Loading...
क्राइस्टचर्च टेस्ट: भारत के कन्कशन सब्स्टीट्यूट चयन पर छिड़ी बहस, सुनील गावस्कर ने दिया अहम बयान
सुनील गावस्कर ने भारत के कन्कशन सब्स्टीट्यूट चयन पर अहम बयान दिया है

क्राइस्टचर्च टेस्ट: भारत के कन्कशन सब्स्टीट्यूट चयन पर छिड़ी बहस, सुनील गावस्कर ने दिया अहम बयान

Nov 29, 2026
10:53 am

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ क्राइस्टचर्च में जारी दूसरे टेस्ट मैच के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के कन्कशन सब्स्टीट्यूट के चयन को लेकर पूर्व दिग्गज क्रिकेटर आमने-सामने आ गए हैं। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने मुख्य कोच गौतम गंभीर और टीम प्रबंधन द्वारा मोहम्मद सिराज की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को चुनने के फैसले की आलोचना की है और इस मामले पर पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की राय से असहमति जताई है।

प्रकरण

क्या है पूरा मामला?

पहली पारी में 5 विकेट लेने और बल्ले से 29 रनों का महत्वपूर्ण योगदान देने वाले आकाश को बल्लेबाजी के दौरान 2 बार हेलमेट पर गेंद लगी।

उन्हें पहले जैकब डफी और फिर काइल जैमीसन की गेंद सिर पर लगी, जिसके बाद जांच में उन्हें कन्कशन की पुष्टि हुई और वे शेष मैच से बाहर हो गए।

इसके बाद BCCI ने पुष्टि की है कि प्रसिद्ध कृष्णा मैच के बाकी हिस्से में आकाश के कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में खेलेंगे।

बयान

गावस्कर ने क्या दिया बयान?

सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर चायकाल में गावस्कर ने कहा कि टीम प्रबंधन बड़ा मौका चूक गया। सिराज न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के लिए नई चुनौती पेश कर सकते थे।

उन्होंने कहा, "सिराज को कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में लाया जाना चाहिए था। यदि आप ताजा ऊर्जा की बात कर रहे हैं, तो उनके पास और भी अधिक ताजा ऊर्जा है क्योंकि उन्होंने पहला टेस्ट भी नहीं खेला था। कृष्णा पहले टेस्ट में कीवी बल्लेबाजों को ज्यादा परेशान नहीं कर पाए थे।"

ADVERTISEMENT

राय

अश्विन ने क्या रखी थी राय?

इससे पहले अश्विन ने कृष्णा को चुने जाने के फैसले का बचाव करते हुए कहा था कि सिराज मैच के बीच में सीधे आकर असर डालने के लिए शायद बहुत अधिक 'फ्रेश' (मैच अभ्यास से दूर) हो सकते थे।

उन्होंने कहा था कि जब कन्कशन सब्स्टीट्यूट का उपयोग करने का अवसर होता है, तो हमेशा ऐसे खिलाड़ी को लाना एक अच्छा विचार होता है जो पहले से ही सीरीज में खेल चुका हो।"

अब गावस्कर ने इससे अहसमति जताई है।

ADVERTISEMENT