NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / शतरंज: विग्नेश और विशाख ने रचा इतिहास, भारत के पहले ग्रैंडमास्टर भाईयों की जोड़ी बनी
    अगली खबर
    शतरंज: विग्नेश और विशाख ने रचा इतिहास, भारत के पहले ग्रैंडमास्टर भाईयों की जोड़ी बनी
    विग्नेश एनआर भारत के 80वें ग्रैंडमास्टर बने

    शतरंज: विग्नेश और विशाख ने रचा इतिहास, भारत के पहले ग्रैंडमास्टर भाईयों की जोड़ी बनी

    लेखन आदर्श कुमार
    Feb 20, 2023
    06:47 pm

    क्या है खबर?

    जर्मनी के आईएम इल्जा श्नाइडर को हराकर भारत के शतरंज खिलाड़ी विग्नेश एनआर भारत के 80वें ग्रैंडमास्टर बन गए हैं और 24वां नॉर्डवेस्ट कप 2023 भी जीत लिया है।

    लाइव रेटिंग्स में 2,500 को पार करने के बाद चेन्नई के इस खिलाड़ी ने कमाल का प्रदर्शन किया।

    विग्नेश के बड़े भाई विशाख एनआर साल 2019 में भारत के 59वें ग्रैंडमास्टर बने थे। इस तरह विशाख और विग्नेश भारत की पहली भाईयों की जोड़ी है जो ग्रैंडमास्टर बनी है।

    बयान

    भाई के प्रदर्शन से विशाख हैं खुश

    चेसबेस इंडिया के हवाले से विशाख ने अपने भाई को उनके शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी और कहा, "यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि आखिरकार मेरा भाई ग्रैंडमास्टर बन गया। यह उच्च स्तर की ओर उसका पहला कदम है। हम दोनों अपने खेले में और अधिक सुधार करेंगे और अच्छा खेलेंगे।"

    विशाख भारतीय रेलवे के कर्मचारी भी हैं। उन्हें फ्रांस में अपने अगले टूर्नामेंट 8वें नॉइसियल ओपन 2023 के लिए रवाना होना है।

    शतरंज

    विग्नेश का ग्रैंडमास्टर बनने का सफर

    विग्नेश ने 17 साल की उम्र में 2015 में कतर मास्टर्स में अपना पहला ग्रैंडमास्टर नॉर्म जीता था।

    डेढ़ साल बाद उन्होंने 2017 में 24वें अबू धाबी मास्टर्स में अपना दूसरा ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल किया था।

    उन्होंने अपना अंतिम ग्रैंडमास्टर नॉर्म पहले गुजरात जीएम ओपन 2018 में हासिल किया।

    एशियन कॉन्टिनेंटल 2019 में उन्होंने चौथा ग्रैंडमास्टर नॉर्म चीन में जीता था।

    दौर

    शतरंज में भारत का सुनहरा दौर

    भारत के युवा शतरंज खिलाड़ी आर प्रागननंदा ने पिछले साल विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हरा दिया था।

    16 वर्षीय इस खिलाड़ी ने 'चेसेबल मास्टर्स' टूर्नामेंट में यह कारनामा किया था।

    इसके बाद डी गुकेश ने भी एमचेस रैपिड ऑनलाइन टूर्नामेंट में कार्लसन को हराया। 16 वर्षीय ने गुकेश ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की थी। वह कार्लसन को हराने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए थे और प्रागननंदा का रिकॉर्ड तोड़ा था।

    विश्वनाथन आनंद

    भारतीय शतरंज के सबसे महान खिलाड़ी कौन है?

    शतरंज में भारत के सबसे महान खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद हैं। उन्होंने शतरंज में जीते जा सकने वाले लगभग हर एक पुरस्कार को जीत लिया है।

    मार्च 2011 में उन्होंने 2,800 से ज्यादा रेटिंग हासिल की थी और ऐसा करने वाले चौथे खिलाड़ी बने थे।

    आनंद 5 बार के क्लासिकल वर्ल्ड चेस चैंपियन रह चुके हैं। उन्होंने 4 बार विश्व चैंपियनशिप को डिफेंड किया है। 21 महीनों तक वह नंबर एक खिलाड़ी रहे जो छठा सबसे लंबा समय है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शतरंज

    ताज़ा खबरें

    गूगल एंटीट्रस्ट मुकदमा सुलझाने को तैयार, निपटारे के लिए खर्च करेगी 4,200 करोड़ रुपये गूगल
    अपने स्मार्टफोन पर नोटिफिकेशन को कैसे करें व्यवस्थित? यहां जानिए तरीका स्मार्टफोन
    कार के वाइपर का इस्तेमाल करते समय न करें ये गलतियां, इन बातों का रखें ध्यान  कार
    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार

    शतरंज

    चेन्नई के गुकेश बने शतरंज में दुनिया के दूसरे सबसे कम उम्र के ग्रैंड मास्टर खेलकूद
    अंतरराष्‍ट्रीय शतरंज दिवस: ये हैं भारत के पांच सबसे बेहतरीन शतरंज के खिलाड़ी खेलकूद
    चेस ओलंपियाड जीतने वाली भारतीय टीम को स्वर्ण पदक पर चुकानी पड़ी कस्टम ड्यूटी खेलकूद
    विश्वनाथन आनंद के साथ शतरंज खेलेंगे आमिर खान, 13 जून को होगा मुकाबला बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025