NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / चैंपियंस ट्रॉफी 2025: रचिन रविंद्र ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाया शतक, बनाए रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: रचिन रविंद्र ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाया शतक, बनाए रिकॉर्ड्स
    रविंद्र ने खेली जोरदार पारी (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: रचिन रविंद्र ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाया शतक, बनाए रिकॉर्ड्स

    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 05, 2025
    05:06 pm

    क्या है खबर?

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के रचिन रविंद्र ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ मुकाबले में बेहतरीन शतक (108) लगाया।

    यह उनके वनडे करियर का 5वां शतक है। दिलचस्प रूप से उन्होंने अपने सभी शतक ICC टूर्नामेंट (वनडे प्रारूप) में लगाए हैं।

    इसके साथ-साथ यह मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी संस्करण में उनका दूसरा शतक है।

    आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पारी 

    ऐसी रही रविंद्र की बल्लेबाजी 

    पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड से रविंद्र और विल यंग (21) की सलामी जोड़ी ने 48 रन की साझेदारी की।

    बल्लेबाजी के लिए अनुकूल नजर आ रही लाहौर की पिच पर रविंद्र ने 47 गेंदों पर ही अपना अर्धशतक पूरा किया।

    तेजी से रन बटोरते हुए उन्होंने 93 गेंदों में अपनी पारी को शतक में तब्दील किया।

    वह 101 गेंदों पर 108 रन बनाकर आउट हुए।

    इस बीच उन्होंने केन विलियमसन के साथ मिलकर 164 रन की साझेदारी भी की।

    करियर 

    अच्छा चल रहा है रविंद्र का वनडे करियर 

    रविंद्र ने मार्च 2023 में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने वनडे करियर का आगाज किया था।

    बाएं हाथ के इस शीर्षक्रम के बल्लेबाज ने अब तक 32 मैचों की 28 पारियों में लगभग 45 की औसत से 1,150 से अधिक रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 5 शतक के अलावा 4 अर्धशतक लगाए हैं।

    इस प्रारूप में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 123* रन रहा है। गेंदबाजी में वह अब तक 18 विकेट ले चुके हैं।

    जानकारी

    ICC वनडे में टूर्नामेंट में सर्वाधिक शतक वाले बल्लेबाज हैं रविंद्र 

    रविंद्र ICC टूर्नामेंट (वनडे प्रारूप के) में न्यूजीलैंड की ओर से सर्वाधिक 5 शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। वह वनडे विश्व कप 2023 में 3 और मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी में 2 शतक लगा चुके हैं। उनके बाद सूची में विलियमसन ने 3 शतक लगाए हैं।

    रिकॉर्ड्स 

    रविंद्र ने बनाए ये प्रमुख रिकॉर्ड्स 

    रविंद्र चैंपियंस ट्रॉफी के एक संस्करण में 1 से अधिक शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

    कुल मिलाकर, वह क्रिस गेल, सौरव गांगुली, सईद अनवर, हर्शल गिब्स, उपुल थरंगा, शेन वॉटसन और शिखर धवन की सूची में शामिल हो गए हैं।

    रविंद्र न्यूजीलैंड की ओर से दूसरे सबसे कम पारियों में 5 वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने हैं। उनसे आगे सिर्फ डेवोन कॉनवे हैं, जिन्होंने 22 पारियों में 5 शतक लगाए थे।

    दक्षिण अफ्रीका 

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाया अपना पहला शतक 

    रविंद्र का यह दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरा ही मैच था, जिसमें उन्होंने शतक जड़ा है। वह इस टीम के खिलाफ अब तक 2 पारियों में 117 रन बना चुके हैं।

    रविंद्र और विलियमसन ने चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी (164 रन) का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

    इस जोड़ी ने नाथन एस्टल और स्कॉट स्टाइरिस के पिछले रिकॉर्ड (163 रन, बनाम USA, 2004) को तोड़ा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025
    चैंपियंस ट्रॉफी
    क्रिकेट समाचार
    रचिन रविंद्र

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने दूसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हराया, सीरीज में ली अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    रिया चक्रवर्ती एक झटके में हो गई थीं तबाह, फिर कैसे खड़ी की 40 करोड़ी कंपनी? सुशांत सिंह राजपूत
    छुपे हुए खर्चे बिगाड़ रहे आपका बजट, जानिए इनसे कैसे बचें  पर्सनल फाइनेंस
    कौन है मणिपुर पुलिस में रहा मैतेई नेता कानन सिंह, जिसकी गिरफ्तारी के बाद भड़की हिंसा?  मणिपुर

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: हेनरिक क्लासेन और रासी वैन डेर डुसेन ने जड़े अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का ऐसा रहा सफर, जानिए आंकड़े  अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, वरुण चक्रवर्ती को मौका भारतीय क्रिकेट टीम
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025, भारत बनाम न्यूजीलैंड: अपना 300वां वनडे खेलने उतरे विराट कोहली, जानिए उनके आंकड़े  विराट कोहली

    चैंपियंस ट्रॉफी

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: विराट कोहली सबसे तेज 14,000 वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े विराट कोहली
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स चैंपियंस ट्रॉफी 2025
    ICC टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ इन भारतीय बल्लेबाजों ने लगाए हैं शतक चैंपियंस ट्रॉफी 2025
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और जरुरी आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    रणजी ट्रॉफी 2024-25, फाइनल: ट्रॉफी जीतने के करीब पहुंची विदर्भ टीम, ऐसा रहा चौथा दिन  रणजी ट्रॉफी
    चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में इंग्लैंड द्वारा बनाए गए सबसे छोटे स्कोर पर एक नजर  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: इंग्लैंड ने बनाई हार की हैट्रिक, दक्षिण अफ्रीका ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    WPL 2025: DC ने RCB को हराकर प्लेऑफ में बनाई जगह, ये बने रिकॉर्ड्स  विमेंस प्रीमियर लीग

    रचिन रविंद्र

    वनडे विश्व कप 2023: न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स  वनडे विश्व कप 2023
    रचिन रविंद्र ने नीदरलैंड के खिलाफ वनडे करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े  नीदरलैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: रचिन रविंद्र और डेरिल मिचेल ने बनाया साझेदारी का नया रिकॉर्ड, जानिए आंकड़े डेरिल मिचेल
    रचिन रविंद्र ने खेली एक और शानदार पारी, विश्व कप 2023 में बनाया तीसरा 50+ स्कोर  वनडे विश्व कप 2023
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025