NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे: चरिथ असलंका ने जड़ा वनडे करियर का तीसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े
    अगली खबर
    श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे: चरिथ असलंका ने जड़ा वनडे करियर का तीसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े
    चरिथ असलंका ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जड़ा शतक (तस्वीर: एक्स/@OfficialSLC)

    श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे: चरिथ असलंका ने जड़ा वनडे करियर का तीसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े

    लेखन भारत शर्मा
    Jan 06, 2024
    06:13 pm

    क्या है खबर?

    श्रीलंका क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर चरिथ असलंका ने जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ शनिवार को 3 वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक (101) जड़ा।

    यह उनके वनडे करियर का तीसरा शतक रहा, जिसे उन्होंने 91 गेंदों में पूरा किया।

    उनकी पारी की बदौलत ही श्रीलंका टीम नियमित अंतराल में लग रहे झटकों से उबरते हुए बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही।

    आइए असलंका की पारी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    पारी

    ऐसी रही असलंका की पारी और साझेदारी

    श्रीलंका को 111 रन के कुल स्कोर पर जनिथ लियानाज (24) के रूप में तीसरा झटका लगाने के बाद असलंका बल्लेबाजी पर आए थे।

    उन्होंने स्थिति को समझते हुए पहले क्रीज पर बिताया और उसके बाद रन बनाने की गति तेज की।

    वह 95 गेंदों में 106.32 की स्ट्राइक रेट से 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 101 रन बनाकर रन आउट हुए।

    उन्होंने 8वें विकेट के लिए दुष्मंथा चमीरा के साथ 52 रन की अहम साझेदारी की।

    जानकारी

    असलंका ने घरेलू सरजमीं पर पूरे किए 1,000 वनडे रन

    इस शतकीय पारी में असलांका ने घरेलू मैदान पर 1,000 वनडे रन भी पूरे कर लिए। अब घर में उनके नाम 54.50 की औसत से 1,090 रन हो गए हैं। यह श्रीलंका में उनका दूसरा शतक है। इसके अलावा उन्होंने 8 अर्धशतक भी जड़े हैं।

    उपलब्धि

    डेब्यू के बाद से श्रीलंका के लिए दूसरे सर्वाधिक वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज

    असलंका के वनडे क्रिकेट में डेब्यू के बाद से केवल सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका (1,728) ने श्रीलंका के लिए सबसे अधिक वनडे में रन बनाए हैं।

    असलंका ने अपने 51 वनडे मैच की 45 पारियों में से 42 में 5वें नंबर पर बल्लेबाजी की है और 45.44 की औसत से 1,636 से अधिक रन बनाए हैं।

    5वें नंबर पर कम से कम 1,000 रन बनाने वाले श्रीलंकाई बल्लेबाजों में केवल एंजेलो मैथ्यूज (51.08) की औसत ही उनसे ज्यादा है।

    करियर

    कैसा रहा है असलंका का वनडे करियर?

    असलंका ने वनडे क्रिकेट में अपना पहला मैच साल 2021 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।

    उन्होंने अब तक 51 वनडे मैच खेले हैं। इसकी 45 पारियों में इस खिलाड़ी ने 6 बार नाबाद रहते हुए 42.56 की शानदार औसत के साथ 1,660 रन बनाए हैं। इस दौरान असलंका की स्ट्राइक रेट 89.43 की रही है।

    उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 110 रन रहा है। उन्होंने अब तक टीम के लिए 3 शतक के अलावा 10 अर्धशतक भी लगाए हैं।

    मुकाबला

    श्रीलंका ने खड़ा किया 273 रन का स्कोर

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। शून्य रन पर ही ओपनर बल्लेबाज आविष्का फर्नांडो आउट हो गए।

    उसके बाद कुसल मेंडिस (46), सदीरा समरविक्रमा (41), जनिथ जियानाजे (24) और असलंका की शतकीय पारी के दम पर टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 273 रन का स्कोर खड़ा किया।

    जिम्बाब्वे से रिचर्ड नगरवा, ब्लेसिंग मुजरबानी और फराज अकरम ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट अपने नाम किए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    वनडे क्रिकेट
    चरिथ असलंका

    ताज़ा खबरें

    रेखा की फिल्म 'उमराव जान' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे रेखा
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बोले- सेना युद्ध लड़ने की तैयारी की ओर बढ़ रही है ब्रिटेन
    2030 तक AI संभालेगा इन मानवीय कार्यों की जिम्मेदारी, रिपोर्ट में दावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    IPL 2025 में कैसा रहा MI के कप्तान हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    विश्व कप पर प्रदूषण का साया, बांग्लादेश के बाद श्रीलंका ने भी रद्द किया अभ्यास सत्र वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    विश्व कप 2023, श्रीलंका और बांग्लादेश: अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल  वनडे विश्व कप 2023
    भारत के खिलाफ मिली हार के बाद श्रीलंका ने पूरे क्रिकेट बोर्ड को कर दिया बर्खास्त वनडे विश्व कप 2023

    जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम

    जिम्बाब्वे बनाम ओमान: तेंदई चतारा ने झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    विश्व कप क्वालीफायर्स 2023: जिम्बाब्वे बनाम श्रीलंका मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    विश्व कप क्वालीफायर्स 2023: श्रीलंका समेत अन्य टीमों के लिए क्या है क्वालीफाई करने के समीकरण? श्रीलंका क्रिकेट टीम
    विश्व कप क्वालीफायर्स 2023: सीन विलियम्स की शानदार फॉर्म जारी, लगाया वनडे करियर का 35वां अर्धशतक वनडे विश्व कप 2023

    वनडे क्रिकेट

    बांग्लादेश ने 9 विकेट से हासिल की जीत, न्यूजीलैंड का 2-1 से सीरीज पर कब्जा न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    वनडे क्रिकेट में साल 2023 के 5 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शनों पर एक नजर मोहम्मद शमी
    महेंद्र सिंह धोनी ने आज ही के दिन किया था अंतरराष्ट्रीय डेब्यू, जानिए उनके आंकड़े महेंद्र सिंह धोनी
    वनडे क्रिकेट में साल 2023 के 5 सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी प्रदर्शनों पर एक नजर क्रिकेट समाचार

    चरिथ असलंका

    कौन हैं चरिथ असलंका, जिन्होंने श्रीलंका को शानदार बल्लेबाजी से एशिया कप के फाइनल में पहुंचाया? श्रीलंका क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: चरिथ असलंका ने जमाया वनडे करियर का 10वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: श्रीलंका ने नीदरलैंड को 5 विकेट से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स  वनडे विश्व कप 2023
    जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंका की प्रारंभिक टीम का ऐलान  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025