
चैंपियंस ट्रॉफी 2025: विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 वनडे खेलने वाले तीसरे भारतीय बने
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल में आमने-सामने हैं।
दुबई में हो रहे मुकाबले में भारतीय दिग्गज विराट कोहली भी खेल रहे हैं।
दिलचस्प रूप से यह कोहली का कंगारू टीम के विरुद्ध 50वां वनडे मैच होने जा रहा है। वह इस टीम के खिलाफ 50 या अधिक मैच खेलने वाले भारत के तीसरे खिलाड़ी बने हैं।
आइए इस टीम के विरुद्ध उनके आंकड़ों के बारे में जानते हैं।
बनाम ऑस्ट्रेलिया
तेंदुलकर और धोनी की सूची में शामिल हुए कोहली
सचिन तेंदुलकर (71) और महेंद्र सिंह धोनी (55) ही ऐसे अन्य भारतीय हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 से अधिक वनडे मैच खेले हैं।
कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 47 पारियों में 53.79 की औसत के साथ 2,367 रन बनाए हैं। वह कंगारू टीम के खिलाफ 123 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 8 शतक और 14 अर्धशतक लगा चुके हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली से ज्यादा रन केवल तेंदुलकर (3,077) और रोहित शर्मा (2,379) ने बनाए हैं।
प्रदर्शन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया प्रदर्शन
कोहली ने आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में मैच खेला था।
उनकी 54 रन की पारी भी भारत को खिताब नहीं जिता सकी थी। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पिछली 8 वनडे पारियों में से 6 बार 50+ स्कोर बनाया है।
इस बीच उनके स्कोर 54, 85, 56, 54, 31, 4, 63 और 89 रन रहे हैं।
जानकारी
श्रीलंका के खिलाफ भी 50 से अधिक वनडे खेल चुके हैं कोहली
कोहली ऑस्ट्रेलिया से पहले सिर्फ श्रीलंका के खिलाफ 50 से अधिक वनडे मैच खेल चुके हैं। उन्होंने श्रीलंका के विरुद्ध 56 वनडे में 60.27 की औसत और 93.67 की स्ट्राइक रेट से 2,652 रन बनाए हैं। उन्होंने 10 शतक और 12 अर्धशतक लगाए हैं।
प्रदर्शन
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कोहली का प्रदर्शन
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कोहली ने अब तक 3 पारियों में 66.50 की औसत और 81.59 की स्ट्राइक रेट के साथ 133 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 1 शतक भी लगाया है।
उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ पहले ग्रुप मैच में 22 रन बनाए थे।
इसके बाद पाकिस्तान के विरुद्ध लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय दिग्गज ने नाबाद 100 रन बनाए थे।
अपने आखिरी ग्रुप मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ वह सिर्फ 11 रन ही बना सके थे।