Page Loader
चैंपियंस ट्रॉफी 2025: सऊद शकील ने जड़ा भारत के खिलाफ अपने वनडे करियर का पहला अर्धशतक 
सऊद शकील ने अर्धशतकीय पारी खेली (तस्वीर: एक्स/@weRcricket)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025: सऊद शकील ने जड़ा भारत के खिलाफ अपने वनडे करियर का पहला अर्धशतक 

Feb 23, 2025
05:51 pm

क्या है खबर?

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के 5वें मुकाबले में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज सऊद शकील ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी (62) खेली। ये उनके वनडे करियर का चौथा और भारत के खिलाफ वनडे क्रिकेट में पहला अर्धशतक रहा। पाकिस्तान को मुकाबले में शुरुआती झटके लगे थे। शकील ने कप्तान मोहम्मद रिजवान के साथ मिलकर टीम को परेशानी से बाहर निकाला। शकील पहले मैच में अच्छा नहीं कर पाए थे। आइए उनकी पारी पर एक नजर डालते हैं।

पारी

ऐसी रही शकील की पारी और साझेदारी 

शकील ने मैच में 76 गेंदों का सामना किया और 62 रन बनाए। उनके बल्ले से 5 चौके निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 81.58 की रही। उन्हें हार्दिक पांड्या ने आउट किया। पाकिस्तान के 2 बल्लेबाज 47 रन पर पवेलियन में थे। यहां से शकील ने रिजवान के साथ मिलकर 144 गेंदों में 104 रन की साझेदारी निभाई। रिजवान 77 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से 3 चौके निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 59.74 की रही।

करियर

शकील के वनडे करियर पर एक नजर 

शकील ने अपना पहला वनडे 2021 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होंने 19 वनडे खेले हैं। इसकी 16 पारियों में 1 बार नाबाद रहते हुए 27.20 की औसत से 408 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 4 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 68 रन रहा है। भारत के खिलाफ उन्होंने 2 वनडे मैच खेले हैं। इसकी 2 पारियों में 34 की औसत से 68 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 79.06 की रही है।