श्रेणी विकेट 
जैमीसन ने लिए 4 विकेट (तस्वीर: एक्स/@ICC)

क्राइस्टचर्च टेस्ट: काइल जैमीसन ने हासिल की 4 सफलताएं, पूरे किए अपने 200 प्रथम श्रेणी विकेट 

Nov 29, 2026
09:02 am

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम की पारी 246 रन पर सिमट गई। पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम 110 रन से पिछड़ गई। भारत की पारी को समेटने में काइल जैमीसन की अहम भूमिका रही, जिन्होंने 4 विकेट लिए। वह अपनी टीम से सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए। इस बीच उन्होंने प्रथम श्रेणी करियर में अपने 200 विकेट भी पूरे किए। आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

गेंदबाजी 

शानदार रही जैमीसन की गेंदबाजी 

जैमीसन ने भारत के शीर्षक्रम के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को आउट करते हुए अपने विकेटों का खाता खोला।

इसके बाद उन्होंने शुभमन गिल को आउट करते हुए प्रमुख विकेट चटकाया।

दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने ध्रुव जुरेल और गुरनूर बरार को भी अपनी गेंदबाजी पर पवेलियन की राह दिखाई।

उन्होंने 25.1 ओवर में 69 रन देते हुए 4 विकेट लिए। इस बीच उन्होंने 7 ओवर मेडेन किए।

आंकड़े 

जैमीसन ने पूरे किए अपने 200 प्रथम श्रेणी विकेट

इस गेंदबाजी के दौरान जैमीसन ने अपने प्रथम श्रेणी करियर में 200 विकेट पूरे किए।

उन्होंने अब तक 66 मैचों की 99 पारियों में लगभग 22 की औसत के साथ 201 विकेट लिए हैं। इस बीच उन्होंने 12 पारियों में 5 विकेट हॉल लिए हैं।

पारी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 74 रन पर 8 विकेट लेना रहा है।

वह 2 प्रथम श्रेणी मैचों में 10 या अधिक विकेट ले चुके हैं।

ADVERTISEMENT