NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: 4 बार की चैंपियन CSK का फाइनल मुकाबलों में कैसा रहा है प्रदर्शन?
    अगली खबर
    IPL 2023: 4 बार की चैंपियन CSK का फाइनल मुकाबलों में कैसा रहा है प्रदर्शन?
    चेन्नई सुपर किंग्स 10वीं बार IPL के फाइनल में पहुंची है (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: 4 बार की चैंपियन CSK का फाइनल मुकाबलों में कैसा रहा है प्रदर्शन?

    लेखन आदर्श कुमार
    May 24, 2023
    01:56 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर 10वीं बार IPL के फाइनल में जगह बनाई है।

    महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम ने ये रिकॉर्ड बनाया है। दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस(MI) को 5 बार फाइनल में पहुंचाया है। तीसरे नंबर पर गौतम गंभीर (2) हैं।

    ऐसे में जानते हैं कि CSK का खेले गए फाइनल मुकाबलों में प्रदर्शन कैसा रहा है।

    फाइनल

    पहले सीजन के फाइनल में पहुंची थी CSK

    IPL का पहला सीजन साल 2008 में खेला गया था। इस सीजन CSK की टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था।

    फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए CSK ने 5 विकेट खोकर 163 रन बनाए थे। सुरेश रैना ने सबसे ज्यादा 43 रन की पारी खेली थी।

    जवाब में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया था। इस तरह पहले फाइनल में CSK को हार मिली थी।

    चैंपियन

    2010 और 2011 में CSK बनी थी चैंपियन 

    साल 2009 के IPL में CSK फाइनल में नहीं पहुंच पाई थी। इसके बाद 2010 के फाइनल में CSK की भिड़ंत MI से हुई थी।

    पहले बल्लेबाजी करते हुए CSK ने 168 रन बनाए थे। रैना ने 35 गेंदों में 57 रन की पारी खेली थी।

    जवाब में MI 146 रन ही बना पाई और CSK पहली बार चैंपियन बनी थी।

    साल 2011 में CSK ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को 58 रन से हराया और दूसरी बार चैंपियन बनी।

    धोनी

    लगातार चलता रहा है धोनी का जादू 

    धोनी की कप्तानी में CSK अच्छा प्रदर्शन करती रही। 2012 और 2013 के फाइनल में भी टीम ने जगह बनाई। 2012 का फाइनल मैच CSK और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला गया था।

    पहले बल्लेबाजी करते हुए CSK ने 190 रन बनाए थे। जवाब में KKR ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया था।

    2013 के फाइनल में भी CSK को हार मिली। MI ने उन्हें 23 रन से हराया था।

    हारे

    2015 में हारे और 2018 में फिर बनी चैंपियन 

    2013 के बाद CSK 2015 के फाइनल में पहुंची थी। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए MI ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 202 रन बनाए थे।

    रोहित ने सिर्फ 26 गेंद में 50 रन बना दिए थे। जवाब में CSK की टीम 20 ओवर में 161 रन ही बना पाई थी।

    इसके बाद टीम 2018 के फाइनल में पहुंची और तीसरी बार चैंपियन बनी। CSK ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 8 विकेट से हराया था।

    खेल

    2019 और 2021 के फाइनल में कैसा रहा CSK का प्रदर्शन?

    CSK 2019 और 2021 के फाइनल में पहुंची। 2019 में उन्हें MI से 1 रन से हार मिली थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए MI ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 149 रन बनाए थे।

    जवाब में CSK 7 विकेट खोकर 148 रन ही बना पाई थी।

    2021 में CSK चौथी बार चैंपियन बनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 3 विकेट खोकर 192 रन बनाए थे। जवाब में KKR की टीम 9 विकेट खोकर 165 रन ही बना पाई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2023
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    महेंद्र सिंह धोनी
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    IPL 2023

    IPL 2023: शीर्ष पर रहते हुए प्लेऑफ में पहुंची है गुजरात टाइटंस, ऐसा रहा सफर  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: ऐसा रहा मुंबई इंडियंस का प्लेऑफ तक का सफर, इन खिलाड़ियों ने छोड़ी छाप मुंबई इंडियंस
    IPL 2023: CSK ने दूसरे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई, जानिए सफर  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स का प्लेऑफ तक का सफर, इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन रहा उम्दा  लखनऊ सुपर जायंट्स

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL 2023: प्लेऑफ की दौड़ हुई दिलचस्प, जानिए सभी टीमों का गणित IPL 2023
    IPL 2023: RCB की जीत के बाद जानिए प्लेऑफ में पहुंचने का पूरा गणित IPL 2023
    IPL: DC को हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की करना चाहेगी CSK, जानिए प्रीव्यू और प्लेइंग इलेवन   IPL 2023
    IPL 2023: डेविड वार्नर का CSK के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    महेंद्र सिंह धोनी

    धोनी इस दिन खेल सकते हैं अपना अंतिम IPL मैच, CSK के अधिकारी ने किया खुलासा  चेन्नई सुपरकिंग्स
    विराट कोहली का छलका दर्द, बोले- मुझे फेल कप्तान बताया गया विराट कोहली
    टिम साउथी ने टेस्ट क्रिकेट में धोनी के छक्कों की बराबरी की, जानिए उनके आंकड़े  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: अक्षर पटेल ने पूरे किए सीरीज में 250 रन, तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड अक्षर पटेल

    क्रिकेट समाचार

    विराट कोहली के लिए यादगार बन गया IPL 2023, बनाए ये शानदार रिकॉर्ड  IPL 2023
    IPL 2023, पहला क्वालीफायर: फाइनल के टिकट के लिए भिड़ेंगी CSK और GT, जानिए जरुरी बातें  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: कैसा रहा 13.25 करोड़ रुपये में बिकने वाले SRH के हैरी ब्रूक का प्रदर्शन?  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL इतिहास में CSK का प्लेऑफ में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025