चैंपियंस ट्रॉफी 2025: श्रेयस अय्यर ने लगातार दूसरे मुकाबले में जड़ा अर्धशतक, जानिए आंकड़े
क्या है खबर?
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के 12वें मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने शानदार अर्धशतकीय पारी (79) खेली है। यह उनके वनडे करियर का 22वां और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ चौथा अर्धशतक रहा।
वह अपने शतक से 21 रन दूर थे तभी विलियम ओ'रूर्के की शॉर्ट गेंद पर कैच दे बैठे।
उन्होंने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतकीय जड़ा है। पिछले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 56 रन बनाए थे।
ऐसे में आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
पारी
ऐसी रही अय्यर की पारी और साझेदारी
अय्यर ने 98 गेंदों का सामना किया और 79 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से 4 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 80.61 की रही।
एक समय भारत के 3 बल्लेबाज सिर्फ 30 रन बनाकर पवेलियन में थे। यहां से अय्यर ने अक्षर पटेल के साथ मिलकर पारी संभाली। दोनों के बीच 136 गेंदों में 98 रन की साझेदारी हुई।
अक्षर 42 रन बनाकर आउट हुए। केएल राहुल के साथ अय्यर ने 44 रन जोड़े।
आंकड़े
न्यूजीलैंड के खिलाफ खूब चलता है अय्यर का बल्ला
न्यूजीलैंड के खिलाफ अय्यर ने पहला वनडे मैच साल 2020 में खेला था। उन्होंने अब तक इस टीम के खिलाफ 9 मुकाबले खेले हैं। इसकी 8 पारियों में 80.14 की औसत और 100.71 की स्ट्राइक रेट के साथ 561 रन बनाए हैं।
उनके बल्ले से 2 शतक और 4 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 105 रन रहा है।
अपने वनडे करियर में इस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा रन इसी टीम के खिलाफ बनाए हैं।
साल
इस साल शानदार रहा है अय्यर का प्रदर्शन
साल 2025 में अय्यर ने 6 वनडे खेले हैं। इसकी 6 पारियों में 65.80 की औसत से 329 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 4 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 78 रन रहा है।
पिछले साल अय्यर ने 3 मैच में 38 रन बनाए थे।
साल 2023 में उन्होंने 20 वनडे खेले थे और इसकी 19 पारियों में 52.87 की औसत के साथ 846 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 3 शतक और 4 अर्धशतक निकले थे।
वनडे
अय्यर के वनडे करियर पर एक नजर
अय्यर ने अपना पहला वनडे मुकाबला साल 2017 में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक 68 वनडे मैच खेले हैं।
इसकी 63 पारियों में 48.28 की औसत से 2,752 रन बनाने में सफल रहे हैं।
उनके बल्ले से 5 शतक और 22 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 128* रन रहा है। वह अपने वनडे करियर में 6 बार नाबाद भी रहे हैं। अय्यर चैंपियंस ट्रॉफी में अभी एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं।