NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ISL 2018: छेत्री के लेट हेडर की बदौलत बेंगलुरू ने गोवा को 2-1 से हराया
    अगली खबर
    ISL 2018: छेत्री के लेट हेडर की बदौलत बेंगलुरू ने गोवा को 2-1 से हराया

    ISL 2018: छेत्री के लेट हेडर की बदौलत बेंगलुरू ने गोवा को 2-1 से हराया

    लेखन Neeraj Pandey
    Nov 23, 2018
    05:07 pm

    क्या है खबर?

    बीती रात गोवा के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए इंडियन सुपर लीग (ISL) के मुकाबले में बेंगलुरू FC ने FC गोवा को 2-1 से हरा दिया।

    गोवा की टीम ने बेहद खराब डिफेंडिंग की, जिसका खामियाजा उन्हें मैच गंवाकर भुगतना पड़ा।

    बेंगलुरू के लिए चोट से वापसी कर रहे कैप्टन सुनील छेत्री ने विनिंग गोल दागा।

    फुल बैक राहुल भेके ने ISL में अपना पहला गोल दागा तो वहीं गोवा के लिए एकमात्र गोल ब्रैंडन फर्नांडेस ने दागा।

    सुनील छेत्री

    छेत्री ने खेला बेंगलुरू के लिए अपना 100वां लीग मैच

    2013 में बेंगलुरू आए छेत्री ने कल क्लब के लिए 100 लीग मैच पूरे कर लिए।

    पिछले सीजन ही बेंगलुरू ने ISL खेलना शुरू किया है और इससे पहले तक क्लब आई-लीग में खेलती थी।

    छेत्री ने 2015-2016 में मुंबई सिटी FC के लिए लोन पर ISL खेला था।

    बेंगलुरू के लिए अब तक 100 लीग मैचों में छेत्री 48 गोल दाग चुके हैं।

    बीती रात स्कोर 1-1 से बराबर था और फिर छेत्री ने शानदार हेडर गोल लगाया।

    ट्विटर पोस्ट

    छेत्री ने पूरा किया सैकड़ा

    KICK OFF! It's a massive moment for skipper @chetrisunil11 who makes his 100th League appearance for the Blues across the @ILeagueOfficial and @IndSuperLeague today. #GOABEN #WeAreBFC pic.twitter.com/Ey5IN720WC

    — Bengaluru FC (@bengalurufc) November 22, 2018

    जानकारी

    ISL का संक्षिप्त परिचय

    ISL की शुरूआत 2014 में अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने आइमजी (IMG) रिलायंस के साथ मिलकर की थी। वर्तमान समय में कुल 10 टीमें टूर्नामेंट में खेल रही हैं। किसी एक टीम में 6 भारतीय और 5 विदेशी खिलाड़ी खेल सकते हैं।

    डिफेंस

    गोवा की लचर डिफेंडिंग

    सर्जियो लोबेरा की टीम अटैकिंग फुटबॉल के लिए जानी जाती है, लेकिन डिफेंस हमेशा उनके लिए सिरदर्द साबित हुआ है।

    बेंगलुरू को पहला गोल भी गोवा के खराब डिफेंस की बदौलत ही मिला था।

    7वें मिनट में ही अहमद अली के खराब डिफेंडिंग का फायदा उठाते हुए बेंगलुरू ने लगभग गोल कर ही दिया था।

    33वें मिनट में गोवा ने राहुल भेके को मार्क नहीं किया और बेंगलुरू ने मैच में लीड हासिल कर ली।

    रेड कार्ड

    दोनों टीमों को मिले रेड कार्ड

    मैच जितना रोमांचक था उतना ही प्रेशर वाला भी था और ऐसे मैचों में फाउल ज्यादा होते हैं।

    गोवा के डिफेंडर अहमद अली पहले हाफ में ही येलो कार्ड पा चुके थे। दूसरे हाफ की शुरूआत में भी उन्होंने अपने हाथ से गेंद रोकी।

    अली के येलो कार्ड को रेड में तब्दील कर दिया गया और उन्हें मैदान से बाहर भेज दिया गया।

    59वें मिनट में बेंगलुरू के खिलाड़ी डिमास डेल्गाडो को खतरनाक चैलेंज के लिए सीधा रेड दिखाया गया।

    अंक तालिका

    हार के बाद भी टॉप पर बना है गोवा

    बेंगलुरू के खिलाफ हार झेलने के बाद भी गोवा 8 मैचों से 16 अंक लेकर अंक तालिका में पहले स्थान पर बना हुआ है।

    बेंगलुरू 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है और उन्होंने केवल 6 मैच खेले हैं।

    मुंबई सिटी FC 7 मैचों से 13 अंकों के साथ तीसरे तथा जमशेदपुर 8 मैचों से 11 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।

    पिछली बार की ISL विजेता चेन्नईयन FC नीचे से दूसरे तथा दिल्ली अंतिम स्थान पर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फुटबॉल समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: केएल राहुल ने रचा इतिहास, 3 टीमों से शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने IPL 2025
    बॉलीवुड को थिएटर ने दिए ये शानदार कलाकार, एक ने 2 बार दी 1,000 करोड़ी फिल्में शाहरुख खान
    केएल राहुल ने पूरे किए अपने 8,000 टी-20 रन, जानिए उनके आंकड़े केएल राहुल
    महाराष्ट्र: सोलापुर में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मालिक समेत 8 लोगों की मौत महाराष्ट्र

    फुटबॉल समाचार

    रियल मैड्रिड ने चुना अपना स्थाई कोच, RFEF ने की पुष्टि रियल मैड्रिड
    La Liga: मेसी के 2 गोल के बावजूद बार्सिलोना की करारी हार ला-लीगा
    UEFA नेशंस लीग: टॉप टियर से बाहर हुई 4 बार की वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी पॉल पोगबा
    नीदरलैंड ने जर्मनी से खेला रोमांचक ड्रॉ, नेशंस लीग से बाहर हुआ वर्ल्ड चैंपियन फ्रांस नीदरलैंड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025