Loading...
क्राइस्टचर्च टेस्ट: आकाश दीप का बड़ा बयान, बोले- पहले दिन हम थोड़ा बेहतर कर सकते थे
आकाश दीप की गेंदबाजी पहले दिन अच्छी रही (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

क्राइस्टचर्च टेस्ट: आकाश दीप का बड़ा बयान, बोले- पहले दिन हम थोड़ा बेहतर कर सकते थे

Nov 27, 2026
03:17 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट का पहला दिन खत्म होने के बाद बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम ने अनुशासन और धैर्य के साथ गेंदबाजी करने की रणनीति अपनाई। इसके बावजूद वो बेहतर कर सकते थे। मेजबान टीम ने 110 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद शानदार वापसी की। न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर 246 रन बना लिए। टॉम ब्लंडेल और ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 62 रन जोड़े।

बयान

आकाश दीप ने क्या कहा?

आकाश दीप ने कहा, "पहले सत्र में गेंद में नमी थी और वह ज्यादा तेजी से बल्ले पर नहीं आ रही थी। इसलिए किनारे पर लगने के बावजूद गेंद फील्डरों तक नहीं पहुंच रही थी। शुरुआत में हम गेंद को जरूरत से ज्यादा स्विंग करा रहे थे। लंच के बाद हमने सही जगह पर गेंदबाजी करने का फैसला किया। यही हमारी रणनीति थी और इससे हमें विकेट मिले। दिन अच्छा रहा, लेकिन हम इससे बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे।"

टेस्ट

मैं चाहता था बल्लेबाज ज्यादा गेंदें खेलें- आकाश दीप 

आकाश दीप ने आगे कहा, "हमें पता था कि यह पहला दिन है और गेंदबाजों को मदद मिल रही है। इसलिए हम इसका पूरा फायदा उठाना चाहते थे। मेरा ध्यान बल्लेबाजों को ज्यादा से ज्यादा गेंद खेलने के लिए मजबूर करने पर था। पहले स्पेल में मैंने 5-6 ओवर गेंदबाजी की और कोशिश की कि बल्लेबाज 80-90 प्रतिशत गेंदों को खेले। ऐसा करना आसान नहीं होता क्योंकि कई बार स्टंप पर गेंद डालने की कोशिश में लाइन भटक जाती है।"

ADVERTISEMENT

बल्लेबाजी

गेंद पुरानी होने के बाद बल्लेबाजी करना हो रहा आसान- आकाश दीप 

आकाश दीप ने अपने बयान में आगे कहा, "जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती जाती है बल्लेबाजी थोड़ी आसान और हमारे लिए गेंदबाजी मुश्किल हो जाती है। हमें रन गति पर भी अंकुश लगाना होता है ताकि विपक्षी टीम को खुलकर खेलने का मौका न मिले। हम हमेशा विकेट लेने के लिए आक्रामक गेंदबाजी नहीं कर सकते, बल्कि रनों पर नियंत्रण और विकेट लेने के बीच संतुलन बनाना जरूरी है। नए बल्लेबाज को ही परेशानी होती है।"

ADVERTISEMENT

गेंदबाजी

पहले दिन ऐसी रही भारत की गेंदबाजी 

अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले गुरनूर बरार ने 19 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 52 रन देते हुए एक विकेट लिया।

आकाश दीप ने 21 ओवर में 52 रन देते हुए 2 सफलताएं हासिल की। वाशिंगटन सुंदर के हिस्से में एक विकेट आया। उन्होंने अपने 9 ओवर में 36 रन देते हुए एक विकेट लिया।

जसप्रीत बुमराह कोई विकेट नहीं ले सके। उन्होंने 19 ओवर में 37 रन दिए। कंबोज के हिस्से में भी एक विकेट आया।

ADVERTISEMENT