Page Loader
चेन्नई सुपरकिंग्स के नाम दर्ज है IPL इतिहास में सर्वाधिक बार 200+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड
चेन्नई सुपरकिंग्स के नाम दर्ज है IPL का यह बड़ा रिकॉर्ड (तस्वीर: एक्स/ @IPL)

चेन्नई सुपरकिंग्स के नाम दर्ज है IPL इतिहास में सर्वाधिक बार 200+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड

Mar 11, 2024
02:17 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें संस्करण का आगाज 22 मार्च से चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच मुकाबले के साथ होने जा रहा है। CSK लीग की सबसे सफल टीमों में से एक हैं और उसके नाम कई बड़े रिकॉर्ड भी दर्ज हैं। इनमें एक रिकॉर्ड IPL इतिहास में सर्वाधिक बार 200+ रन का स्कोर बनाना है। CSK ने 28 बार मैच में यह कारनामा किया है। आइए अन्य टीमों के आंकड़े जानते हैं।

आंकड़े

सर्वाधिक बार 200+ रन का स्कोर बनाने में दूसरे पायदान पर है RCB

IPL इतिहास में RCB ने 24 बार मैच में 200 या उससे अधिक का स्कोर बनाया है और वह इस सूची में दूसरे नंबर पर है। सूची में मुंबई इंडियंस (MI) 22 तीसरे, पंजाब किंग्स (PBKS) 21 चौथे, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 19 5वें, राजस्थान रॉयल्स (RR) 18 छठे, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 15 सातवें, दिल्ली कैपिटल्स (DC) 11 आठवें, गुजरात टाइटंस (GT) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) 5-5 संयुक्त रूप से नौवें पायदान पर काबिज है।

इतिहास

सबसे अधिक 10 फाइनल खेलने वाली टीम है CSK

CSK सबसे अधिक 10 बार IPL फाइनल खेलने वाली टीम है। CSK ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में इस लीग का खिताब जीता था। लगातार 2 साल खिताब जीतने वाली CSK पहली टीम थी और उनके रिकॉर्ड को 2020 में मुंबई इंडियंस (MI) ने बराबर किया था। स्पॉट-फिक्सिंग मामले में CSK को 2 साल के लिए लीग से निलंबित भी किया गया था। साल 2023 में टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया था और चैंपियन भी बनी थी।